expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Monday, September 26, 2022

जो लोग दूसरे का मजाक उड़ाते हैं एक दिन उनका खुद मजाक बनकर जाता है...........Those who make fun of others, one day they go as a joke themselves..

 

दोस्तों आपने देखा होगा कि दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो दूसरे लोगों का मजाक उड़ाते हैं, उन्हें नीचा समझते हैं, अपने से छोटा समझते हैं, कमजोर समझते हैं, और उनका मजाक उड़ाकर वह अपने आप को बहुत अच्छा समझते हैं। अपने आप को बड़ा होशियार समझते हैं, उन्हें खुशी मिलती है। लेकिन क्या ऐसे लोग क्या सच में बहुत अच्छे होते हैं या बड़े होते हैं, बुद्धिमान होते हैं। क्या ऐसा करके वह अपने आपको अच्छा साबित कर लेते हैं। 

मेरी नजर में ऐसा बिल्कुल भी सही नहीं है, बल्कि जो लोग ऐसा करते हैं वह खुद एक कमजोर इंसान होते हैं और एक दिन वह खुद मजाक बनकर रह जाते है।

कुछ समय पहले मैं जिस शहर में रहा करती थी, वहां पर भी कुछ लोग ऐसे ही थे। मैं अक्सर देखती थी कि वह लोग दूसरे लोगों का मजाक उड़ाते थे, उन पर हंसा करते थे, उनको अपने आप से कमजोर समझा करते थे, और ऐसा करके वह बहुत खुश होते थे और अपने आप को बहुत बड़ा रईस और बुद्धिमान समझते थे।

उनमें से एक औरत ऐसी थी जो यह काम बहुत ज्यादा किया करती थी। उसे दूसरों लोगों का मजाक उड़ाकर बड़ा अच्छा लगता था। मैं अक्सर देखती थी कि वह इन सब बातों में कुछ ज्यादा ही इंवॉल्व रहती थी। वह अपने आप को बड़ा होशियार समझती थी।

 हुआ यह कि उसके घर के बगल में एक परिवार रहता था। उस घर के एक बच्चा एग्जाम में फेल हो गया। जब उस औरत को पता लगा कि उस घर में ऐसे हुआ है तो वह उसका बहुत मजाक उड़ाने लगे। वह पूरे मोहल्ले में जाकर उसके बारे में कहती और उसका मजाक उड़ाती।

उसकी इस हरकत को देखकर उस बच्चे के घर के किसी भी सदस्य ने उसे कुछ नहीं बोला। क्योंकि सब लोग जानते थे कि ये ऐसा हरकत हमेशा करती है और इसे कुछ कहने का कोई फायदा नहीं है। वह लोग चुपचाप उसकी हरकत को बर्दाश्त करके रह गए। क्योंकि शायद वो लोग जानते थे कि जो दूसरो का मजाक उड़ाता है, एक दिन वो खुद मजाक बनकर रह जाता है।

कुछ महीने बीतने के बाद में मुझे यह खबर मिली कि उस औरत के खुद का बच्चा एग्जाम में बुरी तरह से फेल हो गया और इस कारण वह घर से निकलती भी नहीं थी। ना लोगों के पास बैठती थी, ना लोगों से कुछ बोलती थी, ना लोगों का मजाक उड़ाती थी। तब एक दिन उसके घर के बगल के औरत ने जिसके बच्चे का उसने मजाक उड़ाया था, उसी औरत ने उससे कहा कि जब आपके बच्चे के साथ ऐसा हुआ तब आपको कैसा लग रहा है। आप तो हमेशा दूसरों का मजाक उड़ाती थी। तब उसने कुछ नहीं बोला और चुपचाप अपने घर में चली गई। शायद उसे यह अहसास हो गया था कि जो लोग दूसरों का मजाक उड़ाते हैं, एक दिन भगवान उसका भी मजाक बना देते है।

दोस्तों कभी भी किसी का भी मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। हर किसी के पास अपनी मजबूरी होती है। कोई नहीं चाहता कि उसका मजाक बने। यह सोचकर किसी को अच्छा नहीं लगता कि कोई दूसरा उसका मजाक उड़ा रहा है। हो सकता है कि अगर आज आप किसी के बुरे सिचुएशन का मजाक उड़ा रहे है तो कल वही बुरा सिचुएशन आपके पास भी आ सकता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे की स्थिति पर उसका कभी भी मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, बल्कि अगर आप से हो सके तो आप उसकी मदद करें ताकि कोई और उसका मजाक नहीं उड़ाए।.........धन्यवाद 😊

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱⚘️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

Friends, you must have seen that there are many people in the world who make fun of other people, consider them low, consider them less than themselves, consider themselves weak, and by making fun of them, they consider themselves very good. They consider themselves to be very intelligent, they get happiness. But are such people really very good or are they grown up, intelligent. Do they prove themselves good by doing this? 

 In my view, this is not right at all, rather those who do this are themselves a weak person and one day they themselves become a joke.

Some time ago in the city where I lived, there were some people like this too. I often saw that they made fun of other people, laughed at them, considered them weaker than themselves, and by doing so they were very happy and considered themselves very rich and intelligent.

There was a woman among them who used to do this work a lot. He loved making fun of other people. I often saw that she was too involved in all these things. She considered herself very intelligent. 

 It so happened that a family lived next to his house. A child of that house failed in the exam. When the woman came to know that this had happened in that house, he started making fun of her a lot. She would go around the locality and talk about him and make fun of him.

Seeing this act of his, no member of that child's house said anything to him. Because everyone knew that she always does such a thing and there is no use in saying anything to it. Those people remained silent tolerating his actions. Because perhaps those people knew that one who makes fun of others, one day he himself becomes a joke.

After a few months, I got the news that the woman's own child had failed miserably in the exam and because of this she could not even leave the house. Neither used to sit near the people, nor did she speak anything to the people, nor did she make fun of the people. Then one day the woman next to his house, whose child she had made fun of, the same woman told him how do you feel when this happened to your child. You always used to make fun of others. Then she did not say anything and quietly went to her house. Perhaps she had realized that those who make fun of others, one day God makes fun of them too.

Friends should never make fun of anyone. Everyone has their own compulsions. No one wants to be made fun of. No one likes to think that someone else is making fun of him. It may be that if today you are making fun of someone's bad situation, then tomorrow the same bad situation can come to you too. That's why never make fun of someone else's situation, but if you can, then help him so that no one else makes fun of him..........Thank you 😊

Friday, September 23, 2022

जब मेरे पापा की नौकरी लगी थी तो वह नौकरी नहीं करना चाहते थे।.......When my father got job, he didn't want to do the job.

 दोस्तों जीवन में हर इंसान यही चाहता है कि वह जब भी अपने जीवन में कोई काम करें तो बहुत बड़ा काम करें। कोई भी इंसान छोटे काम से शुरुआत नहीं करना चाहता। उसके अंदर यह सोच होती है कि अगर वह बड़ा काम से शुरुआत करेगा तो लोग उसे ज्यादा इज्जत देंगे और अगर वह छोटे काम से शुरुआत करेगा तो लोग उसे बेकार समझेंगे। उसकी इज्जत नहीं करेंगे या फिर उसे ज्यादा फायदा नहीं होगा।

यह तो हम सभी जानते हैं कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। लेकिन इस बात को हम अपने आप पर लागू नहीं करते, इसको अपने जीवन में हम फॉलो नहीं करते, क्योंकि हर किसी के मन में है कि वह जब भी कुछ करे तो बड़ा ही करे। वह शुरुआत से ही बड़ा आदमी बन जाए। छोटे काम कोई नहीं करना चाहता। इसी सोच को बदलना है।

जब भी हम किसी काम की शुरुआत नीचे से करते हैं, छोटे कामों से करते हैं तो हमें उस काम के बारे में समझने का बहुत मौका मिलता है, उसके हर पहलु को हम अच्छे से समझते और सिखते है, और आगे चलकर हमे उसका बहुत फायदा भी मिलता है।

लेकिन अचानक से जब हमें कोई चीज बहुत बड़ा मिल जाता है, बहुत ज्यादा मिल जाता है तो कभी कभी हम उस चीज को समझ नहीं पाते। कभी कभी हम उसकी कदर भी नहीं कर पाते और कभी-कभी हममे घमंड भी आ जाता है।

 मैं यह नहीं कह रही कि ऐसा हर कोई करता है। ऐसा भी होता है कि बहुत लोग किसी बड़े चीज जैसा कि बड़ी बिजनेस या बड़ा पद को बहुत अच्छे से संभालते है, वह उस बात को समझते है की उनके पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, उनके अंदर घमंड नहीं होती है।

 लेकिन बहुत से लोगों में ऐसा होता है कि जब उन्हें कुछ बड़ा मिलता है, उन्हें बिना मेहनत किए, बिना नीचे से शुरुआत किए हुए अचानक से बहुत बड़ा मिल जाता है तो उनके अंदर घमंड आ जाता है और वह कभी-कभी लापरवाह हो जाते हैं । जिसके कारण कभी कभी भविष्य में हो सकता है कि उस बड़ी चीज को वह और आगे बढ़ाने की बजाय और ज्यादा बड़ा करने के बजाय उसे बिल्कुल खत्म कर देते हैं। उन्हें सीखने का मौका नहीं मिलता। उन्हें समझने का मौका नहीं मिलता और इस कारण उनका नुकसान हो जाता है

जब मेरे पापा की जॉब लगी थी तो वह जॉब नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उनका पोस्ट बहुत नीचा था। लेकिन मेरे दादाजी ने जबरदस्ती उन्हें ज्वाइन करने को बोला। उन्होंने ज्वाइन किया और बहुत सालों के बाद फिर उनका प्रमोशन हुआ और वह आज एक अच्छे पोस्ट पर हैं और वह आज अपने आप पर बहुत गर्व महसूस करते है। क्योंकि उन्हें बहुत कुछ सीखने को भी मिला है कि लाइफ में धीरे-धीरे कैसे आगे बढ़ा जाता है। उन्होंने बहुत कुछ सीखा, बहुत सहा भी है, बहुत कुछ देखा है। इसलिए आज वह अपने आप पर घमंड नहीं करते, बल्कि दूसरों को वह समझाते हैं कि अगर आप अपने जीवन में नीचे से शुरूआत करते हैं तो यह आपके लिए बेहतर एक्सपीरियंस है कि आप जीवन के पहलु को अच्छे से समझ सकते है, और उस चीज को इंजॉय कर सकते है।

दोस्तों कभी भी किसी चीज की शुरुआत नीचे से करने में या छोटे से करने में ना घबराना चाहिए और ना ही शर्म करना चाहिए। अगर आप किसी बिजनेस कि शुरुआत नीचे से करते हो, थोड़े से करते हो तो उसमें कभी शर्माना नहीं चाहिए। 

अगर आपकी कहीं नौकरी लगी हो तो अगर उस नौकरी में आपका पोस्ट छोटा है तो उसे कभी नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि अगर आप लगातार मेहनत करेंगे तो उसमें आपकी सफलता एक दिन निश्चित है और आप उसमें आगे जरूर बढेंगे। बस आप शर्म ना करें, ना किसी की बातों में आए, ना किसी की फिक्र करें, ना ही अपने आप को छोटा समझे। 

क्योंकि अगर आप अपने दम पर कुछ कर रहे हैं तो यही बहुत बड़ी बात है कि आप अपने दम पर कर रहे हैं बिना किसी की मदद के। और अगर आपकी मेहनत और लगन सच्ची है तो आप उस काम में एक दिन बहुत बड़ा करोगे और बहुत बड़ा बनोगे।........धन्यवाद 😊🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🧑‍🦽🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🏃🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️🤼‍♂️

Friends, every person in life wants that whenever he does any work in his life, then he should do great work. No one wants to start small. There is a thinking in him that if he starts with big work then people will give him more respect and if he starts with small work then people will consider him useless. Won't respect him or else he won't get much benefit.

We all know that no work is small or big. But we do not apply this thing to ourselves, we do not follow it in our life, because it is in everyone's mind that whenever he does something, he should do it big. He should become a big man from the very beginning. No one wants to do small things. This thinking has to be changed.

Whenever we start any work from the bottom, we do small things, then we get a lot of opportunity to understand about that work, we understand and learn every aspect of it well, and later we will benefit a lot from it. even get.

But suddenly when we get something very big, we get too much, sometimes we do not understand that thing. Sometimes we can't even appreciate him and sometimes we get arrogant too. 

 I am not saying that everyone does this. It also happens that many people handle a big thing like big business or big position very well, they understand that they have a lot of responsibility, they do not have pride in them.

 But it happens to many people that when they get something big, they suddenly get very big without working hard, without starting from the bottom, then they get arrogant and sometimes they become careless. . Due to which sometimes it may happen in the future that instead of taking that big thing further, instead of making it bigger, they end it completely. They don't get a chance to learn. They do not get a chance to understand and because of this they suffer.

When my father got the job, he did not want to do the job, because his post was very low. But my grandfather forcefully asked him to join. He joined and after many years he got promoted again and he is on a good post today and he feels very proud of himself today. Because they have also got to learn a lot about how to move forward slowly in life. He has learned a lot, has suffered a lot, has seen a lot. So today he does not boast of himself, but he explains to others that if you start from the bottom in your life, then it is a better experience for you that you can understand the aspect of life better, and that thing can enjoy.

Friends, one should never be afraid or ashamed to start anything from the bottom or start small. If you start a business from the bottom, you should never be shy about it.

 If you have got a job somewhere, then if your post in that job is small then you should never leave it, because if you work continuously, then your success in it is certain one day and you will definitely move forward in it. Just don't be shy, don't get into anyone's talk, don't worry about anyone, don't consider yourself small.

 Because if you are doing something on your own then it is a big deal that you are doing it on your own without anyone's help. And if your hard work and dedication is true then you will do a lot in that work one day and you will become very big.........Thank you 😊 

Wednesday, September 21, 2022

अकेलेपन की फीलिंग्स इंसान के जीवन को खत्म कर देती है।..........Feelings of loneliness end a person's life.

 दोस्तों कभी कभी हमारे जीवन में ऐसा वक्त आता है  जब सब लोग हमारे साथ होते हैं, हमारे परिवार के सदस्य, हमारे दोस्त, हमारे अपने सब हमारे साथ होते है फिर भी हम खुद को बहुत अकेला महसूस करते हैं. और ऐसा तब होता है जब हमारा मन दुखी होता है, हमारा कुछ ऐसा हमसे दूर हो गया हो गया होता है जिसे हम जान से भी ज्यादा चाहते हैं। उस वक्त सबका साथ होते हुए भी हम बहुत अकेला महसूस करते हैं। 

जब हम अपने जीवन में परेशानियों में से गुजर रहे होते हैं और उस वक्त हमारा कोई साथ नहीं देता तो हम ऐसे वक्त में भी खुद को बहुत अकेला महसूस करते हैं। हम समझ नहीं पाते कि हमारे साथ क्या हो रहा है। इस परेशानी से हम खुद को कैसे निकाले, किससे कहें, कौन समझेगा, जब ऐसे वक्त का हम सामना करते हैं तो हमें ऐसा लगता है कि सब कुछ होते हुए भी हम अकेले हैं।

मैं भी इस बुरे वक्त से गुजरी हूं, उस बुरे वक्त सबलोग मेरे आसपास ही होते थे, फिर भी मैं खुद को बहुत अकेला महसूस करती थी। मैंने जब अपने पहले बच्चे को 5 महीने पेट में पालने के बाद एबॉर्शन करवाया उस वक्त मुझे समझ में आया था कि अकेलापन क्या होता है। जब मैं हॉस्पिटल से घर आई थी तो मेरे पति से मेरा झगड़ा हो गया था। मैं अकेले रूम में पड़ी रहती थी। उस वक्त मेरे पास ना कोई समझने वाला, नाहीं कोई मुझे हिम्मत देने वाला था।

आस पास तो सब लोग होते थे पर फिर भी मेरे पास कोई नहीं होता था, मैं चाहकर भी अपना हाल किसी को नहीं बता सकती थी। मैं बस अपने अंदर घूटती रहती थी।

उस वक्त मैंने अपने जीवन का सबसे कीमती चीज को दिया था, जिसे चाह कर भी मुझे कोई नहीं वापस दे सकता था और ऐसे दुख के समय में मुझे मेरे पति का भी साथ नहीं मिला। उस वक्त मैंने अपने अकेलेपन होने का महसूस किया। ऐसा लगता था मानो इस दुनिया में मेरे लिए कोई भी चीज नहीं है। 

जब कोई इंसान अकेलेपन की फीलिंग से गुजरता है तो उस समय उसे यह महसूस होता है कि शायद इस जिंदगी से बेहतर मौत है और ऐसे हालातों में ही कभी-कभी कुछ लोग आत्महत्या करने जैसी हरकत करते हैं। मैंने तो उस बुरे वक्त से खुद को निकाल कर अपने आप को स्ट्रांग बना लिया। लेकिन आज भी वह वक्त याद आता है तो डर लगने लगता है कि जीवन में फिर से मेरे लिए कोई ऐसा वक्त ना आए।

दोस्तों जब भी कोई इंसान अकेलापन महसूस करने लगता है और उस वक्त उसे किसी ऐसे इंसान का साथ मिल जाए जो उसे और उसके दुख को समझे, तो कोई भी इंसान जो अकेलेपन की फिलिंग्स से गुजर रहा है वो आत्महत्या करने जैसी हरकतों से बच जाए, खुद को नुकसान पहुंचाने से बच जाए, हो सकता है कि वह बहुत जल्द अपनी दुख से बाहर निकलकर अपने जीवन में फिर से आगे बढ़ सकता है। इसलिए अगर कभी भी आपको लगता है कि आपके परिवार या आपके दोस्त या फिर वह इंसान जिसे आप जानते हो और वह इंसान दुख में है और अकेलेपन को महसूस कर रहा है तो आप उस का साथ दें, उसे समझने की कोशिश करें और समझाएं। ऐसा करके आप किसी की जिंदगी को बचा सकते हैं।....................धन्यवाद🙏💕

🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦💦🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀

Friends, sometimes there comes a time in our life when everyone is with us, our family members, our friends, our own all are with us, yet we feel very lonely. And this happens when our mind is sad, we have lost something that we want more than life. At that time we feel very lonely even though everyone is with us. 


 When we are going through troubles in our life and no one supports us at that time, then we feel very lonely even at such times. We do not understand what is happening to us. How do we get ourselves out of this trouble, to whom, who will understand, when we face such times, we feel that we are alone despite everything.


I have also gone through this bad time, everyone used to be around me in that bad time, yet I used to feel very lonely myself. When I had an abortion after carrying my first child in my stomach for 5 months, at that time I understood what loneliness is. When I came home from the hospital, I had a fight with my husband. I used to lie alone in the room. At that time, I had no one to understand, nor anyone to give me courage.


Everyone used to be around, but still I did not have anyone, even if I wanted to, I could not tell my condition to anyone. I just kept staring at myself.


At that time, I had given the most precious thing of my life, which no one could have given me back even if I wanted to, and I could not even get my husband's support in such sad times. At that time I felt lonely. It was as if there was nothing in this world for me. 


 When a person goes through the feeling of loneliness, at that time he realizes that perhaps death is better than this life and in such situations sometimes some people commit suicide. I took myself out of that bad time and made myself strong. But even today when I remember that time, I feel scared that no such time will come for me again in life.


Friends, whenever a person starts feeling lonely and at that time he gets the support of such a person who understands him and his sorrow, then any person who is going through the feelings of loneliness, he can avoid such acts as committing suicide. Avoid harming himself, he may very soon come out of his misery and move on again in his life. So if ever you feel that your family or your friends or that person whom you know and that person is in sorrow and feeling lonely, then you support him, try to understand him and explain. By doing this you can save someone's life............Thank you😊

Thursday, September 15, 2022

मुझे अपनी गांव की भाषा में बात करके बड़ा सुकून मिलता है।.........I find it very relaxing to speak in the language of my village.

 दोस्तों इस दुनिया में बहुत सारे लोग बहुत सी जगह पर घूम रहे हैं। बहुत सी जगहों की भाषा के बारे में जानते हैं, बोलते हैं। लेकिन सच बोलूं तो हमें उन भाषाओं को बोलकर अच्छा लगता है जो हमारे जन्म स्थान से जुड़ी होती है। जैसे कि मैं गांव से हूं और मैं अभी शहर में रहती हूं। लेकिन जब मैं अपने गांव जाती हूं, अपने मायके जाती हूं तो मैं वहां की भाषा बोलती हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। आज भी मैं अपने घरवालों से जब बात करती हुं तो मैं अपने गांव के ही भाषा में बात करती हूं। मैं जब भी अपने गांव कि भाषा बोलती हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता, एक अजीब  सा एहसास होता, अपनापन सा लगता है।

भले ही आज यह दुनिया बहुत आधुनिक हो गई है। हर चीज के लिए नए-नए फैसिलिटी है। नया नया अविष्कार हुआ है। खाने के लिए बहुत तरह की चीजें हैं। जीवन को इंजॉय करने के लिए भी बहुत तरह की चीजें हैं। लेकिन हमें सुकून उन चीजों में मिलता है जो जन्म से लेकर बड़े होने तक हम करते रहते हैं, और बाद में जब हमारी जगह चेंज हो जाती है, हम दूसरी जगह चले जाते हैं तो हम उन चीजों को छोड़ देते हैं क्योंकि हम जहां रहते हैं, उसी वातावरण में ढलने की कोशिश करते हैं और उन्हीं चीजों को करते भी हैं, लेकिन हमारा दिल नहीं भरता। 

 मैं गांव में पली बढ़ी हुं, लेकिन शादी के बाद मुझे शहर आना पड़ा, क्योंकि मेरा ससुराल शहर में था तो मैं यही कि वातावरण में ढलने की कोशिश करने लगी और कुछ दिनो बाद ढल भी गई। शहर में बहुत तरह के खाना खाना, बहुत तरह बहुत तरह की चीजें करना, शहर की भाषा बोलना, लेकिन इन चीजों में मुझे सुकून नहीं मिलता।

आज के गांव में पहले जैसी बातें नहीं रही। अब गांव के लोग भी बहुत आधुनिक हो गए हैं। वह भी बहुत तरह तरह के खाना बनाते हैं और खाते हैं, बहुत तरह की चीजें करते हैं। लेकिन कुछ कुछ चीजें ऐसी है जो आज भी गांव में है, जैसे कि गांव की भाषा, गांव में वह लोगों का मेल मिलाप और कभी-कभी जो गांव में खाना बनता है जो बिल्कुल गांव के तरीके से होता है वह बहुत अच्छा लगता है जिसे खाकर शहर कि टेस्टी चीजे बिल्कुल याद नही आती।

अब मेेरा कहने का मतलब यह नहीं है कि शहर की चीजें अच्छी नहीं होती या शहर अच्छा नहीं होता। मैं बस इस आर्टिकल में यह कहना चाहती हूं कि आप जिंदगी में बहुत जगह जाते हैं, बहुत सी चीजें करते हैं, बहुत कुछ खाते हैं, बहुत तरह की भाषा बोलते हैं, लेकिन सुकून उन चीजों में मिलता है उस जगह पर मिलता है, जिस जगह पर आप जन्म से लेकर बड़े होते हैं, वहां की चीजों को आपने किया होता हैं, वहां का खाना खाया होता हैं, वहां की जिंदगी जिए होते हैं, वहां की भाषा में बात किए होते हैं। और जब आप उन चीजों को फिर से दोबारा करते हैं या करने का मौका मिलता है तो उसमें बड़ा सुकून मिलता है, उस वक्त वह बहुत अच्छा महसूस होता है। उस चीज में अपनापन लगता है। 

वो कहते हैं ना" कि दुनिया में कहीं भी रह लो, कहीं भी चले जाओ, लेकिन सुकून तो मां की गोद में ही होता है। तो एक सुकून आपकी अपनी मां की गोद में होता है और एक सुकून आपके उस जगह पर होता है जिस जगह पर आप जन्म से लेकर बड़े होते हैं।..........धन्यवाद 😊

🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾

Friends, in this world many people are roaming in many places. Knows and speaks the language of many places. But to be honest, we like to speak those languages ​​which are related to our place of birth. As I am from village and I live in city now. But when I go to my village, go to my maternal home, then I speak the language of that place, then I like it very much. Even today, when I talk to my family members, I speak in the language of my village. Whenever I speak the language of my village, I feel very happy, there is a strange feeling, I feel like belonging.

Even though today this world has become very modern. There are new facilities for everything. There is a new invention. There are many things to eat. There are many things to enjoy in life. But we find comfort in those things that we keep doing from birth till we grow up, and later when our place changes, we move to another place, then we leave those things because where we live We try to adapt to the same environment and do the same things, but our heart does not fill.

I grew up in the village, but after marriage, I had to come to the city, because my in-laws were in the city, so I started trying to adjust to that environment and after a few days, I also fell.  Eating many different types of food in the city, doing many different things, speaking the language of the city, but I do not find comfort in these things.

In today's village things are not like before. Now the people of the village have also become very modern. He also cooks and eats many different types of food, does many different things. But there are some things that are still in the village, such as the language of the village, the reconciliation of the people in the village and sometimes the food that is cooked in the village, which is exactly the way of the village, is liked very much. After eating, the tasty things of the city are not remembered at all.

Now I do not mean to say that things in the city are not good or that the city is not good. I just want to say in this article that you go to many places in life, do many things, eat a lot, speak many different languages, but peace is found in those things, where you get it. You have grown up from birth in a place, you have done the things there, ate the food there, lived the life there, talked in the language there. And when you get a chance to do those things again or again, there is a lot of relief in it, at that time it feels great. There is a sense of belonging in that thing.

They say, "Live anywhere in the world, go anywhere, but peace is only in the lap of the mother. So there is a peace in your mother's lap and a peace is in your place where you are." At the place you grow up from birth..................Thank you 😊

Saturday, September 10, 2022

जरूरी नहीं है कि आपके अपने लोग आपसे हमेशा सच ही बोले।......It is not necessary that your own people always tell you the truth..

 दोस्तों यह तो हम सभी जानते हैं कि अगर  हमारे दोस्त या किसी रिश्तेदार के साथ कुछ गलत हुआ हो या फिर उसने गलत किया हो तो उसके बारे में कुछ भी बोलने से पहले या उसे गलत कहने या अच्छा कहने से पहले उसकी बातों को सुनना चाहिए और वह जिसके बारे बारे में बोल रहा है, उसके बारे में भी जानना और उसकी बाते उससे सुनना उतना ही जरूरी होता है। अगर हम किसी एक का सुनकर दूसरे के बारे में गलत बोलते हैं या उसके बारे में गलत डिसीजन लेते हैं तो यह बहुत गलत साबित होता है। अक्सर यह चीजें गलत हो जाती है और इसके कारण बहुत बड़ी गलती हो जाती है, और कभी-कभार ये गलती इतनी बड़ी हो जाती है कि उसे सुधारना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए लाइफ में किसी के बारे में बोलने से या किसी के लिए कुछ करने से पहले उसके बारे में उससे जानना और सुनना जरूरी होता है।

मेरे साथ ऐसा हुआ है या नहीं हुआ, यह तो मुझे अभी नहीं याद है, लेकिन जब कभी याद आएगा तो मैं आप लोगों से जरूर शेयर करूंगी। लेकिन मेरी एक कजिन सिस्टर है, जिनके साथ इस बात से रिलेटेड कुछ ऐसा मामला हुआ था जो अभी मैं आप लोगों के साथ शेयर कर रही हूं।

दरअसल मेरी कजन सिस्टर की नई नई शादी हुई थी। उनके ससुराल वाले थोड़े से रूड टाइप के थे। मेरी कजन सिस्टर के साथ उन लोग अच्छा व्यवहार नहीं करते थे, लेकिन उनका पति बहुत अच्छा था। वह अपने परिवार वालों से भी प्यार करता था और मेरी सिस्टर से भी प्यार करता था। लेकिन कहां जाता है ना कि पहले तो लोगों को अपने परिवार पर ही भरोसा होता है। वह अपने मां-बाप से बहुत प्यार करते थे, इसलिए उसे लगता था कि वह लोग कभी मेरी पत्नी के साथ बुरा नहीं करेंगे, जिस कारण से वह मेरी चचेरी बहन के बातों पर इतना भरोसा नहीं करता जितना वह अपने परिवार पर करता।

जब तक मेरी चचेरी बहन के पति घर पर रहते थे तो उसके ससुराल वाले उससे अच्छा व्यवहार करते थे। लेकिन जब भी वह ऑफिस चले जाते तो उसके बाद मेरी चचेरी बहन के ससुराल वाले उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार करने लगते। उससे बहुत बुरी तरिके से बातें करते, जिससे वह परेशान रहती थी और जब भी उसके पति घर आते तो वह उससे सारी बाते कहती, लेकिन वह यकीन नहीं किया करते। उन्हें लगता था कि यह तो अभी अभी मेरे घर में आई है, यह सारी बातें झूठ बोल रही है, यह मुझे परिवार से अलग करना चाहती है। मेरी चचेरी बहन के ससुराल वाले भी मेरी बहन कि झूठी शिकायत उसके पति से करते, जिसपे कभी-कभार उसके पति यकीन कर लेते और फिर दोनो मे झगडां हो जाता। लेकिन कहा जाता है ना कि सच्चाई एक दिन सामने आ ही जाती है।

अपने परिवार और अपने पत्नी के बातों से परेशान मेरी चचेरी बहन के पति ने एक दिन यह सोचा कि चलो घर में कैमरा लगवा देते हैं, सब की बातों का पर्दाफाश हो जाएगा। और फिर उसने बिना किसी को कुछ बताए अपने घर में कैमरा लगवा दिया और इस बात की खबर उसने किसी को भी नहीं दी।

घर में कैमरे लगवाने के बाद सब की सच्चाई उसके सामने दिखने लगी। वह अपने आप में पछताने लगा। वह महसूस करने लगा कि काश उसने अपनी पत्नी की भी बात सुन ली होती कि उसके साथ सच में बुरा व्यवहार होता है। वह एक तरफा भरोसा करके किसी दूसरे के साथ बहुत गलत कर रहा था। एक दिन तो हद ही हो गई, जब वह ऑफिस में था तो उसके घर वाले मेरी कजन सिस्टर के साथ बहुत ज्यादा ही गलत कर रहे थे, उसके साथ मारपीट तक करने पर चले आए थे। ये सारी चीजो को मेरी चचेरी बहन का पती आफिस मे ही बैठकर कैैमरे के जरिए देख रहा था, जब उससे अपने पत्नी के साथ हो रहे व्यवहार बर्दाश्त नही हुई तो इसी बीच में उसने अचानक से छुट्टी लेकर ऑफिस से घर पर आया और उसके सामने सारी चीजें आ गई थी, तब उस समय भी उसके परिवार वालों ने उसके सामने बात पलटने की कोशिश की। उसे दूसरे तरीके से समझाने की कोशिश की। लेकिन तब उसने बताया कि उसने घर में कैमरा लगवा रखा है और आप सब की हरकतों का पर्दाफाश हो गया है।

सब की सच्चाई देखने के बाद उसने अपनी पत्नी से माफी मांगी और उसका फुल सपोर्ट किया और फिर उसने अपने पोस्टिंग दूसरे जगह करवाई और मेरी चचेरी बहन को अपने साथ ले गया और वहीं पर रहने लगा।

दोस्तों इसलिए कहा जाता है कि किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले या किसी को सही बोलने से पहले, किसी दूसरे को गलत बोलने से पहले हर किसी के बारे में जान लेना जरूरी होता है कि सामने वाला जो इंसान हमसे बातें कर रहा है, वह सच बोल रहा है या झूठ बोल रहा है। या वह जिसके बारे में बोल रहा है सच में वह गलत है या फिर यही उसके बारे में गलत बातें बोल रहा है। और जब आप दोनों तरफ की बातें सुनकर डिसीजन लेते हैं तो वह हमेशा सही साबित होता है। लेकिन जब आप एक तरह की बातें सुनकर कोई निर्णय लेते हैं और दूसरे को गलत बोलते हैं, उसे बुरा कहते हैं तो यह गलत साबित हो जाता है। इसलिए जब भी कुछ निर्णय लिया कीजिए तो दोनों तरफ की बातें सुन कर ले।.......धन्यवाद 😊

🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔☘️🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵

Friends, we all know that if something wrong has happened to our friend or any relative or he has done wrong, then before speaking anything about him or calling him wrong or saying good, he should listen to his words and It is equally important to know about whom he is speaking about and to hear from him. If we listen to any one and speak wrong about the other or take wrong decision about it, then it proves to be very wrong. Often these things go wrong and because of this a huge mistake is made, and sometimes this mistake becomes so big that it becomes difficult to correct it. Therefore, before speaking about someone in life or doing something for someone, it is necessary to know and hear about him from him.

Whether this happened to me or not, I do not remember yet, but whenever I remember, I will definitely share it with you guys. But I have a cousin sister, with whom such a case happened related to this matter, which I am sharing with you guys now.

Actually my cousin sister had a new marriage. His in-laws were a bit rude. They did not treat my cousin sister well, but her husband was very nice. He also loved his family members and also loved my sister. But where does it go, first of all people have faith in their family only. He loved his parents very much, so he felt that they would never do bad to my wife, because of which he did not trust my cousin's words as much as he would have done on his family.

As long as my cousin's husband lived at home, her in-laws treated her well. But whenever he went to office, after that my cousin's in-laws started treating him very badly. He used to talk to her in a very bad way, due to which she used to get upset and whenever her husband came home, she would tell him all the things, but he would not believe it. They used to think that it has just come into my house, all these things are lying, it wants to separate me from the family. My cousin's in-laws also used to make false complaints about my sister to her husband, which sometimes her husband would believe and then both of them would quarrel. But it is said that the truth will come to the fore one day.

Disturbed by the words of his family and his wife, my cousin's husband one day thought that let's get a camera installed in the house, everything will be exposed. And then he got the camera installed in his house without informing anyone and he did not inform anyone about this.

After installing cameras in the house, everyone's truth started appearing in front of him. He started regretting himself. He began to realize that he wished he had listened to his wife as well that she was being treated really badly. He was doing terribly wrong to someone else by trusting one sided. One day it reached the limit, when he was in office, his family members were doing a lot of wrong with my cousin sister, they even went to beat her up. My cousin's husband was watching all these things through the camera sitting in the office, when he could not tolerate the behavior of his wife, in the meantime he suddenly took leave and came home from the office and all the things in front of him. Things had come, then even at that time his family members tried to turn things around in front of him. Tried to explain it in another way. But then he told that he has got a camera installed in the house and all your antics have been exposed.

After seeing the truth of everyone, he apologized to his wife and supported her fully and then he got his posting done in another place and took my cousin sister with him and started living there.

Friends, it is said that before speaking something about someone or speaking right to someone, before speaking wrong to someone, it is necessary to know about everyone that the person in front is talking to us, Is he telling the truth or lying. Or what he is talking about is really wrong or he is saying wrong things about him. And when you take a decision after listening to both the sides, then it always proves to be right. But when you take a decision after listening to one kind of things and call the other wrong, call it bad, then it proves to be wrong. Therefore, whenever you take some decision, listen to both the sides.........Thank you 😊

Thursday, September 8, 2022

शादी के इतने सालों बाद भी मेरे दादाजी मेरी दादी को स्पेशल फील कराया करते थे।.........Even after so many years of marriage, my grandfather used to make my grandmother feel special.

  दोस्तों आज के आर्टिकल मैं मैं उन लोगों के बारे में लिख रही हूं जो मेरे लिए बहुत खास थे, हैं और हमेशा रहेंगे। वह अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन आज भी उनकी बातें मुझे याद आती है। इसलिए मैं आज इस ब्लॉग में उनकी कुछ बातें और यादे आपके साथ शेयर कर रही हूं, और वे लोग कोई और नही बल्कि मेरे दादा दादी है।

दोस्तों यह तो हम सभी लोग जानते हैं कि पहले बहुत कम ही लव मैरिज हुआ करती थी। ज्यादातर लोगों का अरेंज मैरिज हुआ करता था और अरेंज मैरिज होने के बावजूद भी लोगों में बहुत प्यार होता था। लड़ाई झगड़े भी होते थे लेकिन कभी तलाक नहीं होता था। लोग अपने रिश्ते को अच्छे से संभालना जानते थे, लेकिन आज के जमाने में हर छोटी-मोटी बात पर तलाक तक की नौबत आ जाती है। लेकिन इन सब बातों को छोड़कर आज हमारा टॉपिक कुछ और ही हैं। मैं अपने दादा दादी के बारे में बता रही हूं, तो चलिए उन बातों की ओर चलते है।

मेरे दादा और दादी की अरेंज मैरिज थी। दोनों में बहुत प्यार था। जबसे मैंने होश संभाला, मैंने अपने दादा दादी को एक दूसरे से प्यार करते, एक दूसरे कि इज्जत करते देखा। वो एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते थे। मेरे दादा जी को शराब पीने की आदत थी। लेकिन आपने सुना होगा कि लोग शराब पीकर अक्सर अपने परिवार के लोगों से झगड़ा करते हैं, अपनी पत्नी को मारते पीटते हैं, लेकिन मेरे दादाजी का तो कुछ उल्टा ही था। वह जब भी शराब पीकर आते थे तो मेरी दादी के लिए गाना गाया करते थे, जिसे सुुनकर दादी गुस्से में भी हंस दिया करती थी। 

वह पुराने गाने बहुत ज्यादा गाया करते थे और मेरी दादी को सुनाया करते थे। दादा जी का गाना सुनकर हम बच्चे भी बहुत इंजॉय किया करते थे।

मेरे दादाजी जब भी ऑफिस से आया करते थे तो हम बच्चों के खाने के लिए कुछ ना कुछ चीजें लेकर आया करते थे, लेकिन वह साथ में दादी के लिए भी कुछ छिपाकर लाया करते थे, जिसे दादी कुछ खाती और फिर हम बच्चों में बांट देती थी। लेकिन दादा जी का यह प्यार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता था। मैं उस समय बहुत छोटी थी, इसलिए उन चीजो को ज्यादा नही समझ पाती थी, लेकिन अब जब उन बातों को याद करती हूं तो मैं बस यही चाहती हूं कि हर पति अपनी पत्नी से इतना ही प्यार करें और उसे ऐसे ही खुश रखें, उसे स्पेशल फिल करवाए, जैसे मेरे दादाजी मेरी दादी को फील कराया करते थे।

आज के समय में लोग शादी के एक-दो साल बाद ही एक दूसरे पर ध्यान नहीं देते, एक दूसरे से बोर हो जाते हैं, प्यार कम हो जाता है, यहां तक कि डिवोर्स तक भी लेने लगते हैं। लेकिन पहले का जमाना था जब पोता पोती होने के बाद भी लोग एक दूसरे को स्पेशल फील कराते थे,एक दूसरे कि इज्जत करते थे, अपने बिच हमेशा प्यार बनाए रखते थे। इन चीजो को मैने बचपन मे देखा था, पर अब जब मैं उन चीजो को समझती हुं तो वैसा प्यार अब कही देखने को नही मिलता।

इस आर्टिकल के अंत में मैं बस यही कहना चाहती हूं कि वक्त फिसलता जाता है, वो कभी लौट कर नही आता, इसलिए उसे यू ही नहीं जाने दो, उस वक्त में आपके पास जो भी लोग हैं, उन्हें आप खुश रखो और खुद को भी खुश रखो।..........धन्यवाद 😊

😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍⚘️🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Friends, in today's article, I am writing about those people who were very special to me, are and always will be.  He is no longer in this world.  But even today I remember his words.  So today in this blog I am sharing some of their stories and memories with you, and they are none other than my grandparents.

Friends, we all know that earlier there used to be very few love marriages. Most of the people used to have arranged marriages and in spite of having arranged marriages, there was a lot of love among the people. There were fights, but there was never a divorce. People knew how to handle their relationship well, but in today's era, every little thing leads to divorce. But apart from all these things, today our topic is something else. I am telling about my grandparents, so let's go to those things.

My grandfather and grandmother had an arranged marriage. There was a lot of love between the two. Ever since I regained consciousness, I saw my grandparents loving each other and respecting each other. They took great care of each other. My grandfather used to drink alcohol. But you must have heard that people often quarrel with their family members after drinking alcohol, beating their wife, but my grandfather had something opposite. Whenever he used to come after drinking alcohol, he used to sing a song for my grandmother, listening to which Dadi used to laugh even in anger.

 He used to sing old songs a lot and recite it to my grandmother. We children also used to enjoy a lot by listening to Dada ji's song.

Whenever my grandfather used to come from office, we used to bring some things for the children to eat, but he used to bring something hidden for the grandmother as well, which the grandmother would eat something and then we would distribute it among the children. Was. But I loved seeing this love of Grandfather. I was very young at that time, so I could not understand those things much, but now when I remember those things, all I want is that every husband should love his wife so much and keep her happy like this, Get a special fill done, like my grandfather used to make my grandmother feel.

In today's time, people do not pay attention to each other after a year or two of marriage, they get bored with each other, love decreases, even divorces start taking place. But there was an earlier era when even after having grandchildren, people used to make each other feel special, respected each other, always kept love between themselves. I had seen these things in my childhood, but now when I understand those things, that kind of love is no longer to be seen anywhere.

At the end of this article I just want to say that time slips by, it never comes back, so don't let it go to you, whatever people you have at that time, make them happy and yourself too. Keep it happy................Thank you 😊

Saturday, September 3, 2022

आप जिंदगी खुश होकर जीना चाहते हो या गम में जीना चाहते हो यह आप पर निर्भर करता है।..........Whether you want to live life happily or you want to live in sorrow, it depends on you.

 दोस्तों यह तो हम सभी जानते हैं कि दुनिया में हर इंसान के पास कुछ ना कुछ दुख जरूर होता है। लेकिन हम जब भी दुखी होते हैं, हमारे पास कोई दुख होता है, परेशान होते हैं तो हम खुद को ही सबसे ज्यादा दुखी मानते हैं। हमें लगता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा परेशानी हमारे पास ही है हम सबसे ज्यादा दुखी हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता है। 

इन चीजों को समझने के लिए आपको अपने आसपास नजर घुमाना होगा, आपको अपने आसपास के लोगो को देखना होगा, आपको महसूस करना होगा। तब आप इन बातों को समझ पाएंगे कि दुनिया में हर इंसान के पास दुख है, लेकिन हर किसी के जीने का तरीका अलग है जो उसे दुख से छुटकारा देती है और दुख में भी हंसने की हिम्मत देती है।

इससे जुड़ी मैं अपने बारे में कुछ बातें बताती हूं। एक बार मैं अपने पति के साथ कहीं जा रही थी। उस समय मैं बहुत परेशान थी। मेरे पास कुछ प्रॉब्लम थी जिसके कारण मैं खुद को बहुत ज्यादा परेशान समझ रही थी। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं क्या करूं। कुछ समझ में नहीं आ रहा था। मैं भगवान को भी कोस रही थी कि भगवान मुझे इतनी सारी प्रॉब्लम क्यों देते हैं। कब मेरे पास से सारी टेंशन दूर होगी। कब मैं भी हंस पाऊंगी। यह सब बातें मैं सोच रही थी और जा रही थी। 

मैं यही सब सोच रही थी कि अचानक मेरी नजर मेरे पति पर पड़ी। वह मुझे गौर से देखे जा रहे थे। शायद उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था कि मैं इतनी टेंशन में हूं। वह मेरे टेंशन को दूर करने का सोच रहे थे। उस समय जब हम जा रहे थे तो रास्ते में बहुत जोर की बारिश भी हो रही थी। तभी हम एक ऐसे रास्ते से गुजर रहे थे जहां पर बहुत सारे गरीब लोग रहते थे। उनके छोटे-छोटे झोपडिया थी, बहुत के पास वह भी नहीं थी। वह कपड़ों से तानकर अपना घर बनाए हुए थे और बारिश से उनकी हालत बहुत खराब थी। 

उस वक्त मेरे पति ने वहां पर गाड़ी रुकवाया और गाड़ी की खिड़की खोलकर मुझे कहा कि इन लोगों को गौर से देखिए। क्या आपको लगता है कि इन लोगों के पास दुख नहीं है या आपको ऐसा लगता है कि इन लोगों से ज्यादा दुख आपके पास है। इन लोगों के घर की हालत बहुत खराब है। फिर भी यह अपने घर में खुद को संभाल रहे हैं और अपने घर को भी संभाल रहे हैं और उसमें भी खुश है, यह बैठ कर रो नहीं रहे। 

मैंने जब गाड़ी की खिड़की से झांका तो मैंने देखा कि उनके बच्चे बारिश में भीग कर खेल रहे हैं। वहां पर कुछ औरते थी जो अपने घरों के पास से पानी हटा रही थी और अपने घर को बचा रही थी। वह फिर भी खुश थी, हंस रही थी। और उस समय मैंने अपने बारे में सोचा कि आखिर मैं किस बात पर परेशान हूं, मेरे पास रहने के लिए घर है, खाने के लिए है, सब कुछ है। जीवन में तो हर किसी के पास दुख होता है, लेकिन हर कोई दुख में डूब कर बैठ जाए, ऐसा थोड़ी होता है। उस वक्त मैंने यह समझा कि हर किसी के पास दुख ह, लेकिन अगर आप जीने का सही तरीका सीख लेते हैं तो दुख में भी आप ज्यादा देर तक दुखी नहीं रह सकते। मैंने उन लोगों को जब देखा तो मुझे समझ आया कि जब यह लोग इतने परेशानी में भी खुद को हंसा रहे हैं तो मैं किस परेशानी में अपने आपको दुखी कर रही हूं।

दोस्तों जब तक जीवन है तब तक तो सुख दुख दोनों लगा रहेगा, लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप सुखी रहना चाहते हो, खुश रहना चाहते हो या दुख और गम में डूबे रहना चाहते हो। क्योंकि अगर आप दुखी रहना चाहते हो तो कोई भी खुशी आपको कभी खुश नहीं कर पाएगा। लेकिन आप हमेशा खुश रहना चाहते हो, सुख में रहना चाहते हो तो कोई भी दुख आपको ज्यादा देर तक दुखी नहीं कर पाएगा, बस आपको जीने का सही तरीका आना चाहिए।..........धन्यवाद 😊

🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿☘️☘️🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾

Friends, we all know that every person in the world has some kind of sorrow. But whenever we are sad, we have some sorrow, when we are upset, then we consider ourselves the most unhappy. We think that we have the most trouble in the world, we are the most unhappy. But it doesn't happen. 

 To understand these things, you have to look around you, you have to see the people around you, you have to feel. Then you will be able to understand these things that every person in the world has sorrow, but everyone has a different way of living which gives him relief from sorrow and gives courage to laugh even in sorrow.

Let me tell you a few things about myself related to this. Once I was going somewhere with my husband. I was very upset at that time. I had some problem due to which I was feeling myself very upset. I felt like what should I do. Couldn't understand anything. I was also cursing God that why God gives me so many problems. When will all the tension be removed from me? When can I even laugh? All these things I was thinking and going on.

All I was thinking was that suddenly my eyes fell on my husband. He was watching me intently. Maybe they didn't like that I was in so much tension. He was thinking of removing my tension. When we were leaving, it was raining heavily on the way. Then we were passing through a road where many poor people lived. They had small huts, many did not even have them. He was building his house with clothes and his condition was very bad due to rain.

At that time my husband stopped the car there and opened the window of the car and told me to look carefully at these people. Do you think these people have no misery or do you feel that you have more suffering than these people. The condition of these people's houses is very bad. Still he is taking care of himself in his house and taking care of his house and is happy in that too, he is not sitting and crying.

When I looked through the window of the car, I saw their children playing in the rain. There were some women who were removing water from near their houses and saving their house. She was still happy, laughing. And at that time I thought to myself that after all, what am I worried about, I have a house to live, to eat, everything is there. Everyone has misery in life, but it happens a little when everyone gets drowned in misery. At that time I understood that everyone has sorrows, but if you learn the right way of living then even in misery you cannot remain unhappy for long. When I saw those people, I understood that when these people are laughing at themselves even in so much trouble, then in what trouble I am making myself sad.

Friends, as long as there is life, there will be both happiness and sorrow, but it depends on you whether you want to be happy, want to be happy or you want to be immersed in sorrow and sorrow. Because if you want to be unhappy then no happiness can ever make you happy. But if you want to be happy always, if you want to live in happiness then no misery will be able to make you sad for long, just you should come to the right way of living..............Thank you 😊

Sunday, August 28, 2022

सफलता पाने का असली मजा शॉर्टकट नहीं, मेहनत करके है।.........The real fun of achieving success is not shortcuts, but hard work.

 दोस्तों जीवन में हर कोई सफल इंसान बनना चाहता है। सफलता पाने के लिए कुछ इंसान शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हैं तो कुछ इंसान लंबी मेहनत करते हैं, लगातार कोशिश करते हैं, वह हार भी जाते हैं फिर भी हार नहीं मानते, वह अपनी कोशिश को बरकरार रखते हैं और एक दिन सफल भी हो जाते हैं, पर जो लोग सफलता पाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हैं उनकी सफलता भी एक दिन शॉर्टकट में ही निकल जाती है। वह सफलता बस कुछ दिनों के लिए होती ही होती है और फिर बाद में उनका बहुत नुकसान हो जाता है। 

लेकिन जो लोग अपनी मेहनत से सफल होते हैं, जिन्हे लगातार लंबी कोशिशों के बाद सफलता मिलती है उनकी कोशिश उनकी सफलता उन्हें एक दिन बहुत ऊंचाइयों तक ले जाती है और वैसी सफलता पाने के बाद हम जीवन भर के लिए सफल इंसान बन जाते है।

जो इंसान सफल होने के लिए सफलता पाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हैं, वह इंसान मेहनती नहीं होते। उन्हें मेहनत करना बिल्कुल पसंद नहीं होता, बल्कि वह यह चाहते हैं कि उन्हें जो भी जीवन में चाहिए, उसके लिए वह शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हैं। वह जल्दी में रहते हैं और जल्दबाजी का काम हमेशा नुकसानदायक ही होता है। और यही होता है कि अगर आप जल्दबाजी में सफलता पा भी लेते हैं तो वह सफलता आपके साथ जीवन भर के लिए नहीं रहती। बल्कि जिस तरह आपने सफलता पाई है, जितनी जल्दबाजी में आप सफलता पाते हैं उतनी ही जल्दबाजी से वह सफलता आपके हाथ से चली भी जाती है। 

दोस्तों सच पूछो तो सफलता पाने का असली मजा मेहनत करके होता है। क्योंकि अगर आप अपनी मेहनत से सफल होते हो तो आपको अपने आप पर गर्व होता है, और वह सब जो आप अपनी सफलता पाने के लिए करते हो, वह बातें जब आपको याद आती है तो वह और भी अच्छा महसूस कराती है। जब आप सफल हो जाते हो तो उस वक्त आपको अपने बारे में सोचकर अच्छा लगता है कि आपने सफलता पाने के लिए इतनी मेहनत की, आप में वह जुनून है, आप में वह ताकत है। इसलिए अगर आप अपनी मेहनत से सफलता पाते हो तो इससे अच्छा फीलिंग कुछ भी नहीं हो सकता, और आप अपने आप में संतुष्ट महसूस करोगे।

मैं भी अपने जीवन में कुछ चीजों के लिए मैंने शॉर्टकट का रास्ता अपनाया और शॉर्टकट में ही सफलता पाई। लेकिन उस वक्त से मेरे दिमाग में यह चीजें हमेशा चलती रही कि मैंने मेहनत नहीं किया, मैंने उस चीज को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपनाया और उस काम में सफल होने के बाद भी संतुष्ट नहीं हो पाई।

 और कुछ काम ऐसे भी हैं जिनके लिए मैंने लगातार मेहनत किया और मैं अभी भी कर रही हूं। मुझे अभी तक सफलता नहीं मिली है लेकिन मेरी मेहनत अभी भी जारी है। मैं लगातार मेहनत करती हूं और मुझे विश्वास है कि मैं एक दिन वह काम कंप्लीट करूंगी, और मुझे सफलता भी मिलेगी। मुझे उस काम के लिए मेहनत करने में भी मजा आता है क्योंकि मैंने जीवन में दोनों तरह के रास्ते अपनाए है, एक शॉर्टकट और एक लगातार मेहनत करने का रास्ता। मैने इन दोनो रास्तो को अच्छे से समझा और महसूस किया है, और अब मुझे ये अच्छे से समझ में आता है कि मेहनत करना अच्छा होता है या शॉर्टकट अच्छा होता है। 

जीवन में हर काम में सफलता पाने के लिए दो रास्ते होते हैं। एक शॉर्टकट का रास्ता, एक मेहनत का रास्ता। अगर आप शॉर्टकट में सफलता पाओगे तो कभी भी अपने आप पर गर्व महसूस नहीं कर पाओगे, ना ही आप पूरे जीवन के लिए सफल इंसान बन पाओगे। बल्कि आप एक आलसी इंसान बन जाओगे, जिसे मेहनत से नफरत होने लगेगी। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि जीवन भर के लिए आप सफल इंसान बनो तो आप मेहनत करना सीखिए और मेहनत करने में आपको मजा भी आएगा क्योंकि मेहनत से जो सफलता आपको मिलेगी उससे आप जीवन भर के लिए सफल इंसान बन जाओगे।............धन्यवाद😊

🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐇🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢🐢😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄

Friends, everyone wants to be a successful person in life. To get success, some people follow the path of shortcuts, then some people work hard, constantly try, they give up even then they do not give up, they keep their efforts and one day they become successful too. But those who follow the path of shortcut to get success, their success also comes out in a shortcut one day. That success is only for a few days and then later they do a lot of loss.

 But those who are successful with their hard work, those who get success after continuous long efforts, their efforts take them to great heights one day and after getting such success, we become successful people for life.

Those people who follow the shortcut path to get success in order to be successful, are not hardworking people. He does not like to work hard at all, rather he wants to take the path of shortcuts for whatever he wants in life. They are in a hurry and hasty act is always harmful. And it happens that even if you achieve success in a hurry, then that success will not stay with you for life. Rather, the way you have achieved success, the more haste you get success, the more haste that success goes out of your hands.

Friends, if you ask the truth, the real fun of getting success is by working hard. Because if you are successful with your hard work, then you are proud of yourself, and all those things that you do to get your success, when you remember those things, it makes you feel even better. When you become successful, at that time you feel good about yourself that you have worked so hard to get success, you have that passion, you have that strength. So if you get success with your hard work then nothing can be better than this, and you will feel satisfied in yourself.

For some things in my life, I took the path of shortcuts and got success only in shortcuts. But since that time, these things always kept in my mind that I did not work hard, I took the shortcut path to do that thing quickly and even after being successful in that work, I could not be satisfied. 

 And there are some things for which I worked hard and I am still doing it. I haven't got success yet but my hard work is still going on. I work hard continuously and I believe that one day I will complete that work, and I will get success too. I also enjoy working hard for that work because I have taken both paths in life, a shortcut and a way to work hard. I have understood and felt both these ways very well, and now I understand very well whether hard work is good or shortcuts are good.

There are two paths to get success in everything in life. A shortcut path, a hard way. If you will get success in shortcuts then you will never be able to feel proud of yourself, nor will you be able to become a successful person for the whole life. Rather, you will become a lazy person, who will start hating hard work. But if you want to be a successful person for life, then you should learn to work hard and you will also enjoy working hard because the success you will get from hard work will make you a successful person for life...........Thank you 😊

Tuesday, August 23, 2022

आपके पास जो है जैसा है उसे ही स्वीकार करो और दुनिया के सामने उसे ही पेश करो।...........Accept what you have and present it to the world..

 दोस्तों दुनिया में बहुत तरह के इंसान है। उनमें से आज हम उन इंसानों की बात करेंगे जिनके पास होता तो कुछ नहीं है, लेकिन वह बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। वह अपनी बहुत बड़ाई करते है, और वह उन्हीं लोगों के सामने बड़ी बड़ी बाते करते हैं जो लोग उनके बारे में नहीं जानते। वह बड़ी-बड़ी बातें करके लोगों को अपने जाल में अपनी बात में फंसाते हैं और फिर उन लोगों के सामने अपने आप को बहुत महान बताते हैं।

मेरी भी इसी तरह की एक दोस्त हुआ करती थी, जो कि इस दुनिया में है पर अब वो मेरी दोस्त नहीं है। वह भी अपने बारे में बहुत बड़ाई किया करती थी। मेरे सामने बहुत बड़ी-बड़ी बातें बोला करती थी कि मेरे घर में ऐसे है, मेरे परिवार में सब बड़े बड़े अफसर है, मेरे पापा का बहुत बड़ा बिजनेस हैं, तो मुझे भी उसके बातों पर यकीन होता था और मैं उसके बारे में बहुत अच्छा सोचती थी। मुझे लगता था कि यह बहुत अच्छे फैमिली से है। यह बहुत अच्छा करेगी लाइफ में।

पर वह कहते हैं ना कि हर झूठ का एक ना एक दिन अंत हो ही जाता है। उसकी भी इन सारी झूठी बातों का एक दिन अंत हो ही गया मेरे सामने। लेकिन उसके पहले उसने मुझे कई सालो तक अपनी झूठी बातों में फसा कर रखा। वो खुद को इतना अमीर बताती थी उसके बाद भी वह कुछ चीजो के लिए मुझसे हेल्प मांगती थी। हमेशा मुझसे कुछ ना कुछ चीजें मांगती रहती थी। मैं उस समय यह सोचती भी थी कि यह तो इतने बड़े परिवार से है, फिर मुझसे क्यों मदद मांगती रहती है। फिर मुझे लगता था कि हो सकता है अभी फिलहाल इसके पास वो चीज ना हो, मुझसे लेने के बाद वो मुझे फिर वापस कर देगी, लेकिन वह मुझसे ली हुई चीजो को वापस भी नहीं करती थी।

ऐसे ही कुछ सालों तक चलता रहा। फिर उसने मुझसे एक दिन मेरी एक ड्रेस मांगी। मैंने उसे अपनी ड्रेस दे दी। मुझसे ड्रेस लेने के बाद वह फिर कॉलेज आना बंद कर दी, जिसके कारण मैं सोच में पड़ गई थी। मुझे अपना वो ड्रेस चाहिए था। उसने मुझे अपने घर का भी पता नहीं बताया था, जिस कारण मैं उसके घर भी नहीं जा सकती थी। लेकिन मैंने अपनी कुछ और दोस्तों से पता करके मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके घर गई।

जब मैं उसके घर गई तो मैं उसकी हालत देखकर शॉक्ड हो गई थी और वो मुझे देख कर बहुत सॉक्ड हो गई थी। उसकी सारी झूठ मेरे सामने आ गई थी। उसके घर के हालात ठीक नहीं थे। उसके पापा का एक छोटा सा दुकान था। उसकी फैमिली में ज्यादा कोई नहीं था। वह दो बहन और एक भाई थी। उसके घर की हालत बहुत खराब थी।

जब मैंने उससे पूछा कि तुमने मुझसे झूठ क्यों बोला। तुम्हारे घर के हालात बहुत खराब है तो उस समय भी उसने सच नहीं बोला। उसने यह बोला कि यह उसके रिश्तेदार का घर है। उसका अपना घर तो कहीं और है जहां बहुत बड़ा घर है, मैंने सोचा कि इसे समझाने से कोई फायदा नहीं, क्योंकि दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिसके बारे में आप सच भी जान जाओ तो वह इंसान कभी भी अपना सच नहीं कबूल सकता। यह उसी इंसानो में से थी। मैंने उससे पूछा कि क्या तुम्हें यह ड्रेस चाहिए, तुम अपने पास रखना चाहती हो? तो उसने बोला नहीं-नहीं, मुझे अब इसकी जरूरत नहीं है। तुम ले जा सकती हो। मैंने वह ड्रेस लिया और अपने दोस्तों के साथ अपने घर चली गई।

उस दिन के बाद से वह जब भी कॉलेज आती थी तो मुझसे बातें नहीं करती थी। उसने मुझसे दूरी बनाना शुरू कर दिया था। मैंने भी उससे बात करना जरूरी नहीं समझा, मेरा उसपर से विश्वास टुट चुका था। उस दिन के बाद से हमारी दोस्ती भी खत्म हो गई थी। लेकिन आज भी मैं जब उसके बारे में सोचती हूं तो बस यही लगता है कि कोई इंसान इतना झूठ कैसे बोल सकता है। उसकी सारी सच्चाई सबके सामने है फिर भी वह अपना सच नहीं कबूल रहा है, वह फिर भी झूठ पर झूठ बोले जा रहा है, आखिर ऐसा करके उसे क्या हासिल होगा। ब्लकि मुझे ये लगता है कि वो अपनी इस बेकार आदत से एक दिन वो अपना सबकुछ खत्म कर लेगा, और उसके पास अगर कुछ बचेगा तो सिर्फ उसका झूठ। 

मैं तो बस यही कहूंगी कि अगर आप अपने बारे में जितना झूठ बोलेंगे, एक दिन आपको उतना ही शर्मिंदा होना पड़ेगा, आप पर कोई विश्वास भी नहीं कर पाएगा। इसलिए आपके पास जो है जैसा है आप उसे स्वीकार करो और उसे ही दुनिया के सामने पेश करो। आपको अपने बारे में झूठ बोलने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप सच बोलेंगे तो आपका रास्ता उतना ही आसान होगा, आपको कभी भी किसी के सामने शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा, लोग आप पर विश्वास भी करेंगे। ..............धन्यवाद 😊

🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊😊

Friends, there are many types of people in the world. Among them, today we will talk about those people who have nothing, but they talk very big things. He brags a lot, and he talks big in front of people who don't know about him. By talking big things, he entraps people in his web of words and then in front of those people, he tells himself to be very great.

But he says that every lie has to end one day or the other. One day the end of all these false things of his too came to an end in front of me. But before that he kept me entrapped in his lies for many years. She used to call herself so rich, even after that she used to ask my help for some things. Always used to ask me something or the other. I also used to think at that time that it is from such a big family, then why does she keep asking for help from me. Then I used to think that she may not have that thing right now, after taking it from me she will return me again, but she did not even return the things taken from me.

I used to have a friend like this too, who is in this world but she is no longer my friend. She used to brag about herself too. Used to say many big things in front of me that my house is like this, all the big officers are there in my family, my father has a big business, so I used to believe in his words and I was very good about him. Was thinking I thought it was from a very good family. It will do very well in life.

It went on like this for a few years. Then she asked me for one of my dresses one day. I gave her my dress. After taking the dress from me, she stopped coming to college again, due to which I was thinking. I wanted that dress of my own. He did not even tell me the address of his house, due to which I could not even go to his house. But after getting to know some of my other friends, I went to his house with some of my friends.

When I went to her house, I was shocked to see her condition and she was very shocked to see me. All his lies had come before me. The condition of his house was not good. His father had a small shop. There was not much in his family. She had two sisters and a brother. The condition of his house was very bad.

When I asked him why did you lie to me. The condition of your house is very bad, so even at that time she did not speak the truth. She said that this is his relative's house. She has his own house somewhere else where there is a very big house, I thought that there is no use in explaining it, because there are some people in the world about whom even you know the truth, then that person can never accept his truth. It was one of those people. I asked her do you want this dress, do you want to keep it with you? So she said no - no, I don't need it anymore. You can take I took that dress and went to my house with my friends.

From that day onwards, whenever she came to college, she did not talk to me. She started distancing me. I didn't even think it necessary to talk to him, I had lost faith in him. From that day onwards our friendship also ended. But even today when I think about him, I just think that how can a person lie so much. All his truth is in front of everyone, yet she is not accepting his truth, she is still being lied on lie, after all what will he gain by doing so. But I think that one day he will end everything from this useless habit, and if anything is left with him, then only his lie.

All I will say is that if you lie about yourself as much as you will, one day you will be ashamed, no one will be able to believe you. So accept what you have and present it to the world. You don't have to lie about yourself. If you tell the truth then your path will be as easy, you will never be embarrassed in front of anyone, people will believe in you too..........Thank you 😊

Thursday, August 11, 2022

शादी के बाद एक लड़की की नाराजगी को समझने वाला शायद ही कोई हो।...........There is hardly anyone to understand the displeasure of a girl after marriage..

 दोस्तों आज के आर्टिकल में मैं लड़कियों के बारे में कुछ बातें लिख रही हूं, जिसे पढ़कर शायद कुछ लड़कियों को लगे कि हां उनके साथ भी ऐसा हुआ है या उनके साथ भी ऐसा हो रहा है। हम लड़कियों की जिंदगी हर एक मोड़ पर बदलती रहती है। बचपन में कुछ और बड़े होने के बाद कुछ और शादी के बाद कुछ और, हर मोड़ पर हमारी जिंदगी बदलती रहती है। इन्हीं बातों को मैं आज इस ब्लॉग में लिख रही हूं।

मैं जो भी चीजें इस ब्लॉग में लिख रही हूं, इनमें से कुछ मेरे साथ भी हुआ है और कुछ मैंने दूसरों के साथ भी होते देखा है। इसलिए मैं इन बातों को लिख रही हूं। मैंने इन सारी चीजों को महसूस भी किया है और होते भी देखा है।

जब हम बच्ची थे तो अक्सर हमारी मां हमें डाटंती थी और तब हम गुस्से में खाना पीना सब छोड़ देते थे, और बस इंतजार होता था पापा के ऑफिस से आने का, जब पापा ऑफिस से आते थे तो वह मां से पूछते थे कि बेटी कहां है और तब मां पापा से हमारी शिकायत करती थी और बोलती थी कि उसने खाना भी नहीं खाया। तब पापा हमें सबसे पहले खाना खिलाते थे। उसके बाद हमारी गलतियों के लिए हमे समझाते थे।

लेकिन जब उसी लड़की की शादी हो जाती है, और शादी के बाद जब वह किसी बात में नाराज हो जाती है, गुस्सा हो जाती है, खाना छोड़ देती है तब शायद ही उस वक्त उसे कोई मनाने वाला हो, प्याा से समझाने वाला हो। अगर पति अच्छा है तो शायद वह आपको प्यार से समझाए और खिलाएं, लेकिन अगर पति भी अच्छा ना मिले तो आप शायद दो-तीन दिन भी भूखे रह जाओ तो उससे किसी को कुछ फर्क नहीं पड़ता है। बस आप इस इंतजार में रहोगी कि शायद आपको कोई मनाने वाला आएगा, और जैसे जैसे वक्त बितता जाागा और जब आपको पता चलेगा कि यहां आपके पापा कि तरह आपको मनाने वाला कोई नहीं तब आप खुद ही जाकर खाना खाओगी और खुद ही अपने मन को समझाओगी, यह सिचुएशन होती है शादी के बाद।

शादी के पहले जब हम लड़कियां घर में दो तीन काम लगातार कर लेती है तो हमारी मां हमारी बहुत तारीफ करती है। उसके बाद वह हमे कोई काम नहीं करने देती। लेकिन जब हमारी शादी हो जाती है तो हम घर के चाहे कितने भी काम करें, लगातार काम करते रहे, उससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। सब बस ऐसी सोच बना लेते है कि हम शादी करके इस घर में काम करने के लिए ही तो आए है। ये फर्क होता है शादी के पहले और शादी के बाद।

शादी के पहले जब हमे महावारी होती है तो हमारी मां हमें बिल्कुल भी काम नहीं करने देती। वो कहती है कि तुम बस आराम करो, क्योंकि उन्हें हमारी दर्द महसूस होती है। लेकिन शादी के बाद ससुराल में सबको पता होता है कि पीरियड आने के बाद हमारे पेट में दर्द होता है, लेकिन उस वक्त हमारे ससुराल में किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें बस अपने काम से मतलब होता है। आरााम करना तो दूर उनका कोई भी काम अधुरा नही होना चाहिए, और हमें करना भी पड़ता है। ऐसे वक्त में हमारी दर्द और तकलीफों को समझने वाला ससुराल और पती बहुत कम ही लोगो को मिलता है।

यह हम सभी जानते हैं कि आज के जमाने में बहुत से परिवार ऐसे हैं जो अपनी पत्नी और अपनी बहू को अपना मानते हैं, प्यारदेते है, उसे कभी भी किसी चीजकी कमी नही महसूसहोने देते,उसकी दर्द औरतकलीफो को भी समझते है और उसका साथदेते है। लेकिन बहुत से परिवार और बहुत से पति ऐसे भी हैं जो अपनी पत्नी को अपनी बहु को बस एक दूसरे घर से आई हुई लड़की समझते हैं और उसे एक फर्ज पूरा करने वाली एक औरत समझते हैं। इससे ज्यादा वह उसे कुछ नहीं समझते हैं और ना ही उसे कभी प्यार और अपनापन देते हैं।

तो यह था हमारा आज का ब्लॉग, इसे पढ़ने के बाद आप लोग अपनी-अपनी राय मेरे साथ साझा करें। मिलते हैं अगले ब्लॉग में......... धन्यवाद!😊

🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️☹️🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂

Friends, in today's article I am writing some things about girls, after reading which some girls may feel that yes this has happened to them or it is happening to them too. The life of us girls keeps on changing at every turn. Some in childhood, some after growing up and some more after marriage, our life keeps changing at every turn. I am writing these things today in this blog.

Whatever things I am writing in this blog, some of these have happened to me and I have seen some of them happen to others as well. That's why I am writing these things. I have felt and seen all these things happen.

When we were kids, often our mother used to scold us and then we used to stop eating and drinking in anger, and just wait for papa to come from office, when papa used to come from office he used to ask mother where daughter And then mother used to complain to our father and used to say that he did not even eat food. Then Papa used to feed us first. After that he used to explain to us for our mistakes.

But when the same girl gets married, and after marriage, when she gets angry about something, gets angry, gives up food, then hardly anyone can convince her at that time, she can explain with love. If the husband is good, then perhaps he should explain and feed you with love, but if the husband is not good, then you may go hungry for two-three days, then it doesn't matter to anyone. You will just be waiting that maybe someone will come to persuade you, and as time goes by and when you come to know that there is no one here to persuade you like your father, then you yourself will go and eat food and explain your own mind. This situation happens after marriage.

Before marriage, when we girls do two or three works in the house continuously, then our mother praises us a lot. After that she doesn't let us do any work. But when we get married, no matter how many household chores we do, we keep working continuously, it doesn't matter to anyone. Everyone just makes up such a thinking that after getting married, we have come only to work in this house. This is the difference before marriage and after marriage.

When we have menstruation before marriage, our mother does not allow us to work at all. She says you just take rest, because they feel our pain. But after marriage, everyone in the in-laws knows that after the period comes, there is pain in our stomach, but at that time no one in our in-laws cares. They are only concerned with their work. Apart from taking rest, none of their work should be incomplete, and we also have to do it. In such times, very few people get in-laws and husband who understand our pain and suffering.

We all know that in today's era there are many families who consider their wife and their daughter-in-law as their own, give love, never let her feel the lack of anything, understand her pain and suffering and support her. . But there are many families and many husbands who consider their wife as their daughter-in-law just a girl from another house and consider her a woman fulfilling a duty. He does not understand her anything more than this and never gives her love and belonging.

So this was our blog today, after reading this you guys share your opinion with me. See you in the next blog..........  Thank you!😊

Wednesday, August 10, 2022

दूसरों को अच्छा करते देख हमारे मन में जलन की भावना उत्पन्न होती है।...........Seeing others doing good, a feeling of jealousy arises in our mind.

 दोस्तों जलन की भावना हमारे मन की एक ऐसी प्रोब्लम है जो हमारे मन को कभी खुश नहीं होने देती, कभी संतुष्ट नहीं होने देती। जब यह हमारे मन में होती है तो हम अपने सामने वाले को खुश नहीं देखना चाहते, उसे अच्छा करते हुए नहीं देखना चाहते। जब भी हमारे सामने कोई अच्छा बनकर आता है या कुछ अच्छा करता है तो हमे उसे देख कर जलन होने लगती हैं। हम बस यह सोचते हैं कि हमारे बराबर कोई नहीं हो सकता, या हम से ऊपर कोई नहीं हो सकता।


मेरे लाइफ में ऐसा बहुत सा वक्त आया जिस समय लोग मुझे देख कर जलने लगे और कभी-कभी कुछ ऐसा वक्त भी था जिस समय कुछ लोगों को देखकर मेरे मन में भी थोड़ी सी जलन की भावना होने लगती थी। लेकिन जब मेरे मन में ऐसा होता था तो मैं कुछ ज्यादा गलत नहीं सोचती थी। बस मुझे यह लगता था कि हां वह अच्छा कर रहा है, मैं क्यों नहीं कर रही हूं। हां वह अच्छे से हैं, मैं क्यों नहीं हूं. उस समय मेरा मन थोड़ा सा अशांत हो जाता था, लेकिन इस कारण मैं कभी भी किसी के साथ गलत करने की नहीं सोची।


आज भी मैं अपने मायके जाती हूं तो मेरे आस पड़ोस के कुछ लोग देखकर मुझे जलने लगते हैं। वह लोग यही सोचते हैं कि मैं अपने अपने मां-बाप की तीन बेटियां थी, फिर भी मेरे मां-बाप ने हमें अच्छे से पढ़ा लिखाया और अच्छे घर में शादी कर दी और आज हम लोग बहुत खुश हैं। यही को देखकर मेरे गांव के कुछ लोग हमसे बहुत जलते हैं।


मैंने ऐसे बहुत सारे लोगों को देखा है जो जलन के कारण एक दूसरे के साथ बहुत गलत कर देते हैं। वह अपनी जलन को शांत करने के लिए सामने वाले के साथ बहुत गलत करते हैं। उसके बारे में बहुत बुरा बोलते हैं। वह बस यही चाहते हैं कि वह किसी तरह उससे नीचे रहे और सबकी नजरों में अच्छा ना दिखे।


जलन की भावना तो बचपन में भी हुआ करती थी। मुझे आज भी याद है जब मेरे क्लास में जब कोई  लंचटाइम के लिए अच्छा खाना लाता था या मुझसे ज्यादा कोई पढ़ने में तेज रहता था या अच्छे कपड़े पहन के आता था तो मुझे जलन होती थी. क्योंकि मुझे यह लगता था कि वह मेरे से अच्छा है, उसके पास हर चीज अच्छी है, मेरे पास नहीं है। जब हमारे पास अच्छे खिलौने नहीं होते थे और सामने वाले बच्चे के पास अच्छे खिलौने होते थे तो उस टाइम भी जलन होती थी, लेकिन उस समय बस एक बचपना होता था। उस समय हम किसी के साथ गलत नहीं करना चाहते थे। उस समय बस देखकर जलन होती थी और हम अपने मम्मी पापा से कहते थे कि हमें भी वैसा चाहिए।


लेकिन जैसे जैसे इंसान बड़ा होते जाता उसके जलन की भावना भी उतना ही बड़ी हो जाती है। कुछ लोग होते हैं जो किसी को अच्छा देखकर  उससे अच्छा करने की कोशिश करते हैं। जलन तो उन्हें भी होती है लेकिन वह किसी के साथ गलत नहीं करना चाहते। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जलन की भावना में किसी के साथ गलत कर देते हैं, वह कभी खुद से अच्छा करने की कोशिश नहीं करते। वह उसी इंसान के साथ गलत करने के तरीके निकालते हैं और गलत कर भी देते हैं।


एक बार जब मैं और मेरी दो-तीन दोस्त हम लोग एक साथ कहीं घूमने जा रहे थे और उस दिन मैंने एक अच्छी ड्रेस पहनी थी। उसमें से मेरी एक दोस्त ऐसी थी जो मुझसे थोड़ा जलती थी. जब मैं अच्छी ड्रेस पहन कर आई तो मेरी बाकी की दोस्त मेरी तारीफ करने लगी। लेकिन जब मैंने उससे पूछा कि मैं कैसी लग रही हूं तो उसने कहा कि हा ठीक लग रही हो, लेकिन मुझे उसकी बोलने के तरीके से ऐसा लग रहा था कि वो मुझे देखकर खुश नही है, कुछ देर बाद वो मेरी ड्रेस में खराबी निकालने लगी , तब मुझे समझ में आ गया था कि उसे मुझे देखकर जलन हो रही है। लेकिन मैंने कुछ ज्यादा रियेक्ट नहीं किया। मैंने कहा ठीक है चलो मेरे पास ऐसे ही था इसलिए मैंने यही पहना ।


उस दिन मैंने एक बात सीखी, मुझे यह समझ में आया कि जब आप अच्छा करते हो, आप अच्छा पहन रहे हो, आप सबकी नजरों में अच्छे दिख रहे हो, आपके बारे में सब लोग अच्छा बोल रहे हैं, और उस समय कुछ लोग आकर आपके बारे में गलत बोले, आप में खामियां निकाले तो आप इतना समझ लेना कि बहुत अच्छा कर रहे हो, आप बहुत अच्छा दिख रहे हो, लोग आप को अच्छा मानते हैं. उस समय आप में खराबी निकालने वाले यह वही लोग हैं जो आप से जलते हैं।


दोस्तों हम कितना भी अच्छा क्यों ना बन जाए, कितना भी अच्छा क्यों ना करे, लेकिन जब हम अपने सामने किसी दूसरे को खुद से ज्यादा अच्छा करते देखते हैं हमारे मन में जलन होना आम बात है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जिसके कारण हमारे मन में जलन कि भावना हो रही हैं उसके साथ गलत करे, उसके बारे में गलत बोले, नहीं ऐसा बिलकुल नही करना चाहिए. बल्कि उस जलन से आप एक चीज सीख सकते हैं कि आप उससे बेहतर करने की कोशिश करें, उससे अच्छा करें, ताकि लोग आपके बारे में उससे भी अच्छा कहे. यह नहीं कि जिससे आपको जलन हो रही है आप उसके साथ गलत कर के लोगों की नजरों में और गलत बन जाए, और खुद का नुकसान कर दे।...................धन्यवाद🙏💕

🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵🌵

 Friends, the feeling of jealousy is such a problem in our mind that does not allow our mind to be happy, never let it be satisfied. When it comes to our mind, we do not want to see the person in front of us happy, we do not want to see him doing good. Whenever someone comes in front of us as a good person or does something good, then we get jealous after seeing him. We just think that there can be no one equal to us, or that there can be no one above us.


There came a lot of times in my life when people started getting jealous on seeing me and sometimes there was a time when I used to feel a little jealous on seeing some people. But when this happened in my mind, I didn't think too much wrong. I just used to think that yes he is doing well, why am I not doing it. Yes he is fine, why am I not? At that time my mind used to get a little disturbed, but because of this I never thought of doing wrong to anyone.


Even today, when I go to my maternal home, some people from my neighborhood start getting jealous after seeing me. Those people think that I was the three daughters of my parents, yet my parents educated us well and got married in a good house and today we are very happy. Seeing this, some people of my village are very jealous of us.


I have seen so many people who out of jealousy do terribly wrong with each other. He does terribly wrong with the person in front to pacify his jealousy. speak very badly about him. All he wants is that she somehow stays below him and does not look good in the eyes of everyone.


The feeling of jealousy used to happen even in childhood. I still remember when I used to get jealous when someone in my class brought good food for lunchtime or someone who was faster in studies or dressed nicer came to my class. Because I used to think that he is better than me, he has everything good, I do not have. When we did not have good toys and the child in front had good toys then there was jealousy too, but at that time it was just childish. At that time we did not want to do wrong to anyone. At that time there was jealousy just seeing this and we used to tell our parents that we also want the same.


But as a person gets older, his feeling of jealousy also gets bigger. There are some people who try to do good to someone by seeing them as good. They are jealous too but they do not want to do wrong to anyone. But there are some people who do wrong to someone in the spirit of jealousy, they never try to do good to themselves. They find ways to do wrong with the same person and do wrong too.


Once when I and my two or three friends were going somewhere together and I was wearing a nice dress that day. Among them, I had a friend who was a little jealous of me. When I came wearing a nice dress, the rest of my friends started praising me. But when I asked her how I am looking, she said yes you are looking fine, but I felt like she was not happy to see me, after some time she started finding fault in my dress. Then I understood that she was jealous seeing me. But I didn't react much. I said okay come on I had it like this so I wore this.


I learned one thing that day, I understood that when you do well, you are wearing well, you look good in everyone's eyes, everyone is talking good about you, and at that time some people come Speak wrong about you, find faults in you, then understand that you are doing very well, you are looking very good, people consider you good. At that time, it is the same people who are jealous of you to find fault in you.


Friends, no matter how good we become, no matter how well we do, but when we see someone else doing better than ourselves in front of us, it is common to feel jealous in our mind. But this does not mean that due to which there is a feeling of jealousy in our mind, do wrong with him, speak wrong about him, no, this should not be done at all. Rather, one thing you can learn from that jealousy is that you try to do better than him, do better than him, so that people will say better about you than him. Not that you become more wrong in the eyes of people by doing wrong with the one who is jealous of you, and harm yourself........................Thank you 😊