Friends, in today's world, no matter how good you are, no matter how much good you do, your goodness is only proven when the other person benefits from it, feels good. Only then will they consider you good. Otherwise, your goodness means nothing to them. They will inevitably prove you bad somewhere.
Nowadays, you won't find people who understand goodness, nor will you find people who do good. You'll only find people who listen, understand, and do what's best for their own benefit.
People are so consumed by their own self-interest that they don't consider others' suffering or understand their circumstances before harming them. They do anything just for their own benefit. Even the God who created us and nature, which has given us so much, are being tampered with, turning them into a means of profit.
In their pursuit of self-interest, people have forgotten that everything in this world, in this natural world, is interconnected and exists for one another. But here, people are concerned only with themselves and only with themselves. They only know their own, understand their own, and do their own things. They believe that all this is for them, that they alone can do it, and that others have no say in it.
Everyone knows that no one is meant to stay in this world. If someone comes, they must leave. If someone is born, they must die. Yet, we continue making our mistakes. This won't harm us much, but for future generations, we will have already ruined a lot, which they may not be able to fix, and they will likely have to suffer greatly for our mistakes.
If a person makes a mistake despite knowing everything, there's no one to explain it to them unless they understand it themselves. They understand everything, yet their selfishness makes them more important to make mistakes because they only see themselves. They don't care about others, and everyone suffers the consequences of their mistakes........Thank you😊
दोस्तों आजकल के जमाने में आप कितना भी अच्छा क्यों ना हो, कितना भी अच्छा क्यों न कर ले लेकिन आपकी अच्छाई तभी साबित होती है जब सामने वाले को आपकी अच्छाई से फायदा हो, उसको अच्छा महसूस हो तभी वह आपको अच्छा समझेगा। वरना आपकी अच्छाई उसके लिए कोई मायने नहीं रखती। वह आपको कहीं ना कहीं बुरा साबित कर ही देगा।
आजकल के समय में ना अच्छाई को समझने वाले मिलेंगे ना अच्छाई करने वाले मिलेंगे। सिर्फ अपने फायदे की बात सुनने वाले समझने वाले और करने वाले मिलेंगे।
अपने फायदे के चक्कर में लोग इतने खो गए हैं कि दूसरों को बुरा करने से पहले उनकी तकलीफों को नहीं सोचते, उनकी हालातो को नहीं समझते। बस अपने फायदे के चक्कर में वो कुछ भी कर जाते हैं। यहां तक की जिस भगवान ने हमें बनाया है,जिस प्रकृति ने हमें इतना कुछ दिया है, उसके साथ भी लोग खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें भी अपने फायदे का जरिया बनाने लगे है।
अपने फायदे के चक्कर में लोग यह भूल गए हैं कि इस दुनिया में इस प्राकृतिक में हर एक चीज एक दूसरे से जुड़ी है और एक दूसरे के लिए ही है। लेकिन यहां लोग सिर्फ अपना और सिर्फ अपना ही देख रहे हैं। सिर्फ अपना जानते हैं, अपना समझते हैं और अपना ही करते हैं। उन्हें लगता है कि यह सारी चीज बस उनके लिए है, वही कर सकते हैं, बाकी दूसरों का यहां कोई लेना-देना नहीं है ।
इस बात को हर कोई जानता है कि दुनिया में रहना किसी को नहीं है। अगर कोई आया है तो उसको जाना ही पड़ेगा। किसी ने जन्म लिया है तो उसको मरना ही पड़ेगा। लेकिन फिर भी हम अपनी गलतियां करते जा रहे हैं। इससे हमारा तो ज्यादा कुछ नहीं बिगड़ेगा लेकिन आने वाली पीढ़ी के लिए हम हो सके तो बहुत कुछ बिगाड़ चुके होंगे, जिसको ठीक करना सही करना शायद उनके बस की बात नहीं होगी और शायद हमारी गलतियों की सजा उन्हें बहुत ज्यादा भुगतना पड़ेगा।.......धन्यवाद 😊
अगर कोई इंसान सब कुछ जानकार गलती करता है तो उसे समझाने वाला कोई इंसान नहीं हो सकता जब तक कि वह इंसान खुद ना समझे। वह भी सब समझता है सारी बातों को जानता है, फिर वह अपनी खुदगर्जी के कारण गलतियों को करना ज्यादा जरूरी समझता है क्योंकि उसे सिर्फ अपना ही सारी चीज दिखाई देती है। उसे दूसरों से कोई मतलब नहीं होता और उसकी इसी गलती का नुकसान हर किसी को भुगतना पड़ता है।










