expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>
Showing posts with label motivational quote. Show all posts
Showing posts with label motivational quote. Show all posts

Friday, June 6, 2025

In a husband-wife relationship, both should have equal participation and share......एक पति-पत्नी के रिश्ते में दोनों की बराबर की भागीदारी और हिस्सेदारी होनी चाहिए।.

 Friends, in today's time, it has become very difficult to maintain the relationship of a husband and wife. Perhaps that is why in today's times, this relationship does not last long and people get divorced.

When a husband-wife relationship is formed, then there should be equal share, participation in everything. But when there is discrimination and discrimination, then this relationship starts to falter and people get tired of handling it and decide to stay away from each other.

I have seen, felt and understood the problems that arise in this type of relationship between husband and wife.

There are some husbands who support their wives in every situation, everywhere. They support them mentally and physically in every way.

And there are some husbands who only know how to use their wives. They do not consider their wives as their own. They feel that their wife is from outside their house, she can never be their own. They also misbehave with their wives. They leave no stone unturned to make their wives feel bad in every way.

Usually, the husband thinks that his wife should only listen to him, support him in his bad times, support his family members in their bad times. But when his own wife falls ill or something bad happens to her, it does not matter to him, rather he gets busy in proving his people good and he makes his wife bad.

And when a girl gets into a relationship with people with such thinking, if the girl can tolerate it for the whole life, then their relationship works out. But when the girl is unable to tolerate it, gets fed up, gets tired, then she ends the relationship and tries to move on. Then the world calls her characterless. Because the first person to point fingers at her character is the same person who had troubled her the most.

And that person points fingers at the character of that girl because he cannot tolerate that from where did that girl get the courage, how did that girl leave him, how can she move forward in her life. He cannot tolerate this thing and then he starts pointing fingers at her character. Starts calling her bad.

It is not that in this article I have written about bad things happening to a girl, so bad things happen only to girls. In some husband-wife relationships, a lot of wrong things happen to some husbands too. I will write and share this in the next article. But this mostly happens to a girl, so I wrote about the feelings of a girl, how she is played with, her feelings and then fed up, the relationship of a husband and wife breaks............Thank you 😊


दोस्तों आज के समय में एक पति-पत्नी का रिश्ता निभाना बहुत ही कठिन हो गया है। शायद इसीलिए आज के जमाने में यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पता और लोग तलाक ले लेते हैं। 

जब पति-पत्नी का रिश्ता बनता है ना तो हर चीज में हिस्सेदारी, भागीदारी सब चीज बराबर होनी चाहिए। लेकिन जहां उच्च नीच और भेदभाव आ जाता है तब यह रिश्ता डगमगाने लगता है और लोग संभालते संभाले थक जाते हैं और एक दूसरे से दूर होने का फैसला करलेते है।

मैंने पति-पत्नी के इस तरह के रिलेशन की जो प्रॉब्लम होती है न इस चीज को मैंने देखा भी हैं, महसूस भी किया है और समझा भी है।

कुछ पति ऐसे होते हैं जो अपनी पत्नी के हर सिचुएशन में साथ देते हैं, हर जगह साथ देते हैं। उसे मेंटली फिजिकल हर तरह से सपोर्ट करते हैं।

और कुछ पति ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपनी पत्नी का इस्तेमाल करना जानते हैं। वह पत्नी को अपना समझते ही नहीं है। उन्हें लगता है ना कि उनकी पत्नी उनके घर की बाहर की है, वो उनकी कभी अपनी ही नहीं हो सकती। वह अपनी पत्नी के साथ बहुत गलत व्यवहार भी करते हैं। वह अपनी पत्नी को हर तरह से बुरा फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

वैसे पति की सोच होती है कि उनकी पत्नी सिर्फ उसकी सुनने उसके बुरे वक्त उसका साथ दे, उसके घरवालों के बुरे वक्त में उसका साथ दे। लेकिन जब उसकी खुद की पत्नी जब बीमार पड़े या उसके साथ कुछ बुरा हो तो उसको कोई फर्क नहीं पड़ता है बल्कि वह अपने लोगों को अच्छा साबित करने में लग जाता है और वह अपनी पत्नी को ही बुरा बना देता है।

और जब ऐसी सोच वाले लोगों के साथ किसी लड़की का रिश्ता जुड़ता है तो जब वह लड़की जिंदगी भर अगर बर्दाश्त कर सकती है तो उनका रिश्ता निभ जाता है। लेकिन जब वह लड़की बर्दाश्त नहीं कर पाती है, तंग आ जाती है, थक जाती है तो वह उस रिश्ते को खत्म करके अपने आप को आगे बढ़ाने की कोशिश करती है। तब दुनिया उसे चरित्रहीन कहता है। क्योंकि सबसे पहले उसकी चरित्र पर उंगली उठाने वाला वही इंसान होता है जिसने उसको सबसे ज्यादा परेशान किया होता।

और वह इंसान उस लड़की के चरित्र पर उंगली इसलिए उठाता है क्योंकि उसे वह बर्दाश्त नहीं होता कि उस लड़की में हिम्मत कहां से आई, उस लड़की ने उसे छोड़ा कैसे, वह अपने जीवन में आगे बढ़ कैसे सकती है। यह चीज उसे बर्दाश्त नहीं होती है और तब वह उसके चरित्र पर उंगली उठाना शुरू करता है। उसे बुरा कहना शुरू करता है।

ऐसा नहीं है कि मैंनें इस आर्टिकल में एक लड़की के साथ बुरा होने पर लिखा है तो सिर्फ लड़कियों के साथ ही बुरा होता है। कुछ पति-पत्नी के रिश्तों में कुछ पतियों के साथ भी बहुत गलत होता है। यह मैं आगे के आर्टिकल में लिखूंगी और शेयर करूंगी। लेकिन यह ज्यादातर एक लड़की के साथ होता है, इसलिए मैंने एक लड़की की भावनाओं के बारे में लिखा कि कैसे उसके साथ, उसकी भावनाओं के साथ खेला जाता है और तभी तंग आकर एक पति-पत्नी का रिश्ता टुट जाता है।........धन्यवाद 🙏

Saturday, December 10, 2022

The age of happiness is very short and the age of sorrow is very long........खुशियों की उम्र बहुत कम और गम की उम्र बहुत लंबी होती है।

 Friends, when a person is surrounded by troubles from all sides and there is no one to help him and his hope is lost from everywhere, he feels lost, feels tired, then God from inside him And he starts losing faith in something called miracles. Because he feels that all these things can happen to someone else but not to him, because if there is God and miracles then so much trouble cannot come together with a good person. And I am passing through the same situation and thinking these days.

When we are troubled both mentally and physically, remain in tension, then at that time we are not able to move forward, our time is just passing by. And every morning we start our life with this thought that maybe today all our tension will go away, today something new will happen in our life, something good will happen. But as the day passes, time passes, our hope also ends and till the night comes, we only think that even today nothing has happened in our life. We are still there today. Even today the same tension is with us and a day passes with this disappointment.

Someone has rightly said that the age of happiness is not long, but the age of sorrow is very long. Sorrow is such a confusion in which when a person gets entangled, a lot of time is spent in solving it, and perhaps at that time that person learns a lot, understands, he gets a lesson.

As the age of a person increases, the difficulties in his life also increase. There comes a time when everyone gets rid of him and he has to make his own way in life. He has to face his problems alone.

Coming to this stage of age, I have learned one thing that it is very difficult for a good person to live well on this earth. Because no one allows a good and true person to live here properly. He has many enemies, he has many problems, he has to face many things.

By the end of this year, I am seeing so many things that I do not understand what is this life after all? And all the things I'm seeing, feeling, happening to me, it's all very difficult. I am facing a lot of problems, going through a lot of troubles which I cannot share with anyone even if I want to. My mind remains very restless. I do not understand when all these troubles will go away.

I am ending today's article with the hope that one day these difficulties will be removed from my life and I will share my happiness with you and in the next article I will write my happiness. ........Thank you!

दोस्तों जब एक इंसान हर तरफ से मुसीबतों से घिर जाता है और उसकी मदद करने वाला कोई नहीं होता और सब जगह से उसकी उम्मीद खत्म हो जाती है, वह हारा हुआ सा महसूस करता है, थका सा महसूस करता है, तब उसके अंदर से भगवान और चमत्कार नाम की चीज से उसका भरोसा उठने लगता है। क्योंकि उसे लगता है कि यह सारी चीजें किसी और के लिए हो सकती है पर उसके लिए नहीं, क्योंकि अगर भगवान और चमत्कार है तो एक अच्छे इंसान के साथ इतनी सारी मुसीबत एक साथ नहीं आ सकती। और ऐसा ही सिचुएशन और सोच से मैं आजकल गुजर रही हूं।

जब हम मेंटली और फिजिकली दोनों तरफ से परेशान रहते हैं, टेंशन में रहते हैं तो उस वक्त हम आगे नहीं बढ़ पा रहे होते हैं, बस हमारा वक्त गुजर रहा होता है। और हर सुबह हम यही सोच के साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत करते हैं कि हो सकता है आज हमारा सारा टेंशन दूर हो जाए, आज हमारी लाइफ में कुछ नया हो जाए, कुछ अच्छा हो जाए। लेकिन जैसे जैसे दिन गुजरता जाता है, वक्त गुजरता जाता है हमारी उम्मीद भी खत्म होती जाती है और रात होने तक बस हम यही सोचते हैं कि आज भी हमारे लाइफ में कुछ नहीं हुआ। हम आज भी वहीं पर है। आज भी वही टेंशन हमारे साथ है और इसी निराशा के साथ 1 दिन बीत जाती है।

किसी ने सच ही कहा है कि खुशियों की उम्र ज्यादा नहीं होती, लेकिन गम कि उम्र बहुत ज्यादा होती है। गम एक ऐसा उलझन है जिसमें जब इंसान उलझ जाए तो उसे सुुलझाते सुुलझाते बहुत वक्त गुजर जाता है और शायद उस समय वो इंसान बहुत कुछ सीखता भी है, समझता भी है, उसे एक सबक मिलती है।

जैसे जैसे इंसान का उम्र बढ़ता है वैसे वैसे उसके जीवन में कठिनाइयां भी बढ़ती जाती है। एक समय ऐसा भी आता है जब उससे हर कोई हाथ छुड़ा लेता है और उसे अपने जीवन के रास्ते खुद बनाने पड़ते हैं। उसे अपनी मुसीबतों का सामना खुद अकेले करना पड़ता है।

उम्र के इस पड़ाव पर आकर मैंने एक बात तो सीख ली है कि इस धरती पर एक अच्छे इंसान का अच्छे से रहना बहुत ही कठिन है। क्योंकि एक अच्छे और सच्चे इंसान को यहां पर कोई भी अच्छे से नहीं रहने देता है। उसके बहुत सारे दुश्मन होते हैं, उसके लिए बहुत तरह की परेशानियां होती हैं, बहुत कुछ चीजों का सामना करना पड़ता है।

इस साल के बीतते बीतते तक मैं इतनी सारी चीजें देख रही हूं कि मुझे समझ में नहीं आ रहा कि यह जीवन आखिर है क्या? और मैं जितनी भी सारी चीजें देख रही हूं, महसूस कर रही हूं, मेरे साथ हो रही है, वह सारी की सारी बहुत कठिनाईदायक है। मैं बहुत सारी प्रॉब्लम का सामना कर रही हूं, बहुत सारी तकलीफो से गुजर रही हूं जिसे मैं चाह कर भी किसी से शेयर नहीं कर सकती। मेरा मन बहुत बेचैन रहता है। समझ नही आता कि ये सारी तकलीफे दूर कब होगी।

इसी उम्मीद के साथ आज के आर्टिकल को मैं समाप्त कर रही हूं कि मेरे जीवन से भी एक दिन यह कठिनाइयां दूर होंगी और मैं आप लोगों के साथ अपनी खुशियां भी शेयर करूंगी और अगले आर्टिकल में मैं अपनी खुशियां लिखूंगी।........ धन्यवाद!