expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, September 2, 2026

If development means making oneself the best, then this development can mean more destruction than development.......अगर विकास का मतलब खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाना है तो इस विकास का मतलब विकास से कहीं ज्यादा विनाश भी हो सकता है।🫥

 Friends, in today's world, satisfaction does not mean fulfilling one's desires, satisfying one's mind or being able to do something good for oneself in life. Rather, in today's world, satisfaction means seeing oneself ahead of everyone else, considering oneself bigger than everyone else or making oneself bigger. This is what satisfaction means in the world.

For example, today humans have created many things beyond their convenience, but even today they are not satisfied with all these things. Instead, in today's world, every country is causing great harm to nature in order to move ahead of the other country and for their own satisfaction, they are busy creating things beyond their convenience. They do not care about what effect this will have on nature or what effect it will have on the people who will come in their future lives?

Nowadays, humans are busy building robots, but they don't realize that in the process of building them, they themselves have become robots. The only difference is that humans have brains, which they are building robots for, but their hands and feet have become exactly like those of the robots themselves.

Everything on this earth has its own place but man is snatching away the place of everything just to make his own place and he is trying to make his place on every place on which other people have rights for other things.

What saddens me is that those who tamper with nature, with the Earth, go unpunished. They are in a safe place. It's only those who live in nature's bosom and care for it who become victims of nature's devastating wrath.

Nowadays, the things that people create and call development are more of a path to destruction than development and that is why nature is moving towards destruction in such a ferocious form.

Nowadays, in many places, there are sudden floods, breaking of glaciers, earthquakes, terrible storms and many other natural events which are happening suddenly and the biggest harm caused by this is not to those people who provoked nature to create them but rather the harm is caused to those people who do not play with nature but these are the people who find their happiness in the environment of nature and live with nature.

Many people may feel bad after reading my article, they may find my words offensive, so I request those people to forgive me, but these things which I have written in this article and shared with you, these things bother me a lot and even today I stand by those things that if we are playing with nature then it can create a lot of problems not only for our life but also for our future generations.........Thank you 🙂


दोस्तों आज की दुनिया में संतुष्टि का मतलब अपने मन की इच्छा को पूरा करना, मन को संतुष्ट कर लेना या जीवन में अपने लिए बहुत कुछ अच्छा कर पाना नहीं होता बाल्की आज की दुनिया में संतुष्टि का मतलब होता है अपने आपको हर किसी से आगे देखना अपने आपको हर किसी से बड़ा समझना या बड़ा बनाना यही दुनिया में संतुष्टि का मतलब रह गया है।

जैसे कि आज इंसान ने अपने सुविधाजनक से कहीं अधिक बहुत सारी चीजों का निर्माण कर लिया है, लेकिन आज भी उन्हें इन सब चीजों से कोई संतुष्टि नहीं है बल्कि यहां आज की दुनिया में हर एक देश दूसरे देश से आगे बढ़ने के लिए प्राकृतिक को बहुत नुकसान पहुंचाया जा रहा है और वह अपने संतुष्टि से अपनी सुविधाजनक से कहीं आगे जाकर चीजों का निर्माण करने में लगा है। उन्हें इस चीजो से कोई मतलब नहीं है कि इससे प्राकृतिक पे क्या असर पड़ेगी या फिर उनके आगे आने वाले जो जीवन में लोग होंगे उन पर क्या असर पड़ेगा?

आजकल के इंसान रोबोट बनाने में बिजी है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि रोबोट बनाने बनाते वह खुद एक रोबोट हो गए हैं। बस अंतर यही है कि जो इंसान है उसमें दिमाग होता है जिसके अनुसार वह रोबोट का निर्माण कर रहे है, लेकिन उनके हाथ पैर बिल्कुल उस रोबोट की तरह हो गए है जिस रोबोट का निर्माण खुद इंसान कर रहे हैं।

इस धरती पर हर चीज की एक अपनी जगह है लेकिन इंसान सिर्फ अपनी जगह बनाने के लिए हर चीजों की जगह छिनता जा रहा है और हर उस जगह पर वह अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है जिस पर और भी लोगों का और भी चीजों का हक है।

बस मुझे दुख इस बात का होता है कि जो लोग प्राकृतिक के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इस धरती के साथ खिलवाड़ कर रहे है उन्हें इस बात की सजा नहीं मिलती। वह तो एक सुरक्षित जगह पर होते हैं। बस जो प्राकृतिक की गोद में बसते हैं जो प्राकृतिक की देखभाल करते है, वही प्राकृतिक के विनाशकारी कहर का शिकारहो जाते है।

आजकल लोग जिन चीजों का निर्माण करके विकास का नाम देते हैं, वह विकास से कही ज्यादा विनाश की राह है और इसी कारण प्राकृतिक इतना रौद्र रूप लेकर विनाश की ओर चल रही है।

आजकल कई जगहों पर अचानक से बाढ़ आ जाना, ग्लेशियर का टूट जाना, भूकंप आना, भयानक तूफान का आना और भी बहुत सारी प्राकृतिक घटनाओ का होना जो अचानक से हो रही है और इससे ज्यादा नुकसान उन लोगों का नहीं है जिन्होंने इसके निर्माण के लिए प्रकृति को उकसाया बल्कि नुकसान उन लोगों का होता है जो प्राकृतिक के साथ खिलवाड़ नहीं करते बल्कि ये वो लोग होते है जो प्रकृति के वातावरण में अपनी खुशियां ढूंढते हैं, प्राकृतिक के साथ जीते हैं।

बहुत से लोगों को मेरी आर्टिकल पढ़ कर बहुत बुरा लग सकता है, उन्हें मेरी बातें बुरी लग सकती है तो मेरी उन लोगो से अनुरोध है कि वो मुझे माफ करे, लेकिन ये बाते जो मैने इस आर्टिकल में लिखकर आपलोगों के साथ साझा किया है ये बातें मुझे बहुत परेशान करती हैं और मैं आज भी उन बातों के साथ खड़ी हूं कि अगर हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं तो ये हमारी जिंदगी के लिए ही नहीं बल्कि हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए भी बहुत मुसीबतें पैदा हो सकती हैं।..........धन्यवाद 🙂

No comments:

Post a Comment