expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, April 12, 2023

I prepare myself for the times to come even by thinking negative with positive things............मैं पॉजिटिव चीजों के साथ नेगेटिव सोच कर भी आने वाले समय के लिए खुद को तैयार कर लेती हूं।

Friends, you must have heard that people say

 that if you keep positive thinking then only

 positive things happen to you.  But does it

 really happen that we only think positive.  If

 we think positive things then negative things

 automatically start running in our mind along

 with it, and regarding this I am going to share

 some things about myself with you.


People say that whether there is happiness or

 sorrow in your life, always keep your thinking

 positive in both the situations, but it often

 happens to me that if there is any happiness in

 my life, then I enjoy that happiness, but with it

 my Many negative things also go on in the

 mind regarding him. And when I have any

 sadness, I try to keep positive thinking in it. But

 more negative things start running in my mind

 than positive.


Let me tell you an anecdote on these things

 related to my life. When I was in 10th class,

 when I gave the final exam of 10th board, I was

 feeling very tense at that time. I was very fast

 in studies in my class. I used to be counted

 among the educated girls. Everyone knew that I

 could never fail. Even if my marks came less

 but I could never fail. But don't know when the

 time came for the result to come, more

 negative things were going on in my mind than

 positive. I was thinking to myself what would I

 do if I failed. Everyone treats me well. I also

 know that I am a very fast reader. But still it

 was coming in my mind that I might fail and

 because of this I was probably preparing

 myself that what would I do if this happened?


Time passed while thinking all this and one day

 my result came. I was very shocked after

 knowing the result because I had failed and I

 did not know what to do. But in my mind, I was

 probably feeling that I have convinced myself

 that I have to handle this situation as well.

 Even in this situation, I have to face everyone.

 That's why I was keeping myself strong.


Now after reading this, many people will think

 that I thought too much negative, that's why so

 many negative things happened to me. But this

 is not correct. I didn't fail. After some time I

 came to know that due to some problem my

 marksheet was messed up. There was some

 problem in my result. I had passed with first

 division and hence I waited for that time

 because I was strong from inside. If I had not

 kept negative thoughts for that situation, I

 would not have known how I would have

 presented myself in front of everyone or what

 would have happened to me, but I had

 prepared myself. Yes, I had a bad time for a

 while, but later I came to know that I was not a

 failure. If I had not prepared myself, I might

 have been very broken and I would not have

 been able to be patient.


I believe that there should always be positive

 thinking in life and I also keep it and also tell

 people to think positive as much as possible, so

 that everything positive happens to you in the

 coming times. But to make your mind strong,

 you have to think a little negative as well,

 because you do not know what is going to

 happen tomorrow. Even if you are doing very

 well, bad can happen to you. That's why you

 have to prepare yourself for every situation,

 you have to make yourself strong. That's why

 you have to take a few negative things along

 with you..........Thank you 😊


दोस्तों आपने यह तो सुना ही होगा कि लोग कहते हैं कि अगर आप

 सकारात्मक सोच रखोगे तो आपके साथ सकारात्मक चीजें ही

 होती है। लेकिन क्या वाकई में ऐसा होता है कि हम सिर्फ

 सकारात्मक ही सोचें। अगर हम सकारात्मक चीजें सोचते हैं तो

 उसके साथ नकारात्मक चीजें अपने आप हमारे दिमाग में चलने

 लगती है, और इसी चीज को लेकर मैं आपको अपने बारे में कुछ

 बातें आपसे शेयर करने जा रही हूं।


लोग कहते हैं कि आपके जीवन में खुशी हो या गम आप दोनों

 सिचुएशन में हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक रखें, लेकिन मेरे

 साथ अक्सर ऐसा होता है कि मेरी जिंदगी में कोई खुशी आती है तो

 उस खुशी को इंजॉय करती तो हूं, लेकिन उसके साथ मेरे दिमाग में

 उसे लेकर नेगेटिव भी बहुत सारी बातें चलती है। और जब मेरे पास

 कोई दुख होता है, गम आता है तो उसमें मैं सकारात्मक सोच रखने

 की कोशिश करती हूं। लेकिन सकारात्मक से ज्यादा नेगेटिव बातें

 मेरे दिमाग में चलने लगती है।


मैं आपको अपने जीवन से जुड़ी इसी बातों पर एक किस्सा बताती

 हूं। जब मैं 10th क्लास में थी तो जब मैंने 10th का बोर्ड दिया

 फाइनल एग्जाम दिया, उस समय मुझे बहुत ज्यादा टेंशन हो रहा

 था। मैं अपने क्लास में पढ़ाई में बहुत तेज थी। मैं पढाकु लड़कियों

 में गिनी जाती थी। सबको पता था कि मैं कभी फेल हो ही नहीं

 सकती। भले मेरे नंबर कम आए लेकिन मैं कभी फेल नहीं हो

 सकती थी। पर पता नहीं जब रिजल्ट आने का समय आया तो 

 दिमाग में पॉजिटिव से ज्यादा नेगेटिव चीजें चल रही थी। मैं खुद को

 सोच रही थी कि अगर में फेल हो गई तो मैं क्या करूंगी। मुझे सब

 लोग अच्छा मानते हैं। मैं भी जानती हूं कि मैं पढ़ने में बहुत तेज हूं।

 लेकिन फिर भी मेरे दिमाग में यहीं आ रही थी कि कहीं मैं फेल ना

 हो जाऊं और इस कारण मैं खुद को शायद तैयार भी कर रही थी

 कि अगर ऐसा हुआ तो मैं क्या करूंगी?


यही सब सोचते सोचते समय बीता और एक दिन मेरा रिजल्ट आ

 गया। रिजल्ट जानकर मैं बहुत सॉक्ड हो गई, क्योंकि मैं फेल थी

 और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। लेकिन मन ही

 मन शायद ऐसा लग रहा था कि मैंने खुद को यह समझा कर रखा

 है कि इस सिचुएशन को भी मुझे हैंडल करना है। इस सिचुएशन में

 भी मुझे सब का सामना करना है। इसलिए मैं खुद को मजबूत बना

 कर रखी हुई थी।

अब इस बात को पढ़कर बहुत लोग यह सोचेंगे कि मैंने बहुत ज्यादा

 निगेटिव सोचा, इसलिए मेरे साथ इतनी सारी नेगेटिव चीजें हो गई।

 लेकिन यह सही नहीं है। मैं फेल नहीं थी। कुछ समय बाद मुझे पता

 चला कि कुछ प्रॉब्लम के कारण मेरे मार्कशीट में गड़बड़ी हो गई

 थी। मेरे रिजल्ट में कुछ प्रॉब्लम आ गया था। मैं फर्स्ट डिवीजन से

 पास थी और इसलिए मैंने उस समय का इंतजार किया, क्योंकि मैं

 अंदर से मजबूत थी। अगर मैं उस सिचुएशन के लिए निगेटिव सोच

 नहीं रखी होती तो शायद मैं खुद को पता नहीं किस तरह से सबके

 सामने लाती या फिर मुझ पर क्या बिता होता है, यह मैं नहीं

 जानती, लेकिन मैंने खुद को तैयार कर रखा था। हां, कुछ समय के

 लिए थोड़ा समय खराब चला, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि मैं

 फेल नहीं थी। अगर मैंने खुद को तैयार नहीं रखा होता तो शायद मैं

 बहुत टूट जाती और मैं सब्र नहीं कर पाती।


मैं इस बात को मानती हूं कि जिंदगी में हमेशा सकारात्मक सोच

 रखना चाहिए और मैं भी रखती हूं और लोगों से भी कहती हूं कि

 आप जितना हो सके सकारात्मक सोचिए, ताकि आने वाले समय

 में आपके साथ सारी चीजें सकारात्मक हो। लेकिन अपने अंदर मन

 को मजबूत बनाने के लिए थोड़ा बहुत नेगेटिव भी सोचना पड़ता है,

 क्योंकि आप नहीं जानते कि कल क्या होने वाला है। अगर आप

 बहुत अच्छा भी कर रहे तो आपके साथ बूरा हो सकता है। इसलिए

 हर सिचुएशन के लिए खुद को तैयार करना पड़ता है, अपने आप

 को मजबूत बनाना पड़ता है। इसलिए थोड़ा बहुत नेगेटिव चीजों को

 भी लेकर चलना पड़ता है।............धन्यवाद 😊

Wednesday, March 29, 2023

I make my wishes come true in my dreams........मैं अपनी ख्वाहिशों को अपने सपने में पूरा कर लेती हूं।

Friends, everything is not possible in this

 world.  Some get something and some lose

 something.  It is not what people say that

 everything is possible in the world,

 everything is possible, everything can be

 achieved. It is possible for those who can

 give up a lot for the sake of something,

 forget a lot, go away from their things. 

 But this thinking people like us cannot do

 these things.  We cannot go away from

 our loved ones to get something.  For us

 everything is our own.  That's why

 everything is not possible for us in this

 world.


Especially I tell about myself. My thinking

 is so big, I want to do something so big

 that even if I want to, I will not be able to

 do it. Because I can't sacrifice anything for

 this, because I know very well that

 whatever I have to sacrifice to achieve

 some of my desires will be my own and I

 will never keep my loved ones away from

 myself for my desires. I can't, nor can I

 ever be away from them. That's why I just

 close my eyes to fulfill those dreams and

 after thinking a little I come out of it after

 fulfilling my dreams. Emotional minded

 people like us do just that and we get

 happy in that too. We live such a life in

 that thinking in which we believe that if it

 were so, we would have been like this, so

 much would have happened to us, and

 after thinking all that much, we get

 satisfied in that.


Now after reading this article, some

 people will say about me that it is just

 laziness. If everyone thinks like this then

 no one will be able to progress in this life.

 So let me tell you that I have not written

 about everyone, I have only written my

 thoughts. Because I know my limits and I

 know my feeling that how much I am

 attached to someone, whether I can stay

 away from my loved ones or not, whether

 I can give trouble to someone to get

 something or not. I have written all these

 things about myself. And I really do this

 whenever I have a dream or when I want

 to do something and when I know very

 well that I cannot fulfill this wish, then

 when I go to sleep, I close my eyes and I

 live that life by thinking of desires.


I have written the name of my website

 True Story of My Life, so I should tell you

 the true things about myself, share them

 with you. So this is also one such truth of

 my life which I thought I can share with

 you guys. I do this often and I enjoy it too.

 That's why I am sharing these things with

 you guys today....................Thank you 😊

दोस्तों इस दुनिया में हर चीज संभव नहीं है। किसी को कोई

 चीज मिलता है तो किसी से कुछ छूट जाता है। ये जो कुछ

 लोग कहते हैं ना कि दुनिया में हर चीज संभव है, सब कुछ

 हो सकता है, सब कुछ पाया जा सकता है। यह उनके लिए

 संभव है जो कुछ के चलते बहुत कुछ छोड़ सकते हैं, बहुत

 कुछ भूल सकते हैं, अपने चीजों से दूर जा सकते हैं। लेकिन

 यह हम जैसे सोच रखने वाले लोग यह चीजें नहीं कर पाते।

 हम लोग कुछ पाने के लिए अपनों से दूर नहीं जा सकते हैं।

 हमारे लिए हमारे अपने ही सब कुछ होते हैं। इसलिए हम

 लोगों के लिए इस दुनिया में हर चीज संभव नहीं होती है।


खासतौर पर मैं अपने बारे में बताती हूं। मेरी सोच इतनी बड़ी

 बड़ी है, इतना बड़ा कुछ करने का है कि मैं चाहती तो भी

 नहीं कर पाऊंगी। क्योंकि मैं इसके लिए कुछ भी कुर्बान

 नहीं कर सकती, क्योंकि मैं ये बात अच्छी तरह जानती हूं

 कि अपनी कुछ ख्वाहिश को पाने के लिए मुझे जो भी

 कुर्बान करना पड़ेगा वह मेरे अपने होंगे और मैं अपनों को

 अपनी ख्वाहिशों के लिए खुद से दूर कभी नहीं कर सकती,

 ना ही उनसे कभी दूर हो सकती हूं। इसलिए मैं उन ख्वाबों

 को पूरा करने के लिए बस मैं अपनी आंखें बंद करती हूं

 और थोड़ा सा सोचकर अपने ख्वाबों को पूरा करके उससे

 बाहर भी निकल आती हूं। हम जैसे भावुक सोंच वाले लोग

 बस इतना ही करते हैं और उसमें भी हम खुश हो जाते हैं।

 हम उस सोच में ही एक ऐसी जिंदगी जी लेते है जिसमे हम

 ये मान लेते है कि अगर ऐसा होता तो हम वैसे होते, हमारे

 साथ इतना कुछ होता, और उतना सब सोचने के बाद हम

 लोग उसी में संतुष्ट हो जाते हैं।


अब यह आर्टिकल पढ़कर कुछ लोग मेरे बारे में यह कहेंगे

 कि यह तो आलस करना हुआ। अगर सब लोग ऐसा ही

 सोचेंगे तो इस जीवन में कोई आगे नहीं बढ़ पाएगा। तो मैं ये

 बताती चलू कि ये मैंने सब के बारे में नहीं लिखा है, मैंने

 सिर्फ अपनी सोच लिखि है। क्योंकि मुझे अपनी हद पता है

 और मुझे मेरी फीलिंग पता है कि मैं कितना किसी से अटैच

 हूं, किसी अपने से दूर हो सकती हूं या नहीं, कुछ पाने के

 लिए किसी को तकलीफ दे सकती हूं या नहीं। यह सारी

 चीजें मैंने अपने बारे में लिखि है। और मैं सच में यही करती

 हूं कि मेरा जो ख्वाब होता है या मैं कुछ जब करना चाहती

 हूं और जब मुझे ये बात अच्छे से पता होता है कि मैं इस

 ख्वाहिश को पुरा नहीं कर सकती तो मैं जब सोने जाती हूं

 तो आंखे बंद करके उन ख्वाहिशों को सोच कर उस जिंदगी

 को जी लेती हूं।


मैंने अपनी वेबसाइट का नाम ट्रू स्टोरी ऑफ माई लाइफ

 लिखा है तो मुझे अपने बारे में सच्ची बातें ही आपको

 बताना चाहिए, आपसे शेयर करनी चाहिए। तो मेरे जीवन

 की यह भी एक ऐसी सच्चाई है जो मुझे लगा कि मैं आप

 लोगों के साथ शेयर कर सकती हूं। मैं अक्सर ऐसा करती हूं

 और मुझे अच्छा भी लगता है। इसलिए मैं आज आप लोगों

 के साथ यह बातें शेयर कर रही हूं।............धन्यवाद 😊


Monday, March 20, 2023

There is no trust in this life, so make yourself capable so you don't have to depend on anyone else when you need it........इस जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, इसलिए अपने आप को इस काबिल बनाए की जरूरत पड़ने पर आपको किसी दूसरे पर निर्भर न होना पड़े।

 Friends, sometimes we start living life very carefree.  And when this happens, it happens when we make our life dependent on someone else.  As we become dependent on our parents.  After marriage the husband becomes dependent on the wife, the wife also becomes dependent on the husband.  And after this happens, we become very careless.  We feel that we are cared for.  We don't need to worry about ourselves.  And this thinking of our life sometimes proves to be our biggest mistake.

You must be wondering why I am saying such things. How can it be wrong to depend on your parents or depend on your husband or wife after your marriage? So it can be, because there is no trust in life. No one knows which person will change, at what time. That's why it is necessary for us to think for our life. It is necessary to think about our future and it is our stupidity to leave ourselves dependent on others. We should make ourselves capable enough that later on if someone leaves us, we can handle ourselves and move ahead in life.

Let me tell you about one of my cousins. He was married. His marriage was love marriage. There was a lot of love between both the wife and husband. Her parents were very careless about her, they thought that their daughter is very happy, she will not have any problem in future. She was also very happy that her husband loves her a lot, accepts her a lot. And petty quarrels keep happening, so there is no need for him to think about it. And when we also used to see him, it seemed that she has chosen a very good boy, a very good family. She will not need to think and do anything in his life.

But they say that this color of life can change at any time. No one knows when what comes to a person's mind and when he will resort to what action. One such day something like this happened to him. There was a fight between that husband and wife, a fight took place on a small matter. It was fine for a day or two, but on the third-fourth day the news came that there was a big fight between the two. Even both started talking about divorcing each other and her husband asked her to get out of the house that you get out of my house.

I also came to know these things and I also went to his house with my uncle and aunt. I saw that she was very broken. Was crying a lot. He told me that if I was doing something in my life, I would not have heard this today. Her husband said many things to her that nothing is yours here, whatever is here I have earned, all this is nothing of yours. He didn't think even once before saying these things that this house belongs to the same girl who has maintained it. Because the vehicle of life also runs on two wheels only, if the company of one is left then the other automatically gets scattered. In the vehicle of life, both husband and wife have to live with love. Only then his house gets decorated and decorated. Life never goes well if on small issue each other starts throwing each other out of the house and tells each other that this is yours and this is not yours. 

 This is a matter of mutual understanding and love between husband and wife. Now we come to our topic, that day the girl had understood that she should not be so carefree and dependent on others in life.

After some time everything went well between them, but that girl was deeply engrossed in what her husband told her at that time, she wanted to do something in her life and she did. Because she knew that if something like this happens again, her husband will say the same things to her again and no one can live listening to the same thing every time, because bad things touch everyone's heart and she also decorated that house and Is groomed. 

 But still she cannot call him her own, because everything in that house has been paid for by her husband, and once she heard all this, she was terrified. So that's why he did something in his life and freed himself from that tension and made himself dependent on himself.

Now after reading this, some people will say that she could have claimed her rights by fighting the case in the court. But not everyone's thinking is the same. If we go to the court on everything, let others decide, then things will improve, we get our rights, but we can never make a place in each other's heart. That's why some things should be solved in their own way as well. Everything should not be allowed to be revealed to the world. Because the world improves many things but it can never create the middle relation which used to be there before.

 Therefore, whenever you try to save your relationship, you should first do it yourself and if even after that you are not able to handle it, then you should take the help of someone else.

At the end of this article, I want to tell you that it is a very good thing to trust others because this world rests on a belief and moves forward only by belief, but by falling in that belief, you make yourself dependent on others, this thinking of doing it becomes wrong on our part. We should always depend on ourselves and to depend on ourselves, we should make ourselves a good person and a capable person..............Thank you😊

दोस्तों कभी कभी हम जिंदगी बहुत बेफिक्र होकर जीने लगते हैं। और ऐसा कब होता है, ऐसा तब होता है जब हम अपनी जिंदगी किसी और पर निर्भर कर देते हैं। जैसे की हम अपने मां बाप पर निर्भर हो जाते हैं। शादी के बाद पति पत्नी पर निर्भर हो जाता है, पत्नी पति पर भी निर्भर हो जाती है। और ऐसा होने के बाद हम बहुत बेफिक्र हो जाते हैं। हमें लगता है कि हमारा परवाह करने वाला है। हमें अपनी फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। और हमारी जिंदगी की यही सोच कभी-कभी हमारी बहुत बड़ी गलती साबित हो जाती है।

आप सोच रहे होंगे कि मैं आखिर ऐसी बातें क्यों कर रही हूं। अपने मां बाप पर निर्भर होना गलत कैसे साबित हो सकता है या अपने शादी के बाद अपने पति या पत्नी पर निर्भर गलत कैसे साबित हो सकता है? तो हो सकता है यह, क्योंकि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता। कौन सा इंसान कब बदल जाए, किस वक्त पर बदल जाए, कोई नहीं जानता। इसलिए हमें अपनी जिंदगी के लिए सोचना जरूरी होता है। अपने फ्यूचर के बारे में सोचना जरूरी होता है और अपने आपको दूसरे पर निर्भर छोड़ देना यह हमारी बेवकूफी होती है। हमें खुद को उस काबिल बनाना चाहिए कि आगे चलकर अगर कोई हमारा साथ छोड़े तो हम अपने आप को संभाल सके और आगे जीवन में आगे बढ़ सके।

चलो मैं अपने एक चचेरी बहन के बारे में आपको बताती हूं। उसने शादी की थी। उसकी शादी लव मैरिज थी। दोनों वाइफ हसबैंड में बहुत प्यार था। उसे लेकर उसके पेरेंट्स बहुत बेफिक्र थे, उन्हें लगता था कि उनकी बेटी बहुत खुश है, आगे उसे कोई भी दिक्कत नहीं होगी। वह भी बहुत खुश थी कि उसका हस्बैंड बहुत प्यार करता हैं, बहुत मानता है। और छोटे-मोटे झगड़े तो होते रहते हैं तो इस कारण उसे सोचने की कोई जरूरत नहीं है। और जब हम लोग भी उसको देखते थे तो लगता था कि उसने बहुत अच्छा लड़का चुना, बहुत अच्छा परिवार है। उसे अपने जीवन में कुछ भी सोचने और करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लेकिन वह कहते हैं ना यह जीवन का रंग कभी भी बदल सकता है। इंसान के दिमाग में कब क्या आ जाए और वह कब कौन सी हरकत पर उतर आए यह कोई नहीं जानता। ऐसे ही एक दिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ। उस हस्बैंड वाइफ के बीच में झगड़ा हुआ, छोटी सी बात पर झगड़ा हुआ। एक-दो दिन तक तो ठीक था लेकिन तीसरे चौथे दिन खबर आया कि दोनों में बहुत बड़ा झगड़ा हो गया। यहां तक कि दोनों एक-दूसरे को तलाक देने कि बात करने लगे और उसका हस्बैंड उसे घर से निकालने को भी कह दिया कि तुम मेरे घर से निकल जाओ।

मुझे भी यह बातें पता चली और मैं भी अपने चाचा चाची के साथ उसके घर गई। मैंने देखा कि वह बहुत टूट चुकी है। बहुत रो रही थी। उसने मुझे यह कहा कि अगर मैं अपने लाइफ में कुछ कर रही होती तो आज मुझे यह सुनने को नहीं मिलता। उसके हस्बैंड ने उसे बहुत तरह की बातें बोली कि यहां तुम्हारा कुछ नहीं है, यहां जो है मैंने कमाया है, यह सब तुम्हारा कुछ नहीं है। उसने यह बातें बोलने से पहले एक बार भी नहीं सोचा कि इस घर को संवारा हुआ उसी लड़की का है। क्योंकि जीवन का गाड़ी भी दो पहियों से ही चलता है, अगर एक का साथ छुटा तो दूसरा अपनेआपबिखरजाता है। जीवन की गाड़ी में हस्बैंड और वाइफ दोनों को ही प्यार से रहना पड़ता है। तभी उसका घर सजता और सवरता है। अगर छोटी-छोटी बात पर एक दूसरे को घर से निकालने लगे और एक दूसरे को उसे यह कहने लगे कि यह तुम्हारा है और यह तुम्हारा नहीं है तो जीवन कभी भी अच्छे से नहीं चलता।

 ये तो पति और पत्नी के बीच साथ समझ और प्यार कि बाते हो गई। अब हम आते है अपने टाॅपिक पे, वह लड़की उस दिन इतना समझ गई थी कि उसे जीवन में इतना भी बेफिक्र और दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

कुछ समय बीतने के बाद उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया, लेकिन उस लड़की के दिल में वह बात बैठ गई थी जो उसके हस्बैंड ने उस वक्त उससे कहा, वह अपनी लाइफ में कुछ करना चाहती थी और उसने किया भी। क्योंकि वह जानती थी कि अगर आगे फिर से कुछ ऐसा हुआ तो उसका हस्बैंड उसे फिर से वही बातें बोलेगा और हर बार एक ही बात सुनकर कोई नहीं रह सकता, क्योंकि बुरी बातें सब को दिल पर लगती है और उसने भी उस घर को सजाया और संवारा है। 

लेकिन फिर भी वह उससे अपना नहीं कह सकती, क्योंकि उस घर की हर चीजों की कीमत उसके पति ने दी है, और एक बार ये सब सुनने के बाद वो घबरा सी गई थी। तो इसलिए उसने अपने जीवन में कुछ किया और अपनेआपको उस टेंशनसे मुक्त कर खुदको खुदपे निर्भर बनाया।

अब यह पढ़कर कुछ लोग ऐसा बोलेंगे कि वह कोर्ट में केस लड़ कर वह अपना हक ले सकती थी। लेकिन हर किसी की सोच एक जैसी नहीं होती है। अगर हर बात पर हम कोर्ट जाएं, दूसरों को फैसला करने दे तो चीजें तो सुधर जाएगी, हक तो मिल जाता है लेकिन एक दूसरे के दिल में जगह कभी नहीं बन पाती है। इसलिए कुछ चीजों को अपने तरीके से भी सॉल्व करना चाहिए। हर चीजों को दुनिया के सामने आने नहीं देना चाहिए। क्योंकि दुनिया बहुत चीजें सुधार देती है लेकिन वह बीच का रिश्ता कभी नहीं बना पाती जो पहले होता था। 

इसलिए कभी भी अपने रिश्ते को बचाने की जितनी भी कोशिश हो आप वह पहले खुद करें और अगर उसके बाद भी ना संभले तब आप किसी और कि मदद ले।

इस आर्टिकल के लास्ट में मैं आप लोगों से यही कहना चाहती हो कि दूसरे पर भरोसा करना बहुत अच्छी बात है क्योंकि यह दुनिया एक विश्वास से ही टिकी हुई है और विश्वास से ही आगे बढ़ती है, लेकिन उस विश्वास में पड़कर अपने आपको दूसरों पर निर्भर कर लेना यह सोच हमारी गलत हो जाती है। हमें अपने आपको हमेशा अपने आप पर ही निर्भर करना चाहिए और निर्भर होने के लिए अपने आपको अच्छा इंसान और एक काबिल इंसान बनाना चाहिए।.......धन्यवाद 😊

Monday, March 6, 2023

When she could not imitate me, she started doing evil to me.........जब उससे मेरी नकल नहीं हो पाई तो उसने मेरी बुराई करना शुरू कर दिया।.

Friends, we have also seen these things, felt them and it may have happened to you that when some people are not able to match us, then they start talking bad about us behind our back.  They want to be like us, want to do everything like us, want to look like us, but when they can't do anything like us, they start calling our things useless.  They start proving us wrong in front of others.  They start talking bad about us.

Those who do this are those people whom they know very well. They can be our friends or can be any of our relatives. These people also have to copy us and if they cannot do anything like us, nor become like us, then they see everything bad in us.

These things have happened to me many times. There are many people I know who copy my things and when they can't do anything like me, they start talking bad about me behind my back.

I had a friend who did this to me. I will not tell his name but what he has done to me I am sharing with you in this article.

When I was in college, a girl used to keep an eye on me all the time. I didn't know why she was looking at me so much. Why does she follow me so much, she wanted to be friends with me, but I don't make friends easily. That's why I didn't go close to everyone. But gradually she came closer to me and I became good friends with her. She started to know about my everything so I thought she is my friend so wanted to know about me, so I told her a little bit about myself and my things.

After some time passed I noticed that she started talking to everyone like me. Like me, she made her own dressing sense. She used to copy absolutely everything I did. Because of which some of my college friends and some other children told her that you copy her, so she felt bad about this. She said that I have not copied anyone. This is my own sense. But everyone could see that he started doing the things that I wanted, due to which some people said some things to him. After which he felt very bad and then he started talking bad about me behind my back. Despite being my friend, she said very wrong things about me.

She even told everyone that she does not copy me, but I have copied everything from her. She tried to prove me wrong by adopting my method. But many college kids knew very well about me, what I do, how I talk. That's why they didn't believe his words.

After a few days, when I asked him why you spoke ill of me to all the kids in the college, she had a fight with me on this matter. I just wanted to make him understand that it is okay if you copy me then there is nothing wrong. Good things are copied by everyone, but also learn to accept that I have learned these things from him. One should learn only the good things, not the bad things. On this matter she quarreled with me a lot and stopped talking to me.

From that day onwards I also distanced myself from him. She tried to come close to me again, tried to talk to me, but I didn't try to talk to him again. Because people who cannot accept their things and they only show arrogance, then it is better to stay away from those people.

Friends, copying someone's good things is not a bad thing, but it is a very good thing. If you learn good things from someone, nothing can be better than this. Bad things should not be copied. But when you learn good things from someone, then that thing should be accepted that you have learned these things from someone else. If you are not accepting these things in front of anyone, then at least after learning about it from him, do not do evil to him, it shows not your goodness but your evil...........Thank you 😊

दोस्तों यह चीजे को हमने देखा भी है, महसूस भी किया है और हो सकता है कि आप लोगों के साथ हुआ भी हो कि जब कुछ लोग हमारी बराबरी नहीं कर पाते तो वह हमारे पीठ पीछे हमारी बुराई करने लगते हैं। वह बनना तो हमारे जैसे ही चाहते हैं, हमारे जैसे सब कुछ करना चाहते हैं, दिखना चाहते हैं लेकिन जब उनसे हमारी तरह कुछ भी नहीं हो पाता तो वह हमारी चीजों को बेकार कहने लगते हैं। दूसरों के सामने हमें गलत साबित करने लगते हैं। हमें बुरा बोलने लगते हैं।

ऐसा करने वाले वही इंसान होते हैं जिन्हें अच्छी तरह से जानते भी हैं। वह हमारे दोस्त भी हो सकते हैं या हमारे रिश्तेदार में से कोई हो सकते हैं। इन्हीं लोगों को हमारी नकल भी करनी होती है और अगर वह हमारे जैसा कुछ नहीं कर पाते, ना हीं हमारे जैसा बन पाते है तो उन्हें हममें हर चीज बुरा नजर आने लगता है।

मेरे साथ यह चीजें बहुत बार हुई है। मेरे जानने वाले में से ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो मेरी चीजों को नकल करते हैं और जब उनसे मेरे जैसा कुछ नहीं हो पाता तो वह मेरी पीठ पीछे लोगों से मेरी बुराई करने लगते हैं।

मेरे साथ ऐसा करने वाली मेरी एक दोस्त थी। मैं उसका नाम नहीं बताऊंगी लेकिन उसने जो मेरे साथ किया है वह मैं आपको के साथ इस आर्टिकल में शेयर कर रही हूं।

जब मैं कॉलेज में थी तो एक लड़की मुझपे हमेशा नजर रखा करती थी। मुझे पता नहीं चलता था कि वह मुझे इतना क्यों देखती है। मुझे इतना क्यों फॉलो करती है, वह मुझसे दोस्ती करना चाहती थी, लेकिन मैं जल्दी दोस्त नहीं बनाती थी। इसलिए मैं सारे लोगों के करीब नहीं जाती थी। लेकिन धीरे-धीरे वह मेरे करीब आई और मेरी उससे अच्छी दोस्ती हो गई। उसने मेरी हर चीज के बारे में जानना शुरू किया तो मुझे लगा कि वह मेरी दोस्त है इसलिए मेरे बारे में जानना चाहती है, तो मैंने उसे अपने बारे में और अपनी चीजों के बारे में थोड़ा-बहुत उसे बता दिया।

कुछ समय बीतने के बाद मैंने देखा की उसने मेरी तरह ही सब से बातें करना शुरू किया। मेरी तरह उसने अपना ड्रेसिंग सेंस बनाया। वह बिल्कुल मेरी हर चीज की कॉपी किया करती थी। जिस कारण मेरे कॉलेज की कुछ दोस्त लोग और कुछ और बच्चों ने उसे यह बोला कि तुम उसकी कॉपी करती हो, तो यह चीज उसे बुरा लगा। उसने कहा कि मैंने किसी की कॉपी नहीं किया है। यह तो मेरा अपना सेंस है। लेकिन सब देखते थे कि मेरे जो तरिके थी वह चीजें उसने करना शुरू कर दिया, जिसके कारण कुछ लोगो ने उसे कुछ चीजें बोली। जिसके बाद उसे बहुत बुरा लगा और फिर उसने मेरे पीठ पीछे मेरी बुराई करना शुरू कर दी। मेरे दोस्त होते हुए भी उसने मेरे बारे में बहुत गलत चीजें बोली ।

उसने सबसे यह तक बोला कि वह मेरी कॉपी नहीं करती बल्कि मैंने उसकी हर चीज को कॉपी किया है। उसने मेरी ही तरीके को अपनाकर मुझे ही गलत साबित करने की कोशिश की। लेकिन कॉलेज के बहुत सारे बच्चे मेरे बारे में अच्छे से जानते थे कि मैं क्या करती हूं, कैसे बात करती हूं। इसलिए वह उसकी बातों पर विश्वास नहीं करते थे।

कुछ दिनों बाद जब मैंने उससे पूछा कि तुमने कॉलेज में सारे बच्चों को मेरे बारे में गलत क्यों बोला, तो इस बात पर उसने मेरे से झगड़ा कर लिया। मैं तो बस उसे यह समझाना चाहती थी कि ठीक है तुम मेरी नकल करती हो तो कोई गलत बात नहीं है। अच्छी चीजों की नकल हर कोई करता है, लेकिन उसे स्वीकारना भी सीखो कि मैंने उससे यह चीजें सीखी है। किसी की बुरी चीजों को नहीं अच्छी चीजों को ही सीखना चाहिए। इस बात पर उसने मुझसे बहुत झगड़ा किया और मुुझसे बात करना बंद करना बंद कर दिया।

उस दिन के बाद से मैंने भी उससे दूरी बना ली। वह फिर से मेरे करीब आने की कोशिश की, मुझसे बातें करने की कोशिश की, लेकिन मैंने उससे दोबारा बात करने की कोशिश नहीं की। क्योंकि जो लोग अपनी चीजों को स्वीकार नहीं कर सकते और वो सिर्फ अहंकार दिखाते हो तो फिर उन लोगों से दूर ही रहना ज्यादा अच्छा होता है।

दोस्तों किसी की अच्छी चीजों की नकल करना बुरी बात नहीं है बल्कि यह बहुत अच्छी बात है। अगर आप किसी से अच्छी चीजें सीखते हो, इससे अच्छी कोई बात हो ही नहीं सकती। बुरी चीजों की नकल नहीं करनी चाहिए। लेकिन जब आप किसी की अच्छी चीजों को सीखते हो तो उस चीज को स्वीकारना चाहिए कि आपने यह चीजें किसी और से सीखी है। अगर आप यह चीजों को किसी के सामने नहीं स्वीकार रहे हो तो कम से कम आप उसके बारे में उससे सीखने के बाद आप उसकी बुराई ना करें, इससे आपकी अच्छाई नहीं बल्कि आपकी बुराई ही दिख जाती है।..............धन्यवाद 😊

Saturday, February 25, 2023

About whom I thought wrong, she supported me later..........जिसके बारे में मैंने गलत सोचा, उसी ने बाद में मेरा साथ दिया।

 Friends, often when we meet someone for the first time and when the person in front treats us well or behaves badly, then we humans have a normal habit that we judge him by his behavior.  We would have created our own separate image about him.  

If someone behaves well with us, then we think about him that he is a very good person, he behaves very well.  If someone does bad to us in the first place, then we think about him that he is very wrong, very bad person.  But this does not happen.  We cannot judge someone by meeting them for the first time.  Making sense of him sometimes turns out to be wrong.

Something like this happened to me in college, when I went to college for the first time, I had an argument with a girl for a few days. Means she doesn't talk to me well and I also don't talk to her, because of which without knowing anything about her I made a very wrong impression about her that she is proud, her behavior is wrong. And there was another girl with whom I used to get along very well, I used to talk to her on the phone too, so I used to think that she is a very nice girl. She is not selfish. But this thinking of mine later proved wrong.

It so happened that the girl whom I used to think very well, about whom I had good feelings for, whom I thought was very nice and not selfish, turned out to be quite the opposite. She always used to befriend someone for her selfishness and she wanted to make everyone go around her. She used to do everything only for her selfishness. Due to which I had a fight with him on some matter. And after that he also spread a lot of wrong rumors about me in the college which I came to know later.

And the girl about whom I had made a wrong feeling in my mind, the same girl quarreled with that girl for speaking wrong about me and then supported me. Means I understood that day that it is very wrong to think good or bad about someone for the first time after meeting or seeing them for the first time.

That's why it is said friends that it is not right to judge someone for the first time or to form an opinion about him. May be at the time you are meeting him, he has some problem. He does not want to be seen at that time, or he is not able to bring his real behavior in front even if he wants to. To know someone, you have to give time to him, you have to understand him, then you will be able to make an understanding about someone and judge him..........Thank you 😊

दोस्तों हम अक्सर जब किसी से पहली बार मिलते हैं और जब सामने वाला इंसान हमारे साथ अच्छा व्यवहार करता है या फिर बुरा ही व्यवहार करता है तब हम इंसानों में एक नार्मल सी आदत होती है कि हम उसके व्यवहार से उसको जज कर लेते हैं। उसके बारे में हम अपना अलग इमेज बना लेते। 

अगर कोई हमारे साथ अच्छा व्यवहार करें तो हम उसके बारे में सोचते है कि वह बहुत अच्छा इंसान है, वह बहुत अच्छा व्यवहार करता है। अगर कोई पहली बार में हमारे साथ बुरा करे तो हम उसके बारे में यह सोच बना लेते है कि वह बहुत गलत है, बहुत बुरा इंसान है। लेकिन ऐसा होता नहीं है। हम किसी को पहली बार मिलकर उसको जज नहीं कर सकते। उसके बारे में भावना बनाना कभी कभी गलत साबित हो जाता है।

ऐसा कुछ मेरे साथ कॉलेज में हुआ था जब मैं पहली बार कॉलेज में गई थी तो कुछ दिनों तक एक लड़की से मेरी कहासुनी हो गई थी। मतलब वह मुझसे अच्छे से बात नहीं करती और मैं भी उससे बात षनहीं करती थी, जिसके कारण मैं उसके बारे में बिना कुछ जाने मैंने उसके बारे में बहुत गलत भावना बना लिया था कि उसमें घमंड है, उसका व्यवहार गलत है। और एक दूसरी लड़की थी जिससे मेरा बहुत अच्छा बनता था, उससे मेरी फोन पर भी बातें होती थी तो मैं तुझे लगता था कि वह बहुत अच्छी लड़की है। वह स्वार्थी नहीं है। लेकिन मेरी यह सोच आगे चलकर गलत साबित हो गई।

हुआ यह कि जिस लड़की के बारे में मैं बहुत अच्छा सोचती थी, जिसके बारे में मेरी अच्छी भावना थी, जिसके बारे में मुझे लगता था कि वह बहुत अच्छी है और स्वार्थी नहीं है वह लड़की इसके बिल्कुल उल्टा निकली। वह वह हमेशा अपने स्वार्थ के लिए ही किसी से दोस्ती किया करती थी और वह चाहती थी कि वह सब को अपने आगे पीछे घूमाए। वह हर काम बस अपने स्वार्थ के लिए ही किया करती थी। जिस कारण किसी बात पर मेरी उससे झगड़ा हो गई। और उसके बाद उसने मेरे बारे में बहुत कुछ गलत अफवाह भी कॉलेज में फैला दिया था जो मुझे बाद में पता चला।

और जिस लड़की के बारे में मैंने अपने मन में गलत भावना बना रखी थी वही लड़की मेरे बारे में गलत बोले जाने पर उस लड़की से झगड़ा किया और फिर मेरा साथ दिया। मतलब मुझे उस दिन यह समझ में आया कि किसी से पहली बार मिलकर या पहली बार देखकर उसके बारे में अच्छा या बुरा सोच बना लेना बहुत गलत साबित होता है।

इसलिए कहते हैं दोस्तों कि किसी को पहली बार मिलकर जज करना या उसके बारे में सोच बना लेना सही नहीं होता है। हो सकता है जिस समय आप उससे मिल रहे हो, उसको कुछ प्रॉब्लम हो। वह जो है उस समय वह दिखना नहीं चाहता, या वह चाहकर भी अपने असली व्यवहार को सामने नहीं ला पा रहा हो। किसी को जानने के लिए उसको समय देना पड़ता है,उसको समझना पड़ता है, तब आप किसी के बारे में एक समझ बना पाएंगे और उसे जज कर पाएगें।.........धन्यवाद 😊

Monday, February 13, 2023

After a few days, that girl started coming in her real form........कुछ दिनों बाद वो लड़की अपने असली रूप में आने लगी।

In today's world, people do a lot to make themselves look good, but those who are good, do not need to show it.  He himself is visible, he himself comes in the eyes of the people.

I have seen these things in many places, in my relatives, I have seen from school to college that many students who tell themselves good, show good and try to do many good things so that people consider them good. But whatever the truth is, it never hides. If you are really good, then you do not need to do anything to look good, but you are good, you have good behavior, your goodness automatically proves you good in front of everyone. But if you are intentionally trying to be nice. You have something else in your mind and you want to show something else, then that goodness lasts only for a few days. With the passage of the remaining time, your truth comes in front of everyone.

Let me tell you a truth of my life related to this. When I was in college, at that time there was a group of students on WhatsApp, in which we used to discuss a lot about studies and many other things used to happen.

The admin of that group was considered good by everyone. I also used to like her very much that she is a very nice girl. She is working so hard to study. She has made a group of all the students. But as the time started passing, some other things started happening in that group. For example, very bad things were said against the college, against Sir and Mam people, they were made fun of. I was tolerating But I didn't feel good at all.

After some time that admin along with some other students of the class made a plan that tomorrow Ma'am would be harassed in the class and she would be prevented from teaching. I could not tolerate these things. When the class started yesterday, those people really troubled ma'am a lot. After the class was over I told that girl that this is all wrong what you guys are doing wrong. So she and some of his friends together abused me and I kept on tolerating it. She said if you have problem then don't stay among us.

From that day onwards I restrained myself. I didn't say anything to him, but slowly some people in the group started disliking the way of speaking and his behavior of that admin and all started being against him and one day many students together spoke a lot to him and also from the college. Complained. Then he was reprimanded from the college side as well. The thing is, when you are good, you don't need to do anything to be good. You just keep your behavior good with everyone and if you behave with your goodness then you will not have to do anything to be good. But if you are deliberately pretending and after a few days you are bringing yourself in your real form, then it will one day prove the truth of your appearance wrong.

That's why it is said friends that if you want to be good, then do it from the heart, not show off. If you become good at heart, you will become a truly good person.......Thank you 😊

आज के जमाने में लोग खुद को अच्छा दिखाने के लिए बहुत कुछ करते हैं, लेकिन जो लोग अच्छे होते हैं, उन्हें दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती है। वह खुद दिख जाते हो, वह खुद लोगों की नजर में आ जाते हैं।

मैंने यह चीजें बहुत जगह देखी है, अपने रिश्तेदारों में, मैंने स्कूल से लेकर कॉलेज तक यह देखा है कि बहुत सारे स्टूडेंट जो खुद को अच्छा बताते हैं, अच्छा दिखाते हैं और बहुत कुछ अच्छा करने की कोशिश करते हैं ताकि लोग उन्हें अच्छा समझे। लेकिन सच्चाई जो होती हो, कभी नहीं छुुपती। अगर आप सच में अच्छे हैं तो आपको अच्छा दिखने के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि आप अच्छा है, अच्छा व्यवहार है, उससे आपकी अच्छाई अपने आप सबके सामने आपको अच्छा साबित कर देती है। लेकिन अगर आप जानबूझकर अच्छे बनने की कोशिश कर रहे हैं। आपके मन में कुछ और है और आप दिखाना कुछ और चाहते हैं तो वह अच्छाई फिर कुछ ही दिन तक होती है। बाकी समय बीतने के साथ आपकी सच्छाई सबके सामने आ ही जाती है।

मैं आपको इसी बात से जुड़ी हुई अपने जीवन के एक सच्चाई बताती हूं। जब मैं कॉलेज में थी तो उस समय हम छात्रों का वाॅटसप पर एक ग्रुप बना हुआ था जिसमें हम लोग बहुत कुछ पढ़ाई के बारे में डिस्कस करते थे और भी बहुत सारी बातें होती थी।

उस ग्रुप के जो एडमिन थी उसे सब लोग अच्छा समझते थे। मैं भी उसे बहुत अच्छा मानती थी कि वह बहुत अच्छी लड़की है। पढ़ाई के लिए इतना मेहनत कर रही है। उसने सारे छात्रों का एक ग्रुप बनाया है। लेकिन जैसे जैसे समय बीतने लगा तो उस ग्रुप में कुछ और भी बातें होने लगी। जैसे कॉलेज के खिलाफ, सर और मैम लोगों के खिलाफ उन्हें बहुत बुरी बातें बोली जाती थी, उनका मजाक बनाया जाता था। मैं बर्दाश्त कर रही थी। पर मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था।

कुछ समय के बाद उस एडमिन ने क्लास के और कुछ छात्रों को मिलकर यह प्लान बनाया कि कल मैंम को क्लास में परेशान किया जाएगा और उन्हें पढ़ाने से रोका जाएगा। यह बातें मुझे बर्दाश्त नहीं हो रही थी। कल का दिन जब क्लास शुरू हुआ तो सच में उन लोगों ने मैंम को बहुत परेशान किया। क्लास खत्म होने के बाद मैंने उस लड़की से कहा कि यह सब गलत है जो तुम लोग जो गलत कर रहे हो। तो उसने और उसके कुछ दोस्तों ने मिलकर मुझे बहुत बुरा बोला और मैं बर्दाश्त करती रह गई। उसने कहा कि तुम्हें प्रॉब्लम है तो तुम हमारे बीच मत रहो।

उस दिन के बाद से मैंने खुद को रोक लिया। मैं उन्हें कुछ नहीं बोलती थी, लेकिन उस एडमिन का बोलने का तरीका और उसका व्यवहार धीरे-धीरे ग्रुप में कुछ लोगों को नापसंद आने लगा और सब उसके खिलाफ होने लगे और एक दिन उसको बहुत सारे छात्रों ने मिलकर बहुत कुछ बोला और काॅलेज से भी शिकायत की। फिर उसे कॉलेज की तरफ से भी डांटा गया। यही चीज होता है कि जब आप अच्छे हो तो आपको अच्छा बनने के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं है। आप सबके साथ बस अपना व्यवहार अच्छा रखें और आप अपनी अच्छाई के साथ पेश आए तो आपको अच्छा बनने के लिए कुछ नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर आप जानबूझकर दिखावा कर रहे हैं और कुछ दिनों बाद अपने आप को अपने असली रूप में ला रहे हैं तो यह आपकी दिखावे कि सच्चाई को एक दिन गलत साबित कर ही देगा।

इसलिए कहा जाता है दोस्तों कि अगर आपको अच्छा बनना ही है तो दिल से बनीए, दिखावे का नहीं। अगर आप दिल से अच्छा बनेंगे तो आप सही में एक अच्छे इंसान बन जाएंगे।.......धन्यवाद 😊

Saturday, February 11, 2023

Sometimes our happiness gets lost in our own eyes.......कभी-कभी हमारी खुशियों को हमारी ही नजर लग जाती है।.

 दोस्तों कभी कभी हम जिंदगी के ऐसे दौर से गुजर रहे होते हैं, जिस समय हमारे मन में बहुत सारी बातें होती है, हम बहुत कुछ सोचते रहते हैं, लेकिन चाह कर भी उसे किसी के साथ शेयर नहीं कर सकते, किसी को बता नहीं सकते ।

अभी मैं भी अपनी जिंदगी के कुछ इसी दौर से गुजर रही हूं। मेरे मन में बहुत सारी बात है, मैं बहुत कुछ सोचती रहती हूं, लेकिन मैं इस आर्टिकल में लिख नहीं पा रही हूं। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या लिखूं, बस सोचते सोचते वक्त गुजर जा रहा है। क्योंकि लिखने का भी एक कला होता है और मैंने तो इस अपने वेबसाइट का नाम भी ट्रू स्टोरीज रखा है, तो मैं कुछ बना कर नहीं लिखना चाहती, बल्कि मैं वही लिखना चाहती हूं जो मेरे साथ हो रहा है।

अभी मेरी जीवन में कुछ अच्छे वक्त भी आए हैं और कुछ बुरे वक्त भी आए हैं। और जो बुरे वक्त आए हैं उसके कारण मैं अच्छे वक्त को चाह कर भी इंजॉय नहीं कर पा रही हूं। क्योंकि वह बुरा वक्त इतना बुरा था कि अभी भी उसके बारे में मैं सोचती हूं तो मुझे रोना आ जाता है, लेकिन जो खुशी मुझे अभी मिली है, वह भी बहुत बड़ी खुशी है। जिसका मैं बहुत समय से इंतजार कर रही थी।

 मैं उस खुशी को चाहकर भी किसी के साथ शेयर नहीं कर पा रही हूं, मैं उसे इंजॉय नहीं कर पा रही हूं। मैं आप लोग के साथ भी उस खुशी को शेयर करूंगी, लेकिन अभी उस खुशी को शेयर करने में थोड़ा समय लगेगा। क्योंकि अक्सर मेरे साथ ऐसा होता है कि मेरी खुशी को मेरी ही नजर लग जाती है। इसलिए मुझे कोई भी कदम बहुत सोच समझकर उठाना पड़ता है।

मेरे साथ यह अक्सर होता है कि जब भी मुझे कोई खुशी मिलती है और मैं बहुत खुश होती हूं, उससे बहुत इंजॉय करती हूं, लोगों के साथ शेयर करती हूं, तो वह खुशी की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती है। बल्कि वह खुशी बहुत कम समय में ही गम में बदल जाती है और वह खुशी मुझसे छीन जाती है। इसलिए मैं बहुत डरती हूं। अगर मुझे कोई खुशी भी मिले तो मैं उसे शेयर करने में बहुत डरती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मेरी खुशी को मेरी हीं नजर लग गई। 

और मुझे तो ऐसा लगता है कि यह अक्सर ये चीजें बहुत लोगों के साथ होती है कि खुशी मिली और अगर हमने उसको ज्यादा शेयर किया तो खुद की नजर लग जाती है। मैंने अपने बहुत सारे लोगों से यह चीजें भी सुनी है कि उनकी खुशी को खुद की नजर लग गई। इसलिए खुशियों को इंजॉय करने के लिए ना बहुत सोचना भी पड़ता है। कभी कभी तो ऐसा होता है कि आपको अपनी खुशी बस अपने तक रखनी पड़ती है।

मेरी जिंदगी में जो अभी समय चल रहा है, यह बहुत कन्फ्यूजन वाला है, खुशी भी यह गम भी है, इंजॉय भी करना चाहते हैं और डर भी लगता है। इसलिए मैं आजकल बहुत ज्यादा ही सोचती रहती हूं।

तो यह था हमारा आज का आर्टिकल! अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है, आपकी भी खुशियों को आपकी नजर लगती है तो आप अपनी राय मेरे साथ जरूर शेयर करें और हमारे आर्टिकल को ढेर सारा प्यार दे।........ धन्यवाद।

Friends, sometimes we are passing through such a phase of life, when there are many things in our mind, we keep thinking a lot, but even if we want to, we cannot share it with anyone, we cannot tell anyone. 

Right now I am also going through this phase of my life. I have a lot of things in my mind, I keep thinking a lot, but I am not able to write in this article. I don't know what to write, just thinking while thinking is passing. Because writing is also an art and I have named my website True Stories, so I do not want to make up anything, rather I want to write what is happening to me.

Right now some good times have come in my life and some bad times have also come. And because of the bad times that have come, I am not able to enjoy the good times even though I want to. Because that bad time was so bad that even now I feel like crying when I think about it, but the happiness that I have got now is also a great happiness. Which I was waiting for a long time. 

 I am not able to share that happiness with anyone even if I want to, I am not able to enjoy it. I will share that happiness with you guys too, but it will take some time to share that happiness. Because it often happens to me that my happiness gets lost in my own eyes. That's why I have to take any step very carefully.

It often happens with me that whenever I get some happiness and I am very happy, enjoy it a lot, share it with people, then that happiness does not last long. Rather, that happiness turns into sorrow in a very short time and that happiness is taken away from me. That's why I am very scared. Even if I get some happiness, I am too scared to share it. I feel like my happiness has caught my eye. 

 And it seems to me that these things often happen with many people that we get happiness and if we share it too much, then our own eyes get caught. I have also heard these things from many of my people that their happiness has got caught in their eyes. That's why in order to enjoy happiness, you don't have to think a lot. Sometimes it happens that you just have to keep your happiness to yourself.

The time that is going on in my life right now, it is very confusing, there is happiness as well as sorrow, want to enjoy and also feel scared. That's why I keep thinking too much these days.

So this was our today's article! If something like this happens to you too, your happiness also seems to be under your control, then you must share your opinion with me and give lots of love to our article........ Thank you.

Wednesday, February 1, 2023

In today's world, the humanity of people is seen only in words.........आज के जमाने में लोगों की इंसानियत सिर्फ बातों में ही नजर आती है।

Friends, today I saw something that has made me lose faith in humanity.  There is no such thing as humanity in the place where I live.  Don't know what people do in the name of NGO.  I called the NGO, but no one there even picked up the phone.  Where I am living, I have been hearing the sound of a small puppy whining for two days, but I could not find where it was.  When I came to know about him, I went and helped him a little.  Then I also spoke to the people around, but no one helped him.

Both the front legs of that dog's child were injured due to which he was having a lot of difficulty in walking. When I went to him, I had taken some medicine which I applied on his wound. Then gave him something to eat and drink, but the people around were not helping him even after paying attention to him.

Seeing this puppy, people were saying many different things that I am feeling very illusioned seeing it. I am very much in love I would have done this, I would have done that, but I am not able to do it. People were just making things up but no one was helping him. I was feeling very strange seeing all this that here people are not helping a small animal child. How will these people help humans or how will they help anyone else?

The place where I live, this is not my own city. I am living here on rent for a few months. That's why I don't know anything here. Somehow I googled and found some helpline numbers. When I called that number no one picked up the phone. I don't understand what to do. For this, I go after a while and apply medicine to him. He is also chilly due to slight cold. I have also given him something to sit on. But I do not like seeing his condition at all.

The place where that puppy is now is a temple. People are also worshiping there while coming and going. But people are ignoring him even after seeing him. Don't know which god people are worshiping and what they are asking from that god. There is an injured and helpless animal lying there, people are not helping him and he worships God and thinks himself to be a good person.

Right now I will do whatever I can for her, and I will try to get her well soon. When he starts walking on his feet, starts playing, I would love to see it. And as soon as he recovers, I will definitely share his health with you...............Thank you!


दोस्तों मैंने आज कुछ ऐसा देखा जिससे मुझे इंसानियत से भरोसा उठने लगा है। मैं जिस जगह पर रहती हूं उस जगह पर तो इंसानियत नाम की कोई चीज ही नहीं है। एनजीओ के नाम पर पता नहीं लोग क्या करते हैं। मैंने एनजीओ तक फोन किया, लेकिन वहां पर किसी ने फोन तक नहीं उठाया। मैं जिस जगह पर रह रही हूं, मुझे दो दिन से एक छोटा से कुत्ता का बच्चा के कराहने कि आवाज सुनाई दे रही थी, पर मुझे पता नहीं चल पा रहा था कि वह किस जगह पर है। जब मुझे उसका पता चला तो मैंने जाकर उसकी थोड़ी सी मदद की। फिर मैंने आसपास के लोगों से भी बोला, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

उस कुत्ते के बच्चे के आगे के दोनों पैर जख्मी हो रखे थे जिसके कारण उसे चलने में बहुत दिक्कत हो रही थी। मैं जब उसके पास गई तो कुछ दवा लेकर गई थी जिसे मैंने उसके घाव पर लगाया। फिर उसे कुछ खाने और पीने को दिया, लेकिन आसपास के लोग उसपे ध्यान देकर भी उसकी मदद नहीं कर रहे थे।

इस कुत्ते के बच्चे को देखकर लोग बहुत तरह-तरह की बातें बोल रहे थे कि मुझे इसे देखकर बहुत माया लग रहा है। मुझे बहुत प्यार आ रहा है। मैं ऐसा कर देती मैं वैसा कर देती लेकिन मैं नहीं कर पा रही हूं। बस लोग बातें बना रहे थे पर उसकी मदद कोई नहीं कर रहा था। मुझे यह सब देखकर बड़ा अजीब लग रहा था कि यहां तो लोग एक छोटे से जानवर के बच्चे की मदद नहीं कर रहे हैं। यह लोग इंसानों की क्या मदद करेंगे या फिर किसी और की क्या मदद करेंगे?

मैं जिस जगह पर रहती हूं, यह मेरा अपना शहर नहीं है। यहां पर मैं कुछ महीनों से किराया पर रह रही हूं। इसलिए मुझे यहां का कुछ पता नहीं है। मैंने जैसे-तैसे गूगल करके कुछ हेल्पलाइन नंबर निकाले। मैंने उस नंबर पर कॉल किया तो किसी ने फोन ही नहीं उठाया। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं। इसके लिए मैं थोड़ी-थोड़ी देर पर जाकर उसे दवा लगा देती हूं। थोड़े से ठंड के कारण वह ठिठुर भी रहा है। मैंने उसे कुछ बैठने को भी दिया है। पर मुझे उसकी हालत देखकर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा।

वह कुत्ते का बच्चा अभी जिस जगह पर है वह एक मंदिर है। वहां पर लोग आते-जाते पूजा भी कर रहे हैं। लेकिन लोग उसे देख कर भी अनदेखा कर रहे हैं। पता नहीं लोग किस भगवान की पूजा कर रहे हैं और उस भगवान से आखीर क्या मांग रहे हैं। वहां पर एक घायल और लाचार जानवर पड़ा हुआ है, लोग उसकी मदद नहीं कर रहे हैं और वह भगवान की पूजा करके अपनेआप को अच्छा इंसान समझ रहे हैं।

अभी उसके लिए मैं जितना भी कर सकती हूं करूंगी, और कोशिश करूंगी कि वह जल्दी से ठीक हो जाए। जब वह अपने पैरों पर चलने लगेगा, खेलने लगेगा तो मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगेगा। और वह जैसे ही ठीक होता है, मैं आपके साथ जरूर उसकी तबीयत को शेयर करूंगी।............... धन्यवाद!

Saturday, January 21, 2023

Some people have a habit. Praising yourself in front of others....कुछ लोगों की आदत होती है। दूसरों के सामने खुद ही अपनी तारीफ करना।

 Friends, we meet many such people in our life who are engaged in proving themselves to be good by praising themselves with their mouth.  Whether the person in front praises him or not, it doesn't matter to him.  He tells himself so well about himself that the person in front gets upset and bored.  And after that he speaks well about him even without wanting to because he thinks he probably wants to hear his praise from me.

I have met many such people in my life. When I used to study in school or college, at that time I used to have some friends who used to praise themselves. There are some people in my relatives too who keep on praising themselves. He doesn't give chance to others. The person in front knows very well whether he is doing good or doing wrong, but he keeps on praising himself in such a way that the person in front cannot speak anything even if he wants to. Seeing and hearing such people, I remember only one proverb, that is, apne muh miyan mithu.

Now I have started studying again and even now whenever I go to class there are some students who keep on praising themselves. They keep trying to make themselves look good. But my belief is that if you are good then there is no need to call yourself good or prove yourself good.

There is no need for good people to prove their goodness, but after some time, seeing them, it is known that this person is really very good. It can do good, there is goodness in it.

But the people who try to be good just for the sake of appearance, they have to tell their goodness themselves. He has to brag himself in front of the people to become good and look good so that he can become good in the eyes of the people. And those who are simple, they also believe his words.

Pretend that goodness is just a guest for a few days. Those who brag themselves, make themselves good by lying about themselves in front of people to make themselves look good, one day their truth comes in front of everyone. And after that, the more he tells himself to be better than himself in front of others, the more he brags about himself, the worse he becomes.

 That's why you should never show yourself good by praising yourself, showing yourself falsely. If you really want to be good by yourself, then try to be good by heart. And at that time you will not need to make yourself good and brag about yourself in front of others, rather people will start considering you good by your behavior and your behavior...........Thank you 😊

दोस्तों हम अपने जीवन में ऐसे बहुत सारे लोगों से मिलते हैं जो अपने मुंह से अपनी तारीफ करके अपने आपको अच्छा साबित करने में अच्छा बनाने में लगे रहते हैं। सामने वाला उनकी तारीफ करें या ना करें, उससे उनको कोई मतलब नहीं होता। वह खुद के बारे में इतना अच्छा खुद से ही बताते हैं कि सामने वाला इंसान परेशान और बोर हो जाता है। और इसके बाद वह ना चाहते हुए भी उसके बारे में अच्छा बोलता है क्योंकि उसको लगता है कि यह शायद अपनी तारीफ मेरे से सुनना चाहता है।

मैं अपने जीवन में ऐसे बहुत से लोगों से मिली हूं। जब मैं स्कूल या कॉलेज में पढ़ती थी तो उस समय मेरे कुछ ऐसे दोस्त हुआ करते थे जो अपनी तारीफ खुद ही किया करते थे। मेरे रिलेटिव में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो अपनी तारीफ खुद ही करने में लगे रहते हैं। वह दूसरों को मौका ही नहीं देते। वह अच्छा कर रहे है या गलत कर रहे हैं सामने वाला इंसान अच्छे से जानता है, लेकिन वह अपनी तारीफ करने में कुछ इस तरह लगे रहते है कि सामने वाला इंसानचाह करभी कुछबोलनहीं पाता। ऐसे लोगों को देखकर और सुनकर मुझे बस एक ही कहावत याद आती है, वो ये कि अपने मुंह मियां मिट्ठू।

अभी मैंने फिर से पढ़ाई शुरू की है और अभी भी मैं जब भी क्लास करने जाती हूं तो वहां पर कुछ ऐसे विद्यार्थी हैं जो अपनी तारीफ करने में लगे रहते हैं। अपने आप को अच्छा दिखाने में लगे रहते हैं। लेकिन मेरा मानना यह है कि अगर आप अच्छे है तो आपको खुद अपने आप को अच्छा बोलने या खुद को अच्छा साबित करने की कोई जरूरत नहीं है।

अच्छे लोगों को अपनी अच्छाई साबित करने की कोई जरूरत नहीं होती है बल्कि कुछ समय बीतते बीतते उनको देखकर पता चलने लगता है कि यह इंसान रियली में बहुत अच्छा है। यह अच्छा कर सकता है, इसमें अच्छाई हैं।

लेकिन जो इंसान सिर्फ दिखावे के लिए अच्छा बनने कि कोशिश करते हैं, उन्हें अपनी अच्छाई खुद ही बतानी पड़ती है। उन्हें अच्छा बनने और दिखने के लिए लोगों के सामने खुद ही अपनी बड़ाई करनी पड़ती है ताकि लोगों की नजर में वह अच्छा बन सके। और जो लोग सीधे-साधे होते हैं वो उनकी बातों पर यकीन भी कर लेते हैं।

दिखावे कि अच्छाई बस कुछ दिनों की मेहमान ही होती है। जो लोग अपनी बड़ाई खुद करते हैं, अपने आप को अच्छा दिखाने के लिए लोगों के सामने अपने बारे में झूठ बोल कर अपने आप को अच्छा बनाते हैं, एक दिन उनके सच्चाई सबके सामने आ ही जाती है। और उसके बाद वह जितना दूसरो के सामने अपने आपको खुद से अच्छा बताते है, जितना अपनी बड़ाई करते हैं, उससे कहीं ज्यादा वह बुरा बन जाते हैं।

 इसलिए कभी भी अपनी तारीफ खुद करके, अपना झूठा दिखावा करके अपने आप को अच्छा नहीं बताना चाहिए। अगर आप से सच में अच्छा बनना चाहते हैं तो दिल से अच्छा बनने की कोशिश करें। और उस वक्त आपको अपने आप को अच्छा और दूसरों के सामने खुद की बड़ाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि लोग आपके चाल चलन और आपके व्यवहार से खुद ही आपको अच्छा समझने लगेगें।.........धन्यवाद 😊

Friday, January 13, 2023

A woman is taught to compromise at every stage of life........एक औरत को जिदंगी के हर मोड़ पर समझौता करना सिखाया जाता है।..

 Friends, we compromise at every turn of our life. Compromise in friendship Compromise in love Compromise in relationship Everything has to be compromised.

In today's life nothing is achieved without compromise, neither laughter nor happiness. If you want happiness in your life, then for that also you have to bear some sorrow, only then you get that happiness. I too have made a lot of compromises in my life. Today, at this age, I have come to know how much I have compromised. I had to compromise at every step. We had to compromise with our happiness, with our people, with our hope at every step.

There are many such lucky people in this world who get all their happiness and all their wishes fulfilled without compromising on anything.  But till date I have not met any such person who has said that he did not have to compromise, suffer anything to get something or to get some happiness in life.

I have seen my mother compromise the most in my life. They compromised their desires with their happiness. She used to tell that she was born in eight siblings. She was the eldest of the sisters and in that affair she compromised her childhood due to work, because in the affair of work she did not go to play much, could not have fun like other children. When she reached the age of reading, she studied a little bit and then due to the responsibility of her siblings, she compromised on her studies, because the health of her grandmother was bad, due to which she could not pay much attention to her studies.

My mother got married at the age of studying. When she came to her in-laws house after marriage, she came here as an elder daughter-in-law and being an elder daughter-in-law, many responsibilities were given to her. My mother did not know how to enjoy the new marriage, because she had to fulfill the duty of being the elder daughter-in-law here. They didn't even get time to eat their food. She went on compromising her happiness with her will and she never complained to anyone, because she thought that it was her duty to fulfill the responsibility given to her.

When all three of us sisters were born consecutively, my mother was pressurized to give birth to a son. Although my father never bothered her, he supported her. But I used to hear many things from other people that there should be a son, people used to taunt. No one could see her physical condition, how she was suffering from her body. People just had to get their wishes fulfilled, and my mother used to fulfill their wishes too. With the blessings of God, I also had a brother. In all this, she made a lot of compromises in his life, killed his desires. And when we think and understand these things today, it seems that in reality every woman is great, because along with being a mother, being a daughter-in-law, being a daughter, she performs a lot of duties. Because she is taught to compromise at every turn and she fulfills that compromise considering it as her duty.......Thank you 👩‍🦰

दोस्तों हम अपने जीवन के हर मोड़ पर समझौता करते हैं। दोस्ती में समझौता प्यार में समझौता रिश्ते में समझौता हर चीज में समझौता करना पड़ता है।

आज के जीवन में बिना समझौता के कुछ नहीं मिलता ना हंसी मिलती है ना खुशी मिलती है। अगर आप अपने जीवन में खुशी चाहते हो तो उसके लिए भी आपको कुछ गम सहना पड़ता है तब जाकर वह खुशियां आपको मिलती है। मैंने भी अपने जीवन में बहुत समझौता किया है। आज इस उम्र में आकर मैंने यह जाना कि मैंने कितना समझौता किया है। हर एक कदम पर मुझे समझौता करना पड़ा। अपनी खुशियों के साथ समझौता अपने लोगों के साथ अपनी उम्मीद के साथ हर कदम पर समझौता करना पड़ा।

बहुत से ऐसे किस्मत वाले लोग भी है इस दुनिया में जिन्हे बिना कुछ समझौता किए ही सारी खुशियां सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है। लेकिन मैं आज तक ऐसे किसी भी इंसान से नहीं मिली हूं जिसने यह कहा हो कि उसे कुछ पाने के लिए या जीवन में कुछ खुशी पाने के लिए समझौता नहीं करना पड़ा हो, कुछ सहना ना पड़ा।

मैंने अपने जीवन में सबसे ज्यादा अपनी मां को समझौता करते देखा है। उन्होंने अपनी खुशियों से अपनी इच्छाओ से समझौता किया। वह बताती थी कि उनका जन्म आठ भाई बहनों में हुआ था। वो बहन में सबसे बड़ी थी और उस चक्कर में वह काम के कारण अपनी बचपन से समझौता कर बैठी, क्योंकि काम के चक्कर में वह ज्यादा खेलने नहीं जाती थी, दूसरे बच्चो कि तरह मस्ती नहीं कर पाती थी। जब पढ़ने की उम्र हुई तो थोड़ा बहुत उन्होंने पढा और फिर वही भाई बहनों की जिम्मेदारी के कारण पढ़ाई से समझौता कर लिया, क्योंकि नानी की तबीयत खराब रहती थी जिस कारण वह ज्यादा अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाती थी।

पढ़ाई करने की उम्र में ही मेरी मां की शादी हो गई। जब शादी के बाद ससुराल आई तो यहां बड़ी बहू बनकर आई और बड़ी बहू होने के नाते इनके पास बहुत सारी जिम्मेदारी दे दी गई। नई नई शादी को किस तरह इंजॉय करते ही मेरी मां को कुछ भी नहीं पता, क्योंकि यहां बड़ी बहू होने का इनको फर्ज निभाना था। इन्हें अपने खाने तक का वक्त नहीं मिलता था। वो अपनी खुशियों अपनी इच्छा से समझौता करती गई और उन्होंने कभी किसी से शिकायत भी नहीं की, क्योंकि वो ये सोचती थी कि जो इन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसे पुरा करना उनका फर्ज है।

जब हम तीनों बहनों का जन्म लगातार हुआ तो मेरी मां को बेटा पैदा करने का प्रेशर डाला जाता था। हालांकि मेरे पापा ने उन्हें कभी भी परेशान नहीं किया, उन्होंने साथ ही दिया। लेकिन बाकी लोगो कि तरफ से बहुत सारी बाते सुनने को मिलता था कि बेटा होना चाहिए, लोग ताने भी मारते थे। उनकी शारीरिक हालत कोई नहीं देखता था कि वह किस तरह अपने शरीर से कष्ट कर रही है। लोगों को बस अपनी इच्छा को पूरा करवाना होता था, और मेरी मां उनकी इच्छाओ को पुरा करती भी थी। भगवान के आशीर्वाद से मेरा एक भाई भी हुआ। इन सब चक्कर में उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत समझौता किया, अपनी इच्छाओं को मारा। और जब आज हम इन बातों को सोचते हैं और समझते हैं तो लगता है कि सच में हर औरत महान होती है, क्योंकि वह मां बनने के साथ बहू बनने के साथ बेटी होने के साथ बहुत सारा फर्ज अदा करती है। क्योंकि उसे हर मोड़ पर समझौता करना सिखाया जाता है और वह उस समझौते को अपना फर्ज समझ कर निभाती भी है।........धन्यवाद 🙍‍♀️

Tuesday, January 3, 2023

It is said that even a leaf does not move without God's will, so does God's will happen even when something bad happens?...कहते हैं भगवान की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता तो क्या कुछ बुरा होने में भी भगवान की मर्जी होती है?..

Friends, sometimes such an incident happens in our life, after which we neither believe in God nor in things like magic.  We are broken from within.  And all these things just seem like a lie and an illusion to us.

I am saying all these things because some such things have happened with me a few days ago, after which I am not able to believe in God and things like magic happening, prayers. I can't believe even if I want to.

It so happened that I had an uncle who met with an accident a month and a half ago and was admitted in the hospital for a month and a half. He had undergone a brain operation due to which the doctor said that it would take some time for him to regain consciousness, so everyone was praying for him. Were sitting trusting in God. He was a very good person, so many people prayed for him, many people expected from God that some miracle would happen, but in the end nothing would happen. Finally after a month and a half he died. And since then I lost all faith in God, prayers and magic. Because many people had prayed for him at that time.

Hearing the news of his death, I was very broken, very upset. I could not understand how this could be true. Many people were praying for him. I was just thinking that if there was a God in this world, he would not listen to one or two people, but many people were praying for him. Would have definitely listened to one of them. But if there was God then he would have listened. From that day I lost my faith in God.

It is said that not even a leaf moves in this world without God's permission, so was God's will in his death.

Now it seems that there is no place for good people in this world. Because people who are doing wrong, doing bad, nothing bad happens to them. They get more encouragement. The rest of the people who are good, support people in bad times, do good deeds, God kills them quickly on some pretext or the other. And if it is said that all this is happening without the will of God, then God is promoting the sinners and destroying the good people from this world soon.

I have heard many people say that whatever happens, God does it for the good. But sometimes I have seen something so bad that I do not understand what is the goodness of God in doing this. What good is this going to do to anyone, rather it breaks the faith of those who are sitting trusting in God that he will send some good person and will be good with him. But God is eliminating a good person from this world, so how would it be good?.........Thank you 

दोस्तों कभी कभी हमारी जिंदगी में कुछ ऐसी घटना हो जाती है जिसके बाद ना तो हमें भगवान पर विश्वास होता है और ना ही कुछ जादू होने वाली जैसी चीजों पर। हम अपने अंदर से टूट चुके होते हैं। और ये सब चीजें बस हमें एक झूठ और भ्रम लगती हैं।

मैं यह सब बातें इसलिए कह रही हूं कि कुछ दिन पहले मेरे साथ कुछ ऐसी चीजें हुई है जिसके बाद से मुझे भगवान पर और कुछ जादू होने वाली जैसी चीजों पर, दुआ पर यकीन ही नहीं हो पा रहा। मैं चाह कर भी यकीन नहीं कर पा रही हूं।

हुआ यह कि मेरे एक चाचा जी थे, जिनका डेढ़ महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था और वह डेढ़ महीने तक हॉस्पिटल में भर्ती रहे। उनका ब्रेन का ऑपरेशन हुआ था जिसके कारण डाक्टर ने कहा कि उन्हें होश आने में कुछ समय लगेगा, तो सब लोग उनके लिए दुआ कर रहे थे। भगवान पर भरोसा करके बैठे थे। वह बहुत अच्छे इंसान थे, इसलिए उनके लिए बहुत लोगों ने दुआ की, बहुत लोगों को भगवान से उम्मीद थी कि कोई चमत्कार होगा, लेकिन अंत में कुछ नहीं होगा। अंत में डेढ़ महीने होने के बाद उनकी मौत हो गई। और उसके बाद से मुझे भगवान, दुआ और जादू होने वाली चीजों पर यकीन ही खत्म हो गया। क्योंकि उस समय उनके लिए बहुत लोगों ने दुआ किया था।

उनकी मौत की खबर सुनकर मैं बहुत टूट गई थी, बहुत परेशान हो गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह सच कैसे हो सकता है। उनके लिए तो बहुत सारे लोग दुआ कर रहे थे। मैं बस यही सोच रही थी कि अगर इस दुनिया में भगवान होते तो वह एक दो लोगों की नहीं सुनते, लेकिन उनके लिए तो बहुत सारे लोग दुआ मांग रहे थे। उनमें से किसी एक की तो जरूर सुनते। लेकिन अगर भगवान होते तब तो सुनते। उस दिन से मेरा भगवान पर से विश्वास ही खत्म हो गया।

कहते हैं कि इस दुनिया में भगवान के इजाजत के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता, तो क्या उनकी मौत होने में भगवान कि ही मजी॔ थी।

अब तो ऐसा लगता है कि इस दुनिया में अच्छे लोगों के लिए कोई जगह ही नहीं है। क्योंकि जो लोग गलत है, बुरा कर रहे हैं, उनके साथ कुछ बुरा नहीं होता। उन्हें तो और बढ़ावा मिलता है। बाकी जो लोग अच्छे हैं, लोगों का बुरे वक्त में साथ देते हैं, अच्छाई करते हैं उन्हें भगवान किसी ना किसी बहाने से जल्दी से उन्हें मौत दे देता है। और अगर कहा जाए तो यह सब भगवान की मर्जी के बिना हो रहा है तो भगवान ही पापियों को बढ़ावा दे रहे हैं और अच्छे लोगों को इस दुनिया से जल्दी ही खत्म कर रहे हैं।

बहुत लोगों को यह कहते सुना है कि जो भी होता है, भगवान अच्छे के लिए ही करते हैं। लेकिन कभी-कभी मैंने कुछ इतना बुरा होते देखा है कि मुझे यह समझ ही नहीं आता कि भगवान के ये करने में आखिर कौन सी अच्छाई हैं। इससे किसी का क्या अच्छा होने वाला है, बल्कि इससे उन लोगों का भरोसा टूटता है जो भगवान पर भरोसा करके बैठे होते हैं कि कोई तो अच्छा इंसान वह भेजेंगे और उसके साथ अच्छा होगा। लेकिन भगवान तो अच्छे इंसान को इस दुनिया से खत्म कर रहे हैं तो कैसे अच्छा होगा?.........धन्यवाद 😒

Sometimes a woman becomes another woman's biggest enemy........कभी-कभी एक औरत ही एक औरत की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाती है।.

 Friends, I have heard this many times that a woman is the enemy of another woman and now I have started believing this to be true because w...