दोस्तों इस दुनिया में हर इंसान यही चाहता है कि हर कोई उससे खुश रहे,वह हर किसी को खुशी दे सके,सबको खुश कर सके और हर कोई उसके बारे में अच्छा सोचे। वह किसी को दुखी नहीं करना चाहता है। हर इंसान की यही चाहत होती है कि वह हर किसी को खुशी दे, हर किसी को हंसाए और लोग भी उससे खुश रहें।
लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसा नहीं होता। आप एक साथ हर किसी को खुश नहीं रख सकते। हर किसी को एक साथ आप खुशी नहीं दे सकते। अगर आप किसी एक इंसान को खुश कर रहे हो तो कोई दूसरा आपसे नाराज भी होता है। आपके खुशी के कारण उसको दुख भी पहुंचता है। इसलिए यह चाहत किसी कि भी कभी भी पूरी नहीं हो सकती।
सबको एक साथ खुश करना, सबको खुशी देना, यह इंसान तो क्या भगवान के बस में भी नहीं है। अगर भगवान किसी एक को खुशी देते हैं, हंसाते हैं, उसके जीवन में सब कुछ अच्छा करते हैं तो उस वक्त वो किसी दूसरे के जीवन में दुख भी देते हैं।
जैसे कि मान लीजिए कि आप की बहुत अच्छी पोस्ट पर नौकरी लगी जिससे आप बहुत खुश हुए। आपके घर वाले बहुत खुश हुए, आपके घर में खुशी का माहौल हो गया। लेकिन उसी वक्त जो आपके बारे में अच्छा नहीं सोचते, जिनको आपसे प्रॉब्लम होती है, उस वक्त वो आपकी खुशी को देख कर उदास होते हैं। उनके मन को दुख पहुंचता है और वह उस समय आपकी खुशी को देखकर खुद को बहुत परेशान आप तकलीफ में महसूस करते हैं। तो इसलिए आप चाहकर भी हर किसी को खुश नहीं कर सकते। आपकी खुशी की वजह से किसी को परेशानी और दुख भी पहुंचता है।
अब मैं यह नहीं कह रही कि आप दूसरों को बुरा महसूस होने के कारण, दूसरों के दुखी होने के कारण आप अपनी खुशी को इंजॉय ना करें, अपनी खुशी में खुश ना होए। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। अगर कोई आप से नफरत करता है, आपसे जलता है, अगर वह आपके बारे में अच्छा नहीं सोचता तो उसे दुखी होने दीजिए। क्योंकि जो आपसे नफरत करते हैं उन्हें यह सबक मिलना चाहिए कि किसी को देख कर जलना नहीं चाहिए। हर इंसान को खुश होने का हक है। और अगर कोई अपनी मेहनत से खुशी पाता है तो उसे खुश होने का पुरा हक है।
बस आप अपने जीवन में कोई भी ऐसा काम मत करना जिससे सिर्फ और सिर्फ आपको खुशी मिले, बाकी आपके चाहने वाले या फिर आपके अपने लोगों को भी खुशी ना मिलकर बल्कि उन्हें दुख पहुंचे। ऐसी खुशी का कोई फायदा नहीं होता है। हां, अगर आपकी खुशी से उन लोगों को दुख हो रहा है जो आप से नफरत करते हैं, आपके परिवार से नफरत करते हैं, आपके चाहने वाले से भी नफरत करते हैं तो उन लोगों को दुखी होने का मौका हमेशा दीजिए। क्योंकि वह अगर आपकी खुखी से आपकी कामयाबी से दुखी होते हैं तो यह उनकी प्रॉब्लम है।
जैसे कि मान लीजिए अगर कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है और उस लड़की के परिवार वाले उसकी शादी उस लड़के से नहीं करना चाहते, तो उस वक्त लड़की को दो में से एक चीजें चुन्नी होती है या तो उसके परिवार की खुशी, या फिर खुद की खुशी। इसलिए कहा जाता है कि आप एक साथ हर किसी को खुश नहीं कर सकते।..............धन्यवाद 😊
🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵
Friends, every person in this world wants that everyone should be happy with him, he can give happiness to everyone, can make everyone happy and everyone thinks good about him. He doesn't want to hurt anyone. It is the desire of every human being that he should give happiness to everyone, make everyone laugh and people should also be happy with him.
But the truth is that it doesn't happen. You can't keep everyone happy at the same time. You cannot give happiness to everyone at once. If you make one person happy, then another person gets angry with you. Because of your happiness, he also gets hurt. Therefore, this wish can never be fulfilled by anyone.
To make everyone happy together, to give happiness to everyone, is this person not even in the hands of God? If God gives happiness to someone, makes him laugh, does everything good in his life, then at that time he also gives sorrow in someone else's life.
For example, suppose you got a job on a very good post, which made you very happy. Your family members were very happy, there was an atmosphere of happiness in your house. But at the same time those who do not think well about you, those who have problems with you, at that time they are sad seeing your happiness. His heart hurts and he feels very upset by seeing your happiness at that time. So that's why you can't please everyone even if you want to. Because of your happiness, someone also gets trouble and sorrow.Now I am not saying that you should not enjoy your happiness because others feel bad, you should not be happy in your own happiness because others are unhappy. This should not happen at all. If someone hates you, is jealous of you, if he doesn't think well of you, let him be sad. Because those who hate you should be taught that one should not be jealous of anyone. Every human has the right to be happy. And if someone gets happiness from his hard work, then he has every right to be happy.
Just don't do any such work in your life that will bring happiness only to you, the rest of your loved ones or even your own people will not get happiness but make them sad. There is no use of such happiness. Yes, if your happiness is hurting those people who hate you, hate your family, hate your loved ones, then always give those people a chance to be sad. Because if they are unhappy with your success than your happiness, then it is their problem.
For example, if a girl is in love with a boy and the family members of that girl do not want to marry that boy, then at that time the girl has to choose one of two things, either the happiness of her family, or own happiness. That's why it is said that you cannot please everyone at once.............Thank you 😊
No comments:
Post a Comment