expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Tuesday, September 23, 2025

We have become people who ruin our present by worrying about our future. So, remember that what you have now is all there is.....हम अपने फ्यूचर का सोच कर अपने आज को खराब करने वाले लोग हो गए है। इसलिए ये सोचों कि जो अब है वही सब है।.

"Friends," everyone in today's world is busy. The only difference is that very few people here are busy for themselves. In fact, in our country, people are living more for their future than for themselves. 

They are earning for them, facing difficulties for them, doing everything for them, about whom they themselves have no idea what their future holds. In fact, they themselves have no idea about their own tomorrow, yet they are living more for their tomorrow.

It is good to think about the future and it is good to secure the future. But if we spoil our today for this future and do not live our life and think too much about tomorrow, then it can be our foolishness, because in today's world, whatever is there now is everything, no one knows about tomorrow and I have seen many examples of this with my own eyes. 

I have understood this thing that whatever is there today is there. It is good to think about keeping tomorrow safe. But most of the time you should give to today, give to yourself, nothing can be better than this.

To be honest, the city I live in doesn't even have a name for today. Here, everyone does everything to make life easier for their future generations. Their lives may be ruined today, but they don't care about themselves.

All I want to say is, don't ruin your life by worrying about your future, because today you are here and you have everything. If you don't do anything for yourself with it, then tomorrow when you say goodbye to this world, you won't even see how much you have saved, how much you have given to the future, what it is saying about you, and what it is doing with your savings, whether it is right or wrong, you won't know anything.

And if you truly want to do something good for your future generations, to give something good to your future generations, then leave them as good human beings. Make them capable, so that they can think well of everyone, give this world a new and better shape, and develop a better world. Nothing could be more rewarding than this, and to have good things said about you even after you're gone.

I've written about this topic today, and I have a lot on my mind. If I were to write it all over again, it would be a very long article. But if I wrote too long, you might get bored reading it. So, I've taken some time to try to help you understand that what's there right now in life is all there is. Live for today; no one knows what tomorrow will bring. The world is uncertain, and we don't know what will happen to it tomorrow.

If you've read this article, you've noticed that I've used the phrase two or three times: "Who knows what will happen to this world tomorrow?" I wrote this because we've messed with nature and this earth, and continue to do so, thinking our future will be bright. This is going terribly wrong. We're thinking about our future generations, but we don't consider that our own generation will be born into this same earth and this same natural environment.

Therefore, if you think about your future and your future generations, as well as this earth and nature, then perhaps your future and your future generations' lives will be better. Your life too will be better. Otherwise, nothing is known about tomorrow in this world. You too will be unknown, and your future generations will be unknown either..........Thank you 😊

 


"दोस्तों" आज की दुनिया में हर इंसान बिजी है। बस फर्क इस बात का है कि यहां अपने लिए बिजी होने वाले बहुत कम ही लोग हैं। बल्कि हमारे देश में तो लोग अपने से ज्यादा अपने फ्यूचर के लिए जी रहे हैं। 

उनके लिए कमा रहे हैं, उनके लिए परेशानी उठा रहे हैं उनके लिए ही सब कुछ कर रहे हैं जिनका उनको खुद को पता नहीं जो उनके आने वाले कल में क्या होने वाला है। बल्कि उनके खुद का कल का पता नहीं होता, फिर भी वह अपने कल के लिए ज्यादा जी रहे है।

फ्यूचर के लिए सोचना अच्छी बात है और फ्यूचर सिक्योर करना अच्छी बात है। लेकिन इस फ्यूचर के चलते अपने आज को खराब करके अपनी जिंदगी को ना जी करके हम आने वाले कल के लिए ज्यादा सोचे तो यह हमारी बेवकूफी हो सकती है, क्योंकि आज की दुनिया में जो अब है वही सब है, कल का किसी को कुछ पता नहीं है और इसका मैंने बहुत सारा उदाहरण अपनी आंखों से देखा है। 

मैं समझा है इस चीज को की जो आज है वो आज है। कल को सुरक्षित रखना सोचना अच्छी बात है। पर ज्यादातर टाइम आप आज को दो खुद को दो इससे ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता है।

मैं सच बताऊं तो मैं जिस शहर में रहती हूं उस शहर में आज नाम का कोई चीज ही नहीं है। यहां पर हर इंसान हर चीज बस इसलिए करता है ताकि उसके आने वाली पीढ़ी का जीवन आसान हो जाए। उनकी आज की जिंदगी भले ही बेकार हो जाए, लेकिन उनको अपने से कोई लेना-देना नहीं है। 

मैं तो बस यही कहना चाहती हूं कि जितना आप अपने फ्यूचर का सोचकर अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहे हो ना ऐसा मत करो, क्योंकि आज आप हो और आपके पास सब कुछ है। अगर आपने उससे अपने लिए कुछ नहीं किया तो कल को जब आप इस दुनिया को अलविदा कहोगे तो आप देखने भी नहीं आ रहे हो कि आपने जितना जमा किया है जितना आपने फ्यूचर को दिया है, वह आपके बारे में क्या बोल रहा है और आपके जमा पूंजी के साथ वो क्या कर रहा है, सही कर रहा है या गलत कर रहा है आपको कुछ नहीं पता होगा ।

और अगर आपको अपने आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ अच्छा करना ही है। अपने फ्यूचर को कुछ अच्छा देना ही है तो अपने आने वाली पीढी को एक अच्छा इंसान बना कर जाओ। उनको एक अच्छा काबिल बना कर जाओ ताकि वह सब के लिए अच्छा सोचे और इस दुनिया को एक नया और अच्छा रूप दे सके और अच्छी दुनिया का विकास कर सके। इससे ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता है और आपके जाने के बाद भी आपके बारे में अच्छा बोला जाए।

मैंने जो आज इस आर्टिकल में लिखा है इस टॉपिक को लेकर मेरे मन में बहुत सारी बातें है। मैं अगर लिखना चाहूं तो बहुत लंबा आर्टिकल हो जाएगा। लेकिन मैं ज्यादा लंबा लिखूंगी तो आप लोग शायद पढ़ने में बोर हो जाएगें इसलिए मैंने थोड़े समय लेकर इस बात को आपके मन में यह समझने की कोशिश कि है कि जिंदगी में जो अभी है जो आज है वही सब है। आप आज को जिओ, कल का किसी को कुछ पता नहीं। कल का इस दुनिया का पता नहीं,इस दुनिया को क्या हो जाए।

अगर आपने यह आर्टिकल पढ़ा है तो आपने देखा है कि मैं इस आर्टिकल में एक बातें हैं जो मैंने दो-तीन बार युज किया है कि पता नहीं इस दुनिया को कल क्या हो जाए। यह चीज मैंने इसलिए लिखा है कि हमने जो इस प्राकृतिक के साथ और इस धरती के साथ जो खिलवाड़ किया है और कर रहे हैं यह सोचकर कि हमारा फ्यूचर अच्छा होगा। यह चीज बहुत गलत हो रहा है। हम अपने आने वाली पीढ़ी का सोच रहे हैं, पर यह नहीं सोचते कि हमारी पीढ़ी भी इसी धरती इसी प्राकृतिक में जन्म लेगी। 

इसलिए आप अपने फ्यूचर और अपने आने वाली पीढ़ी के साथ-साथ इस धरती और इस प्रकृति का भी सोचोगे तो हो सके तो आपके आने वाली फ्यूचर और आपकी पीढ़ी का जीवन अच्छा हो। आपका भी जीवन अच्छा हो जाए। वरना इस दुनिया का कल का कुछ नहीं पता। आपका भी कुछ नहीं पता और आपकी आने वाली पीढ़ी का भी कुछ भी पता नहीं होगा ।........धन्यवाद 😊

No comments:

Post a Comment

A selfish person can never think good for anyone.....एक खुदगर्ज इंसान कभी किसी का अच्छा सोच ही नहीं सकता।

 Friends, in today's world, no matter how good you are, no matter how much good you do, your goodness is only proven when the other pers...