expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Monday, May 29, 2023

Some people do not feel satisfied with themselves even after having everything.....कुछ लोगों के पास सब कुछ होते हुए भी तो अपने आप को संतुष्ट महसूस नहीं कर पाते।

 Friends, you must have seen many such people

 in your life, who have everything in their life,

 have every facility to live life, have every

 relationship, have everything, yet they are

 jealous of others.  Seeing others, they tell

 themselves that they do not have these things. 

 They are never able to satisfy themselves by

 seeing the happiness of other.


Such people can never be happy even after

 getting everything in their life. He can never be

 satisfied with anything. Despite having

 everything, he never allows himself to feel

 good.


And such people are mostly our own and those

 around us.


Let me tell you an anecdote from my life related

 to a similar situation.


Some time ago, another family used to live next

 door to the place where I used to live with my

 husband. There was a husband wife and a child

 in it. Her husband had a good job. Used to earn

 good money, had everything, but I used to feel

 that she feels a little less herself seeing me. She

 gets jealous seeing me. Whenever I used to go

 somewhere or whenever I shared any

 happiness with her, she used to blame her

 family and her husband for that thing that her

 family did not allow her to do so or she never

 got these things.


I do not know what was her truth, but I had

 heard from the people around or from him

 own mouth that everything in his family is

 done according to her wish. It is done by

 asking  him. She has everything. But whenever

 she used to see me or anyone else happy, she

 used to find faults in her family and start

 cursing herself.


Slowly I stopped sharing my things with her,

 because I noticed that whenever I told her

 something, she used to feel unsatisfied and I

 found these things very bad. So I stopped

 telling my things to him.


It seems to me that everyone has such a feeling,

 but some people have so much of these things

 that they never allow themselves to feel

 satisfied even when they have everything and

 every happiness. He shows and makes himself

 feel dissatisfied on the happiness of others and

 on the words of others.


And people who have such thinking can never

 live their life happily. I just want to say that we

 can try to be happy with whatever we have.

 And if we want more than that then we have to

 work hard for it and if we work hard then we

 will get everything. Not that you will get all the

 happiness by being envious of others or finding

 shortcomings in yourself by seeing others, it

 never happens. The harder you work to find

 happiness and satisfy yourself, the farther you

 will go............Thank you 😊


दोस्तों आपने अपने जीवन में ऐसे बहुत से लोगों को देखा होगा कि

 जिनके जीवन में सब कुछ भरा-पुरा है, जीवन जीने के लिए हर

 सुविधा है, हर रिश्ता है, सब कुछ है उनके पास फिर भी वो दूसरों

 को देख कर जलते हैं। दूसरों को देख कर अपने आप को यह कहते

 हैं कि उनके पास यह चीजें नहीं है। वह दूसरों कि खुशियों को

 देखकर अपने आपको कभी संतुष्ट नहीं कर पाते हैं।


ऐसे लोग अपने जीवन में सब कुछ पाकर भी कभी खुश नहीं रह

 पाते। वह कभी भी किसी भी चीज से संतुष्ट नहीं हो पाते। उनके

 पास सब कुछ होते हुए भी वह अपने आप को कभी भी अच्छा

 नहीं महसूस होने देते।


और ऐसे लोग ज्यादातर हमारे अपने ही होते है और हमारे आस

 पास के ही होते हैं।


मैं कुछ ऐसे ही सिचुएशन से जुड़ी अपने जीवन कि एक किस्से को

 आपको बताती हूं।


कुछ समय पहले मैं जिस जगह पर अपने पति के साथ रहा करती

 थी वही बगल में एक और परिवार रहा करता था। उसमें एक पति

 पत्नी और उसका एक बच्चा था। उसका पति अच्छी नौकरी करता

 था। अच्छे पैसे कमाता था, सब कुछ था उसके पास, लेकिन मुझे

 ऐसा महसूस होता था कि वह मुझे देखकर थोड़ा सा अपने आप

 को कम महसूस करती है। मुझे देखकर जलती है। मैं जब भी कहीं

 घूमने जाती या जब भी कोई खुशी कि बात उससे शेयर करती तो

 उस चीज को लेकर वो अपने परिवार और अपने पति कि बुराई

 करती कि उसके परिवारवालो ने उसे ऐसा करने नही दिया या फिर

 उसे ये चीजें कभी नहीं मिली।


उसकी सच्चाई क्या थी, यह तो मैं नहीं जानती, लेकिन मैंने

 आसपास के लोगों से या फिर मैंने उसके ही मुंह से यह बात सुनी

 थी कि उसके परिवार में हर चीज उसकी मर्जी से होती है। उससे

 पूछ कर की जाती है। उसके पास हर चीज है। लेकिन वो जब भी

 मुझे या किसी और को खुश देखती थी तो वह अपने परिवार में

 कमियां निकालती और अपने आप को कोसने लगती थी।


धीरे-धीरे मैंने उससे अपनी बातों को शेयर करना बंद कर दिया,

 क्योंकि मैंने यह चीज देखी थी कि मैं जब भी उससे कुछ कहुं तो

 वह अपने आप को असंतुष्ट महसूस करती थी और मुझे यह चीजें

 बहुत बुरी लगती थी। इसलिए मैंने उससे अपनी चीजों को बताना

 बंद कर दिया।


मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी में ऐसी भावना होती है, लेकिन

 किसी किसी में यह चीजें इतनी ज्यादा होती है कि उनके पास हर

 खुशी होते हुए भी हर चीज होते हुए भी वो अपने आप को कभी

 संतुष्ट नहीं महसूस होने देते हैं। वह दूसरों की खुशियों और दूसरों

 की बातों पर अपने आप को असंतुष्ट महसूस कराते और दिखाते

 हैं।


और जिन लोगों कि सोच ऐसी होती है वह कभी भी अपनी जिंदगी

 को खुश होकर नहीं जी पाते हैं। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि

 हमारे पास जो कुछ भी है, जितना भी है हम उसमें खुश होने की

 कोशिश कर सकते हैं। और अगर उससे ज्यादा कि चाहत है तो हमें

 उसके लिए मेहनत करना पड़ेगा और अगर हम मेहनत करें तो हमें

 हर चीज मिलेगा। ना कि दूसरों को देख कर जलने से या दूसरों को

 देखकर अपने आप में कमियां निकालने से हर खुशी मिलेगी, ऐसा

 कभी नहीं होता। खुशी पाने के लिए और अपने आप को संतुष्ट

 करने के लिए आप जितनी मेहनत करोगे आप आगे

 बढ़ोगे।..........धन्यवाद 😊


Monday, May 22, 2023

Whether you do good or evil, there is a limit to everything......आप चाहे अच्छाई करो या बुराई, हर चीज की एक सीमा तय होती है।😐

 Friends, sometimes we give too much

 respect to someone else in our life, respect

 too much, pamper someone too much,

 which one day backfires on us.  All that

 respect, love and caress starts harming us.


Someone has rightly said that everything

 has a limit. If you cross that limit and start

 doing something too much, then that

 thing goes back on you and harms you a

 lot, whether it is a good thing or a bad

 thing. There is a limit to doing anything.

 We should not exceed that limit.


Even knowing all these things, we cannot

 stop ourselves. There are two types of

 humans in this world. There are those

 people who do something wrong, then

 they forget to what extent they are doing

 wrong. And there are people of that type

 who do good to someone, think good for

 someone, then they forget that the person

 with whom they are doing so good can

 cheat them at any time. They just do good

 to him without thinking about all this and

 he thinks that if he is doing good then the

 person in front will also do good. No one

 would do bad to them, but this does not

 happen.


Something similar happened with us. My

 husband and I never feel bad for anyone.

 We help everyone as much as we can and

 think well of everyone. Just keep this hope

 from him that if we are doing good to

 someone, then that person will be good

 and if possible, he will definitely help us if

 there is a need in the future. But nothing

 like this happened. Today our time is such

 that we need someone and today

 wherever we look, we talk to the people

 whom we have helped, then they start

 telling their problems and in the end they

 also give this answer. Given that they

 cannot help us. The thing is, I am

 pregnant, and I need someone to be with

 me right now or help me when I deliver

 sometime later. But all those whom we

 have helped, they have refused to help us.


We also kept a maid at our house. Gave

 him lots of pampering and respect. Rather

 we never let her feel that she is a maid,

 we kept her as our family member and

 today when I needed someone very much,

 she also cheated and went to her home.

 Neither calls nor picks up the phone. In

 this trouble, we are just remembering

 those days when we helped everyone,

 respected everyone, pampered everyone

 beyond limits and when we are needed

 today, everyone showed their back to us.


Seeing these actions of everyone, we have

 definitely taken a lesson that nothing

 should be done in excess. Be it good or

 bad. If you do anything in excess, it harms

 you.........Thank you 😐


दोस्तों कभी कभी हम अपनी जिंदगी में किसी दूसरे को कुछ

 ज्यादा ही सम्मान दे देते हैं, कुछ ज्यादा इज्जत कर देते हैं,

 कुछ ज्यादा ही लाड प्यार कर देते हैं, जो कि एक दिन

 हमपर उल्टा भारी पड़ जाता है। वो इज्जत प्यार दुलार

 करना सब हमारा ही नुकसान करने लगता है।


किसी ने सच ही कहा है कि हर चीज की एक सीमा होती है।

 अगर आप उस सीमा को लांघ कर कुछ ज्यादा करने लगते

 हैं तो वह चीज आप ही पर उल्टा भारी पर जाती है और

 आपका बहुत नुकसान कर देती है, फिर चाहे वह अच्छी

 चीज हो या बुरी चीज। कुछ भी करने के लिए एक सीमा

 तय होती है। हमें उस सीमा से ज्यादा कुछ नहीं करना

 चाहिए।


इन सारी बातों को जानते हुए भी हम अपने आप को रोक

 नहीं पाते। इस दुनिया में दो तरह के इंसान होते हैं। एक वो

 इंसान होते हैं जो कुछ गलत करते हैं तो वह यह भूल जाते

 हैं कि वह किस हद तक गलत कर रहे हैं। और एक उस

 तरह के भी इंसान होते हैं जो किसी के साथ अगर अच्छा

 करते हैं, किसी के लिए अच्छा सोचते हैं तो वह ये भूल जाते

 हैं कि जिनके साथ वह इतनी अच्छाई कर रहे है वो उन्हे

 किसी भी समय धोखा भी दे सकता है। वह यह सब बिना

 सोचे ही उसके साथ बस अच्छा किए जाते हैं और उन्हें

 लगता है कि वह अच्छा कर रहे हैं तो सामने वाला भी

 अच्छा करेगा। उनके साथ कोई बुरा नहीं करेगा, लेकिन

 ऐसा नहीं होता है।


ऐसा ही कुछ हमारे साथ हुआ। मैं और मेरे पति कभी भी

 किसी के लिए बुरा नहीं सोचते। हमसे जितना हो सके,

 सबकी मदद करते हैं और सब के बारे में अच्छा ही सोचते

 हैं। बस उससे यही उम्मीद रखते हैं कि अगर हम किसी के

 साथ अच्छा कर रहे है तो वह इंसान अच्छा ही होगा और हो

 सके तो आने वाले समय में कभी जरूरत पड़े तो वह हमारी

 मदद जरूर करेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आज

 हमारा समय ऐसा है कि हमें किसी की जरूरत है और आज

 हम जहां भी देखें, जिन लोगो की भी हमने मदद कि है उस

 इंसान से हमने बोल कर देखा तो वह लोग अपनी अपनी

 प्रॉब्लम सुनाने लगे और अंत में उनलोगो ने ये भी जवाब दे

 दिया कि वो हमारी मदद नहीं कर सकतेह। बात यह है कि

 मैं गर्भवती हूं, और मुझे अभी फिलहाल किसी की जरूरत

 है जो मेरे पास आके रहे या फिर कुछ समय बाद जब मेरी

 डिलीवरी होगी तो वह मेरी मदद करें। लेकिन हमने जिनकी

 भी मदद की है, उन सब ने हमारी मदद करने से इंकार कर

 दिया।


हमने एक काम वाली भी अपने घर पर रखा। उसे भी बहुत

 लाड़ प्यार, इज्जत दी। बल्कि हमने उसे ऐसा कभी भी

 महसूस नहीं होने दिया कि वो एक नौकरानी है, हमने उसे

 अपने परिवार की सदस्य की तरह रखा और जब आज मुझे

 किसी कि बहुत ज्यादा जरूरत है तो उसने भी धोखा दे

 दिया और अपने घर चली गई। ना फोन करती है ना फोन

 उठाती है। हमें इस परेशानी में बस वह दिन याद आ रहे हैं

 जब हमने सबकी मदद की, सबकी इज्जत की, सबको हद

 से ज्यादा लाड़ दुलार किया और जब आज हमारी जरूरत

 है तो हमें हर किसी ने पीठ दिखा दिया।

सब की इन हरकतों को देखकर हम लोगों ने एक सबक तो

 जरूर ली है कि किसी भी चीज को हद से ज्यादा नहीं

 करना चाहिए। चाहे वह फिर अच्छाई हो या बुराई हो। अगर

 आप कोई भी चीज हद से ज्यादा करते हो तो वह आपही

 का नुकसान करती है।....... धन्यवाद 😐

Friday, May 12, 2023

He lost his love because of his arrogance.......उसने अपने अहंकार के कारण अपने प्यार को खो दिया।

 Friends, in the life of us humans,

 sometimes our ego dominates us humans,

 due to which we do a lot of harm to

 ourselves.  If we remove it from ourselves

 in time, then we can prevent anything

 bad from happening.  But sometimes the

 ego becomes so much that even if we

 want to remove it, we lose those things

 which we love very much.


I have come across many people in my life

 who have lost many things because of

 their ego, like their relationships, their

 love, their things they never wanted to be

 away from. After losing him, he also

 regretted a lot. But he could not fix those

 things even if he wanted to, nor could he

 get them, because when it was time to fix

 them, he had only ego in his mind, due to

 which everything ended.


One such incident happened with a friend

 of mine. She was married in a good family

 and by her choice. Her in-laws were also

 very nice. She was a simple family girl,

 but her in-laws were a bit hi-fi, due to

 which she had a bit of arrogance in her.


The people of her in-laws used to show off

 some things more. He used to think that if

 she belongs to an ordinary family, then

 she would not know all this, so he used to

 show off a lot in front of her. The guy she

 married was handsome and he thought a

 lot of girls would die for him, but he

 married him so he did her a favor, it

 doesn't know much hi-fi. Due to which the

 boy also had arrogance in his mind,

 which became the reason for their

 separation with the passage of time.


My friend would tolerate the arrogance of

 her in-laws and try to keep things normal,

 but it is said that there is a limit to

 tolerance. She was getting tired of all

 these things. She was tired of tolerating

 her husband's arrogant behavior and

 started falling ill, but she could not even

 share her condition with anyone, because

 she had chosen her husband for herself.


Her condition was bad, she could not

share her condition with anyone, her in-

laws and her husband despite knowing

 this, do not take care of her and never ask

 her what happened to you. While doing

 this, time passed and her condition

 became so bad that one day she left this

 world. After that her husband and her in-

laws started repenting a lot. He started

 cursing himself that if he had taken care

 of it in time, all this would not have

 happened. That boy also got married for

 the second time, but the respect he got

 from my friend, he did not get that

 respect and happiness from the other girl.


Before she died, many things happened

 among those people, but no one tried to

 know her condition. Her husband had so

 much ego that he would only find fault in

 her. He used to praise her a lot before

 marriage, but after marriage he changed

 very badly. Because of which my friend's

 condition started getting worse. That boy

 never supported her. He was simply very

 proud of himself. He had a lot of ego that

 he is very handsome, he earns a lot, he is

 sought after by many people, loved a lot.

 And in this arrogance, he never gave

 importance to his wife, whom he loved a

 lot before marriage, whom he promised

 to give every happiness of the world after

 marriage, nor could he keep her happy.


But when my friend left this world, her

 husband and her in-laws realized that

 they had lost something very precious due

 to their arrogance which they could never

 get back............Thank you 😊


दोस्तों हम इंसानों के जिंदगी में हमारा अहंकार कभी न कभी

 हम इंसानों पर हावी हो ही जाता है जिसके कारण हम

 अपना खुद का ही बहुत बड़ा नुकसान कर लेते हैं। अगर

 इसे समय रहते खुद से दूर कर दे तो हम कुछ भी बुरा होने

 से रोक सकते हैं। लेकिन कभी कभी अहंकार इतना ज्यादा

 हो जाता है कि हम चाहते हुए भी इसे दूर ना करके अपने

 उन चीजों को खो देते हैं जिनसे हम बहुत ज्यादा प्यार

 करते हैं।


मैं अपने जीवन में ऐसे बहुत से लोगों से मिली हूं जिन्होंने

 अपने अहंकार के कारण बहुत सी चीजों को खोया है, जैसे

 कि अपने रिश्तो को, अपने प्यार को, अपने उन चीजों को

 जिनसे वो कभी दूर नहीं होना चाहते थे। उसे खोने के बाद

 उन्हें बहुत पछतावा भी हुआ। लेकिन वह चाह कर भी उस

 चीजों को ठीक नहीं कर सके, ना ही पा सके, क्योंकि जब

 ठीक करने का समय था तब उनके मन में सिर्फ अहंकार

 था, जिसके कारण सब कुछ खत्म हो गया ।


ऐसे ही एक घटना मेरी एक दोस्त के साथ हुआ था। उसका

 शादी एक अच्छा परिवार में और उसकी पसंद से हुआ था।

 उसके ससुराल के लोग भी बहुत अच्छे थे। वह एक

 साधारण से परिवार की लड़की थी, लेकिन उसके ससुराल

 के लोग थोड़ा सा हाई-फाई थे, जिसके कारण उनके अंदर

 थोड़ा अहंकार था।


उसके ससुराल के लोग कुछ चीजों का ज्यादा दिखावा करते

 थे। उन्हें लगता था कि यह साधारण परिवार की है तो ये यह

 सब नहीं जानती होगी, इसलिए उसके सामने कुछ ज्यादा

 ही दिखावा करते थे। जिस लड़के से उसकी शादी हुई थी

 वह लड़का हैंडसम था और उसे लगता था कि उस पर बहुत

 सारी लड़कियां मरती है, लेकिन उसने इससे शादी की है तो

 उसने उस पर एहसान किया है, इसे ज्यादा हाई-फाई कि

 जानकारी नहीं है। जिस कारण उस लड़का के मन में भी

 अहंकार था जो कि समय बीतने के साथ उन दोनो के दूर

 होने कि वजह बन गई।


मेरी दोस्त अपने ससुराल वालों के अहंकार को बर्दाश्त

 करती और सारी चीजें को नार्मल रखने की कोशिश करती,

 लेकिन कहा जाता है ना कि बर्दाश्त करने की भी एक सीमा

 होती है। वो इन सब चीजों से थकने लगी थी। वह अपने

 पति के अहंकारी व्यवहार को सह सह कर थक गई थी और

 बिमार रहने लगी थी, लेकिन वह अपनी हालत को किसी के

 साथ शेयर भी नहीं कर पाती थी, क्योंकि उसने अपने लिए

 अपना पति खुद ही चुना था।


उसकी हालत खराब थी, वह अपनी हालत किसी से शेयर

 नहीं कर पाती थ उसके ससुराल वाले और उसका पति यह

 जानते हुए भी उसका ध्यान नहीं रखते और ना ही उससे

 कभी पूछते कि तुम्हें क्या हुआ है। ऐसे करते करते समय

 बीतने लगा और उसकी हालत इतनी खराब हुई कि वह एक

 दिन इस दुनिया से चली गई। उसके बाद उसके पति और

 उसके ससुराल वाले बहुत पछताने लगे। वह अपने आप को

 कोसने लगे कि उसने अगर समय रहते इसका ध्यान रखा

 होता तो यह सब कुछ नहीं होता। उस लड़के ने दूसरी शादी

 भी की, लेकिन जितना सम्मान उसे मेरी दोस्त से मिला, वह

 सम्मान वह सुख उसे दूसरी लड़की से नहीं मिला। 


उसके मरने से पहले उन लोगों के बीच में बहुत कुछ हुआ,

 लेकिन किसी ने उसकी हालत को जानने की कोशिश नहीं

 की। उसके पति के अंदर इतना अहंकार था कि वह सिर्फ

 उसमें बुराइयां निकालता। शादी के पहले उसकी बहुत

 तारीफ करता था, लेकिन शादी के बाद वह बहुत बुरी तरह

 से बदल गया। जिसके कारण मेरी दोस्त की हालत बहुत

 खराब रहने लगी। उस लड़के ने उसका कभी भी साथ नहीं

 दिया। वह बस अपने आप में बहुत घमंड रखता था। उसके

 अंदर बहुत अहंकार था कि वह बहुत हैंडसम है, वह बहुत

 कमाता है, उसे बहुत लोग पूछते हैं, बहुत प्यार करते हैं।

 और वह इसी अहंकार में अपनी पत्नी जिसे वह शादी के

 पहले बहुत प्यार करता था, जिसे शादी के बाद दुनिया कि

 हर खुशी देने का वादा किया, उसको उसने शादी के बाद

 कभी अहमियत ही नहीं दी और ना ही कभी खुश रख

 पाया।


लेकिन जब मेरी दोस्त इस दुनिया को छोड़ कर चली गई तो

 उसके पति और उसके ससुराल वालों को एहसास हुआ कि

 उन लोगों ने अपने अहंकार के कारण बहुत कीमती चीज

 को खो दिया है जो कि वह कभी भी वापस नहीं ला

 सकते।...........धन्यवाद 😊


Wednesday, May 3, 2023

In the condition of poverty, a person learns to tolerate a lot.............गरीबी की हालत में इंसान बहुत कुछ बर्दाश्त करना सीख जाता है।

 Friends, when our life passes through the

 phase of richness and poverty, it teaches

 us a lot, explains a lot.  Sometimes we feel

 very bad and sometimes we feel very

 good.  And in all these things we also feel

 a lot of change in ourselves.


Related to this, let me tell you some things

 about myself. When I was a child and the

 condition of my house was very bad, my

 father did not get salary on time,

 sometimes our family used to crave for

 food. At that time we learned to adjust in

 little things in life, also learned to be

 happy in little things. Sometimes his

 health was very bad, still he did not

 bother anyone much.


At that time parents used to live in debt.

 There was always something missing. Just

 used to pray to God for small happiness.

 When he used to get those small

 happiness, he used to become very happy.


At that time, when there used to be an

 injury somewhere in the body, or a cut

 somewhere, we did not talk to our parents

 about it. We would have fixed that injury

 on our own or it would have been fixed

 just like that.


In other words, the condition of poverty

 makes even a child a sensible person.

 Teaches him to do everything. Teaches

 him to take responsibilities. Teaches him

 to understand the circumstances of

 others.


Neither my childhood was spent in

 affluence nor was it spent in such a way

 that it can be said that every hobby was

 fulfilled in my childhood, my childhood

 was spent in poverty. I have found myself

 longing for everything. Have seen my

 parents struggle for everything. Yes, I

 have definitely been around those people

 and have definitely seen those people

 whose every hobby has been fulfilled in

 their childhood. They were rich since

 childhood. What I have seen in the things

 that were in him, it is the exact opposite

 of this.


The way poverty makes a child a sensible

 person from childhood, in the same way

 richness does not allow a child to become

 a big person even after growing up, rather

 childishness, habit of throwing tantrums,

 stubbornness are all these things in him.

 They don't have to work hard for

 anything.


Rich people neither have the ability to

 tolerate sorrow nor do they have the

 habit of tolerating lack of anything. Even

 if his body gets scratched, he cannot

 tolerate it. They are also in a hurry to do

 everything in their life. Because he never

 has to yearn for anything.


Today there is no shortage of anything in

 my life, I have as much as I want. I don't

 even have a desire for more than this. I

 am in a normal family and every need of

 my life is fulfilled. But I never forget those

 days, when I saw my poverty, saw myself

 yearning. If one faces both poverty and

 richness in life, then a person

 understands and learns a lot. But when a

 person gets used to being rich since

 childhood, that person forgets to work

 hard and tolerate.


I will tell you some more true things

 related to this in another

 article..........Thank you 😊

दोस्तों जब हमारी जिंदगी अमीरी और गरीबी के दौर से

 गुजरती है तो हमें बहुत कुछ सिखाती है, बहुत कुछ

 समझाती है। हमें कभी-कभी बहुत कुछ बुरा लगता है तो

 कभी-कभार बहुत कुछ अच्छा भी लगता है। और इन सब

 चीजों में हम भी अपने आप में बहुत बदलाव महसूस करते

 हैं।


इसी से जुड़ी मैं आपको अपने बारे में कुछ बातें बताती हूं।

 जब मैं बच्ची थी और मेरे घर की हालत बहुत खराब थे, मेरे

 पापा को समय पर सैलरी नहीं मिलती थी, कभी-कभी

 हमारा परिवार खाने के लिए भी तरस जाता था। उस समय

 हमने जीवन में थोड़ी चीजों में एडजस्ट करना सीखा, थोड़ी

 सी चीजों में खुश होना भी सीख लिया। कभी कभी बहुत

 ज्यादा तबीयत खराब होती थी, फिर भी किसी को ज्यादा

 परेशान नहीं करते थे।


उस समय मम्मी-पापा कर्ज में डूबे रहते थे। हमेंशा कुछ ना

 कुछ कमी रहा ही करती थी। बस छोटी-छोटी खुशियों के

 लिए भगवान से प्रार्थना करते थे। जब वह छोटी खुशियां

 मिलती थी तो बहुत खुश हो जाया करते थे।


उस समय जब शरीर में कहीं चोट लग जाती थी, या कही

 कट फट जाता था तो उसके बारे में हम मम्मी पापा से नहीं

 बोला करते थे। वो चोट हम अपने आप ही ठीक कर लेते या

 ऐसे ही ठीक हो जाता था।


मतलब कहा जाए तो गरीबी की हालात एक बच्चे को

 भी समझदार इंसान बना देती है। उसे हर काम करना सिखा

 देती है। उसे जिम्मेदारियां उठाना सिखा देती है। उसे दूसरों

 के हालात समझना सिखा देती है।

ना ही मेरी बचपन अमीरी में बीती है और ना ही इस तरह से

 बीती है जिससे यह कहा जाए कि मेरे बचपन में हर शौक

 पुरे हुए है, मेरी बचपन बहुत गरीबी में बीती है। मैंने हर चीज

 के लिए खुद को तरसते देखा है। अपने मां-बाप को हर

 चीज के लिए संघर्ष करते देखा है। हां मैं उन लोगों के

 आसपास जरूर रही हूं और उनलोगो को जरूर देखा हैं

 जिनके बचपन में हर शौक पुरे हुए हैं। बचपन से ही वो लोग

 अमीर थे। उनके अंदर जो चीजें थी उनके अंदर जो मैंने

 देखा है, वह इसके बिल्कुल सही उल्टा है।


जिस तरह से गरीबी एक बच्चे को ही बचपन से ही

 समझदार इंसान बना देती है उसी तरह अमीरी एक बच्चे

 को बड़ा होने के बाद भी बड़ा इंसान नहीं बनने देती, बल्कि

 उसके अंदर बचपना, नखरे करने की आदत, जीद्द यह सब

 चीजें होती है। उन्हें किसी भी चीज के लिए ज्यादा मेहनत

 नहीं करनी पड़ती है। 


अमीर लोगों में ना हीं दुख बर्दाश्त करने की क्षमता होती है

 और ना ही किसी चीज की कमी बर्दाश्त करने की आदत

 होती है। अगर उनके शरीर को खरोच भी आ जाए तो वह

 बर्दाश्त नहीं कर पाते। उन्हें अपने जीवन में हर चीज की

 जल्दबाजी भी होती है। क्योंकि वह कभी किसी चीज के

 लिए उन्हें तरसना ही नहीं पड़ता। 


आज मेरे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं है, जितना

 मुझे चाहिए उतना मेरे पास है। मेरे पास इससे ज्यादा की

 इच्छा भी नहीं होती है। मैं एक नॉर्मल फैमिली में हूं और

 मेरी जीवन की हर जरूरत पूरा होती है। लेकिन उन दिनों

 को मैं कभी नहीं भूल पाती हूं, जिस समय मैंने अपनी

 गरीबी को देखा है, अपने आप को तरसते देखा है। अगर

 जीवन में गरीबी और अमीरी दोनों का सामना कर ले तो

 इंसान बहुत कुछ सीखता समझता है। लेकिन जब बचपन

 से ही अमीरी की आदत लग जाए वह इंसान मेहनत करना

 और बर्दाश्त करना भूल जाता है।


इससे जुड़ी कुछ और सच्ची बातें मैं आपको किसी और

 आर्टिकल में बताऊंगी।...........धन्यवाद 😊

A selfish person can never think good for anyone.....एक खुदगर्ज इंसान कभी किसी का अच्छा सोच ही नहीं सकता।

 Friends, in today's world, no matter how good you are, no matter how much good you do, your goodness is only proven when the other pers...